{"_id":"5ad3895d4f1c1b3b0a8b4acb","slug":"101523812701-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग का कहर, 66 बीघा फसल व 12 मकान जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग का कहर, 66 बीघा फसल व 12 मकान जले
Updated Sun, 15 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद। पछुआ हवा के चलते रविवार को जिले में आग ने जमकर कहर बरपाया। हालांकि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन जिले के कई थाना क्षेत्रों में लगी आग से 66 बीघा गेहूं व गन्ने की फसल समेत करीब 12 छप्पर के मकान जल गए। आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। इनमें से अधिकांश जगहों पर ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया तो कुछ जगहों पर फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई।
नगर कोतवाली क्षेत्र के जनौरा इलाके में झाड़ियों में आग लग गई। फायर ब्रिगेड के दस्ते ने आग पर काबू पाया। हैदरगंज प्रतिनिधि के अनुसार हैदरगंज थाना क्षेत्र के रामपुर प्रताप में ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से दिनेश मिश्रा की चार बीघा गन्ना, अलगूराम की दो बीघा गेहूं, मिहिलाल की दो बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। हलका लेखपाल ने जांच कर रिपोर्ट तहसील को भेज दी। इसी थाना क्षेत्र के इंती गाव में मड़ाई के लिए रखा हुआ ग्रामीण खदेरू का दर्जनों गेहूं का बोझों अज्ञात कारणों से आग लगने से जल गया।
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के भावापुर गांव में तमसा नदी के किनारे करीब 12 बजे अज्ञात कारण से लगी आग से छह किसानों की करीब 14 बीघा गेहूं की फसल जल गई। अग्निशमन दस्ते को सूचना दी गई, लेकिन उसके पहुंचने के पूर्व ही आग बुझा ली गई। प्रधान प्रतिनिधि लालजी यादव ने बताया कि सूचना तहसील प्रशासन को दी गई है। आशंका जताई जा रही है कि तमसा नदी के कछार में अवैध शराब की भट्टी के चलते आग लगी। उधर, थाना महाराजगंज पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत ग्राम मडना के बलुईया माझा मजरे में अज्ञात कारणों से लगी आग से ं किसान दयानंद की 5 बिस्वा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। चौकी प्रभारी पूरा बाजार रामनरेश वर्मा ने बताया कि ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। वहीं इसी थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर में आग से चार छप्पर व उसमें रखा सारा सामान जल गया। मसौधा प्रतिनिधि के अनुसार पूराकलंदर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में दोपहर बाद विद्युत स्पार्किंग से टूटे बिजली के तार से आग लग गई। घटना में घासफूस व रास्ते के किनारे रखा सरपत जल गया। ग्रामीण सत्य कुमार सिंह ने बताया कि विद्युत लाइन का तार टूट गया था। सूचना टेलीफोन से विद्युत सब स्टेशन दर्शननगर को दी गई थी। बावजूद इसके कर्मचारी नहीं आए। दो घंटे बाद ही गांव के जाने वाले मुख्य मार्ग पर घास फूस, सरपत, पुआल जलने लगा। सूचना पर ग्रामीणों ने आग बुझा दी। वहीं, इसी थाना क्षेत्र के गंजा गांव में विद्युत तार की स्पार्किंग से लगी आग से किसान मनोज सिंह की करीब 25 बीघे गेहूं की फसल जल गई। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। इसके अलावा अयोध्या कोतवाली के पाराखनपुर, इनायतनगर के गांव रनापुर, कुमारगंज के इसौली, खजुरहट के भदेसर में भी लगी आग से करीब 10 बीघे गेहूं व गन्ने की फसल व करीब छह छप्पर के मकान जल गए।
विज्ञापन
कंट्रोल रूम प्रभारी हृदयनाथ विश्वकर्मा ने बताया कि जिले भर में करीब 13 स्थानों से आग लगने की सूचना मिली। सूचना पर सभी जगहों पर फायरब्रिगेड की छोटी बड़ी गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर ग्रामीणों की सहायता से काबू पाया।