फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   10 cm from the danger mark. Saryu above

Lucknow News: खतरे के निशान से 10 सेमी. ऊपर सरयू

Fri, 25 Aug 2023 09:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 25 Aug 2023 09:00 PM IST
विज्ञापन
10 cm from the danger mark. Saryu above
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। सरयू नदी का जलस्तर गुरुवार रात से अचानक बढ़ने लगा है। नदी खतरे के निशान से 10 सेमी. ऊपर बह रही है। चपेट में करीब 18 गांव आ गए हैं। प्रशासन बाढ़ से निपटने की पूरी तैयारी का दावा कर रहा है।
विज्ञापन

सरयू खतरे के निशान 119 मीटर से 10 सेमी. ऊपर पहुंच गई। तटवर्ती बलेसरपुरवा, सोंतीपुरवा,अंगरौरा, अखरी, बाबाकुटी, निरंजन पुरवा, मिश्रनपुरवा, शंकरपुरवा,बंगालीपुरवा,नया पुरवा, कोठार, बैजू पुरवा, बक्सी पुरवा, कनरखी, खुन्ना पुरवा, जगरूपपुरवा, हरिहरपुरवा समेत करीब दो दर्जन गांवों की लगभग 20 हजार की आबादी बाढ़ से प्रभावित है। आशियाने व फसलें डूब गईं हैं। अवागमन के मार्ग पहले से ही खस्ताहाल हैं।
विज्ञापन

नयापुरवा, अर्जुनपुरवा, चंद्रिकापुरवा, बाबाकुटी, शंकरपुरवा, बलेसरपुरवा, अर्जुनपुरवा व निरंजनपुरवा को जोड़ने वाले मार्गों पर तेजी से पानी भरने लगा है। तटबंध पर रह रहे सोहन, हजारी, मुन्नू, पुत्ती लाल, राम लखन, मिश्री लाल, श्यामू, हजारी व गोगे समेत करीब एक दर्जन से अधिक परिवार दुश्वारियां झेल रहे हैं। इन लोगों ने बताया कि प्रशासन ने अब तक राशन किट नहीं बांटी है। तहसीलदार सूरज प्रताप सिंह ने बताया कि तटबंध के अंदर रह रहे लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की जा रही है। राहत सामग्री के लिए जिलास्तर पर रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रतनगंज में थमा, गवढी बजहा में कटान तेज
लगातार हो रही बारिश और बैराजों से डिस्चार्ज पानी से रेउसा क्षेत्र में घाघरा व शारदा नदी के जलस्तर में बहुत तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। लोग गृहस्थी का सामान समेटकर पलायन कर रहे हैं। रतनगंज में कटान थम गई। वहीं गवढी बजहा में कटान तेज हो गई है। नई बस्ती,संबारी पुरवा, संतराम पुरवा, सुकई पुरवा, दूर्गा पुरवा, नया निर्मल पुरवा, आशा राम पुरवा,राम लाल पुरवा मौजी पुरवा, लोधन पुरवा, जंगल टपरी,टपरहा,ठेकेदार पुरवा संग करीब 15 मजरे बुरी तरह प्रभावित हैं।

गवढी बजहा के राकेश, रामानंद, संतोष, दिलीप, रामू, सुंदर संग करीब आठ से दस लोगों ने अपने मकान तोड़ कर स्थान छोड़ पलायन कर गए हैं। अब तक 130 बीघा जमीन नदी में समाहित हो चुकी है। उपजिलाधिकारी पीएल मौर्य ने बताया कि जलस्तर बढ़ा हुआ है। लोगों को लगातार अलर्ट किया जा रहा। प्रभावित क्षेत्रों में नाव लगाई गईं हैं। प्रभावित क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed