{"_id":"5d4482a28ebc3e6d1c215cdc","slug":"10-percent-seats-increased-in-law-b-eled-b-ped-m-ed-lucknow-news-lko4741242106","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविविः सहयुक्त कॉलेजों में बढ़ेगी काफी सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लविविः सहयुक्त कॉलेजों में बढ़ेगी काफी सीटें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहयुक्त कॉलेजों में लॉ, बीएलएड, बीपीएड, एमएड में बढ़ेंगी 10% सीटें
लविवि प्रशासन ने ईडब्ल्यूएस के तहत सीट वृद्धि को दी हरी झंडी
लखनऊ विश्वविद्यालय ने सहयुक्त महाविद्यालयों में आधा दर्जन से अधिक कोर्सों में आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को प्रवेश के लिए 10 फीसदी सीटें बढ़ाने को हरी झंडी दे दी है। अब कॉलेज 10 फीसदी सीट वृद्धि कर इस श्रेणी में अभ्यर्थियों को प्रवेश दे सकेंगे। कॉलेज काफी दिनों से इस निर्देश का इंतजार कर रहे थे।
शासन के निर्देश पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपने यहां तो 10 फीसदी सीट वृद्धि कर ली थी, लेकिन कॉलेजों को लेकर कोई दिशा-निर्देश नहीं जारी किया था। जबकि अधिकतर कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो गई है। रजिस्ट्रार एसके शुक्ल ने बृहस्पतिवार को आदेश जारी कर कहा कि विवि से सहयुक्त महाविद्यालयों (अल्पसंख्यक दर्जा प्राप्त संस्थानों को छोड़कर) एनसीटीई द्वारा अधिकृत पाठ्यक्रमों बीएलएड, बीपीएड, एमएड, व एमपीएड पाठ्यक्रमों में 10 फीसदी सीट वृद्धि की अनुमति कुलपति ने प्रदान की है।
इसी के साथ लॉ तीन वर्षीय व पंचवर्षीय पाठ्यक्रमों में भी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 10 फीसदी सीट वृद्धि पर सहमति दी है। इन सीटों पर मात्र निर्धारित श्रेणी के अभ्यर्थियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। विश्वविद्यालय से सहयुक्त दर्जनों कॉलेजों में उक्त कोर्स चलते हैं, जिनमें सीट वृद्धि का लाभ काफी विद्यार्थियों को मिलेगा। अब कॉलेज इस आधार पर पहले विद्यार्थियों से आवेदन लेंगे, उसके बाद प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी।