{"_id":"5ae8b6494f1c1b64098b79a3","slug":"101525200457-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हे को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हे को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार
Updated Wed, 02 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूल्हे को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार
सीतापुर। लखीमपुर खीरी के नीमगांव थाना क्षेत्र में मंडप के नीचे दूल्हे को गोली मारकर मौत के घाट उतारने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लाइसेंसी रिवाल्वर भी बरामद कर ली है। उसका शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की जा रही है।
बता दें कि, महोली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हाजीपुर निवासी सुनील वर्मा (25) की बारात रविवार रात नीमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर गई थी। वहां रविंद्र वर्मा के दरवाजे पर सुनील वर्मा मंडप के नीचे बैठा था। इसी दौरान उसके दोस्त इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोरैया उदयपुर निवासी रामचंद्र वर्मा ने लाइसेंसी रिवाल्वर से उसे गोली मार दी।
इससे सुनील वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई थी। वारदात के बाद आरोपी रामचंद्र वर्मा वहां से निकल भागा। था। सोमवार देर रात लखीमपुर खीरी पुलिस ने आरोपी को शिवहा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष नीमगांव शमशेर बहादुर ने बताया कि, आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी रिवाल्वर भी बरामद कर ली गई है। लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की गई है।