{"_id":"662c37a212b6b8b9060f21d4","slug":"10-injured-in-accidents-at-different-places-one-serious-shravasti-news-c-104-1-srv1002-104603-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में 10 घायल, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में 10 घायल, एक गंभीर
Sat, 27 Apr 2024 04:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 27 Apr 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा, सोनवा व सिरसिया थाना क्षेत्र में अलग-अलग हादसों में 10 लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से एक जख्मी मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है।
भिनगा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अवधूत नगर निवासी शांति देवी (30) पत्नी उदयराज शुक्रवार को ई रिक्शा से भुजंगा जा रही थीं। उसके साथ पुत्री सरोजा व मीना भी थी। भुजंगा गांव के पास ई रिक्शा अनियंत्रित हो पलट गया। जिसमें तीनों जख्मी हो गए, उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा भेजा गया।
वहीं बलरामपुर जिले के थाना ललिया अंतर्गत ग्राम दरदहवा निवासी कमाल अहमद शुक्रवार को पुत्र आलम के साथ बाइक से बहराइच जा रहा था। दिकौली मोड़ के पास झपकी आ जाने से बाइक से उसका नियंत्रण खो गया और दोनों गिर गए। दोनों को जिला चिकित्सालय भिनगा भेजा गया।
विज्ञापन
उधर, सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम भरथा कला के मजरा फतेहपुर निवासी गोली (20), रिंकू (19) व लवकुश (20) के साथ बृहस्पतिवार रात बाइक से लक्ष्मनपुर बाजार जा रहा था। बन्ठिहवा के पास सामने से आ रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे तीनों बाइक सवार जख्मी हो गए। सभी को एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। बोलेरो को बंठिहिवा चौकी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। वहीं एक अन्य घटना में भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम केवलपुर के मजरा प्रताप पुरवा निवासी उमंग सिंह (18) बृहस्पतिवार रात बाइक से सेमरी चौराहे जा रहा था। केवलपुर चौराहे के पास सामने बाइक से आ रहे सुकई यादव से उसकी टक्कर हो गई। जिससे दोनों जख्मी हो गए। उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में भर्ती कराया गया। जहां से उमंग को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया है।