{"_id":"6a4c19e941c041c16301577a","slug":"10-year-old-aryama-attempted-to-break-three-world-records-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1816806-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 10 वर्षीय अर्यमा ने तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 10 वर्षीय अर्यमा ने तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का किया प्रयास
विज्ञापन
अर्यमा।
लखनऊ। 10 वर्षीय अर्यमा शुक्ला ने सोमवार को लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में तीन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का प्रयास किया। उन्होंने पाई (गोल्डन रेशियो) और यूलर्स संख्या के दशमलव स्थानों को याद करने से संबंधित मौजूदा वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने की कोशिश की। हालांकि, वह रिकॉर्ड तोड़ने में असफल रहीं। यह प्रयास कुलपति जयप्रकाश सैनी के निर्देशन में किया गया।
अर्यमा ने ‘मोस्ट डेसिमल प्लेसेज ऑफ पाई (गोल्डन रेशियो) मेमोराइज्ड’ का वर्तमान रिकॉर्ड तोड़ने का प्रयास किया। उन्होंने आरपी बारूकुटी के 5005 अंकों के रिकॉर्ड के मुकाबले 5555 अंक बोले। यह प्रयास लगभग 45 मिनट में पूरा किया गया। अर्यमा ने बताया कि गोल्डन रेशियो प्रकृति में फूलों के आकार और पैटर्न सहित हर जगह मौजूद है। इसके बाद, उन्होंने ‘मोस्ट डेसिमल प्लेस ऑफ यूलर्स इन वन मिनट’ का रिकॉर्ड तोड़ने की कोशिश की। उन्होंने शार्दुल मध्यवरम के 364 अंकों के रिकॉर्ड के मुकाबले 380 अंक बोले। तीसरा प्रयास ‘मोस्ट डेसिमल प्लेस ऑफ पाई रिकॉर्ड इन वन मिनट’ के लिए था। इसमें उन्होंने सामान्यु माधवरम के 260 अंकों के रिकॉर्ड को 320 अंक बोलकर तोड़ने का प्रयास किया।
इस दौरान गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। प्रयास के समय दो स्वतंत्र गवाह और दो टाइमकीपर उपस्थित रहे। गणितज्ञ आनंद बी. जोशी और गौतम कुमार दिनकर स्वतंत्र गवाह थे, जिन्होंने प्रक्रिया का निरीक्षण किया। मोहम्मद तारिक और रियाज अहमद ने समय की निगरानी की।
विज्ञापन
मेमोरी गर्ल के नाम से मशहूर हैं अर्यमा
अर्यमा शुक्ला को मेमोरी गर्ल के नाम से जाना जाता है। श्रीमद्भगवदगीता के 700 श्लोक कंठस्थ कर मात्र दो घंटे 10 मिनट में बिना पुस्तक देखे सुनाकर अर्यमा ने रिकॉर्ड बनाया था। उसे 2500 से ज्यादा संस्कृत के श्लोक कंठस्थ हैं। सिटी मांटेसरी स्कूल की छात्रा अर्यमा गणित, विज्ञान और सामान्य ज्ञान की ओलंपियाड प्रतियोगिताओं में भी कई स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।