फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े दो को लूटा

बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े दो को लूटा

Fri, 29 Jun 2018 12:32 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े दो को लूटा
हरगांव और तालगांव में हुई वारदात, पीड़ितों ने दी तहरीर
विज्ञापन

सीतापुर/झरेखापुर। बाइक सवार बदमाशों ने गुरुवार को दिनदहाड़े दो स्थानों पर लूटपाट की। बदमाशों के बेखौफ होने का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने हरगांव में झरेखापुर पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर वारदात को अंजाम दिया है।

दूसरी वारदात तालगांव क्षेत्र में हुई है, जिसमें बदमाशों ने कसाइयों से रुपये लूट लिये। पीड़ितों ने संबंधित कोतवाली व थाने में तहरीरें दी हैं। तालगांव कस्बा निवासी शकील व खुशनसीब कसाई हैं। दोनों मुर्गे का गोश्त बेचने का कारोबार करते हैं।
विज्ञापन


गुरुवार को शकील व खुशनसीब मुर्गे लेने के लिए बाइक से खैराबाद जा रहे थे। रास्ते में तालगांव कस्बे के निकट बाइक पर सवार दो सशस्त्र बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए दोनों व्यापारियों को रोक लिया। इससे पहले कि दोनों कुछ समझ पाते, बदमाशों ने तमंचे से धमकाते हुए 22 हजार की नकदी लूट ली और शोर न मचाने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गौसापुर निवासी रामबिलास का खाता हरगांव थाना क्षेत्र के झरेखापुर कस्बा स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में है। गुरुवार को रामबिलास बैंक में रुपये निकालने आया था। यहां पर रुपये निकालने के बाद वह साइकिल से वापस घर के लिए चल दिया।

अभी साइकिल झरेखापुर पुलिस चौकी के करीब ही पहुंची थी। इसी बीच बाइक सवार दो सशस्त्र बदमाश वहां आ धमके। इससे पहले कि रामबिलास कुछ समझ पाता, एक बदमाश ने तमंचा ताना और उसके जेब से रुपये निकाले और दोनों बदमाश वहां से निकल भागे।


पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हुई वारदात ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि लूट के बाद रामबिलास शोर मचाता रहा, लेकिन किसी ने भी बदमाशों का पीछा नहीं किया। तालगांव के प्रभारी निरीक्षक योगेश शाह व हरगांव थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed