फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   10 year girl committed suicide in lucknow

Lucknow : लखनऊ में मां ने डांटा तो 10 वर्षीय छात्रा ने लगा ली फांसी, घर में मचा कोहराम

Wed, 18 Jan 2023 02:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Wed, 18 Jan 2023 02:18 PM IST
सार

लखनऊ के पारा में मां की डांट से दुखी एक बच्ची ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। मां ने बताया कि उसे पढ़ाई के लिए डांटा था। वह काम पर गई थी वापस लौट कर आई तो बच्ची को फंदे पर लटकता हुआ पाया।

विज्ञापन
10 year girl committed suicide in lucknow
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पारा के बलदेव खेड़ा इलाके में मंगलवार को मां की डांट से नाराज 10 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगा ली। उसे फंदे से लटकता देख मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की जांच की जाएगी।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक पारा तेज बहादुर सिंह के मुताबिक 10 वषीर्य हर्षिता बाजपेई बलदेव खेड़ा में मां नीतू के साथ रहती थी। पिता मनीष की मौत कुछ सालों पहले हो चुकी थी। मां नीतू घरों का काम कर खर्च चलाती थी।
विज्ञापन


नीतू ने बताया कि बेटी पढ़ाई में मन नहीं लगाती थी तो अक्सर डांट देती थी। मंगलवार को भी इसके लिए डांटा और काम पर चली गई। लौटकर घर पहुंची तो बेटी फंदे से लटक रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed