फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   10 airgun caught at amausi airport

एयरपोर्ट पर पकड़ी गईं 10 एयरगन, 20 लाख का सामान जब्त

Wed, 20 Jul 2022 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
10 airgun caught at amausi airport
लखनऊ। सरोजनीनगर के अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के अंतररार्ष्ट्रीय टर्मिनल पर कस्टम टीम ने छापा मारा। वहां एक यात्री के पास से 10 एयरगन और आर्म्स एसेसरीज बरामद की गई हैं। यात्री को कस्टम टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। एयरगन और अन्य सामान को जब्त कर जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन

यूपी-उत्तराखंड के कस्टम कमिश्नर वेद प्रकाश शुक्ला के मुताबिक, यात्री को संदेह के आधार पर रोका गया था। विदेश से आने वालों के पास यदि कोई कीमती या प्रतिबंधित सामान है तो इसका घोषणापत्र भरना होता है। बिना इसे भरे यात्री ग्रीन चैनल से निकल रहा था। यात्री के पास बरामद 10 एयरगन के वैध दस्तावेज या लाइसेंस नहीं मिला। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 20 लाख 54 हजार रुपये है। ऐसे में कस्टम एक्ट, बैगेज रूल्स और आर्म्स रूल्स के तहत उसे गिरफ्तार कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आर्थिक अपराध के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। वहीं आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed