{"_id":"67f42b6593e16b2b7104ecf6","slug":"101-couples-took-a-vow-to-stay-together-for-seven-lives-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1148106-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 101 युगलों ने सात जनम तक साथ रहने का लिया वचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 101 युगलों ने सात जनम तक साथ रहने का लिया वचन
विज्ञापन
सामूहिक विवाह समारोह के दौरान मौजूद नवदंपती।
लखनऊ। चिनहट में स्थित मां सिद्धिदात्री छोहरिया शक्तिपीठ मंदिर में सोमवार को 25वें सामूहिक विवाह समारोह में 101 युगलों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सात फेरे लेकर साथ रहने का वचन लिया। संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर मंगलमय जीवन की कामना की।
मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, ऐसे आयोजन समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। महिला सशक्तीकरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने मां सिद्धिदात्री छोहरिया शक्तिपीठ मंदिर परिसर के कायाकल्प की घोषणा करते हुए कहा, इसी वित्तीय वर्ष में काम शुरू होगा।
राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि इस सामूहिक विवाह समारोह में वर-वधू को समाज व शासन दोनों का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। श्रम एवं सेवा राज्यमंत्री रघुराज सिंह ने भी नव युगलों को आशीष दिया।
विज्ञापन
मंदिर के मुख्य पुजारी महंत लल्ला बाबा ने बताया कि इस वर्ष 101 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ है, जो अब तक की सर्वाधिक संख्या है। मंदिर के संरक्षक शैलेंद्र पांडेय ''शैलू'', ने बताया कि सभी जोड़ों को वस्त्र, घरेलू सामान व आवश्यक सामग्री भेंट की गई। इस दौरान विधायक योगेश शुक्ला, प्रदीप सिंह बबलू, संदीप सिंह रिंकू, मनोज यादव, प्रभात श्रीवास्तव, सुनील कुमार, रामचंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।