फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   10 arrested for creating ruckus during New Year celebrations

Lucknow News: नए साल के जश्न में बवाल करने वाले 10 गिरफ्तार

Tue, 02 Jan 2024 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
10 arrested for creating ruckus during New Year celebrations
लखनऊ। 31 दिसंबर की रात पुलिस का सख्त पहरा रहा। जहां भी शराबी हुड़दंग मचाते दिखे वह दबोचे गए। विभूतिखंड और गोमतीनगर से बवाल करने वाले 10 लोगाें को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उन पर शांतिभंग के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


शहर में भीड़भाड़ वाले प्रमुख इलाकों, मॉल, रेस्टोरेंट व बार के बाहर 31 दिसंबर की रात पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। इसके अलावा चौराहों पर चेकिंग लगाकर शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर शिकंजा कसा गया। एडीसीपी पूर्वी सैयद अली अब्बास ने बताया कि देर रात शराब पीकर बवाल मचाने वालों के बारे में सूचना मिली। जिसके बाद विभूतिखंड पुलिस ने समिट बिल्डिंग में बवाल कर रहे बस्ती निवासी प्रणवीर सिंह व अरविंद सिंह, ओडिशा के साई तन्मय दास, कानपुर के आदित्य सिंह व अतुल शुक्ल, हरदोई के अनूप कुमार व बहराइच के दिग्विजय चौधरी को गिरफ्तार किया। वहीं गोमतीनगर इलाके से लखीमपुर खीरी के धर्मेंद्र सिंह उर्फ गोल्डी, गोंडा के मोहम्मद फरहान व गोमतीनगर के मनीष श्रीवास्तव को पकड़ा गया।
विज्ञापन


-----------------------
गार्डों ने युवक को लाठी-डंडे से पीटा, वीडियो वायरल
विभूतिखंड स्थित पार्श्वनाथ अपार्टमेंट के सामने रविवार रात चिनहट के गंगा विहार निवासी सौरभ पांडेय ने अपनी कार खड़ी कर दी। ये देख अपार्टमेंट के सिक्योरिटी गार्डों ने उनसे कार हटाने को कहा। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। गार्डों ने सौरभ को लाठी-डंडे से पीट दिया। इससे सौरभ का सिर फट गया। घटना के कई वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए। जिसमें गार्ड सौरभ को पीटते दिख रहे हैं। एडीसीपी पूर्वी ने बताया कि मामले में आरोपी सिक्योरिटी गार्डों पर एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------------------------------------

डीजे पर डांस को लेकर बवाल, पथराव
आलमबाग के गढ़ी कनौरा में रविवार रात नये साल का जश्न मनाया जा रहा था। डीजे पर मोहल्ले वाले डांस कर रहे थे। तभी दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ। सोमवार को बवाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। तब पुलिस को घटना की सूचना मिली। आलमबाग इंस्पेक्टर शिवशंकर महादेवन ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर बवाल करने वालों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed