{"_id":"69ff2722a9c83421db0d44c5","slug":"1-61-lakh-withdrawn-from-student-account-in-lucknow-after-sending-apk-file-cyber-cell-launches-investigation-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एपीके फाइल भेजकर छात्र के खाते से निकाल लिए 1.61 लाख रुपये, साइबर सेल जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एपीके फाइल भेजकर छात्र के खाते से निकाल लिए 1.61 लाख रुपये, साइबर सेल जांच में जुटी
Sat, 09 May 2026 05:57 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sat, 09 May 2026 05:57 PM IST
सार
राजधानी में एपीके फाइल भेजकर ठगों ने छात्र के खाते से 1.61 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने हसनगंज थाने में केस दर्ज कराया है। साइबर सेल जांच में जुटी है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
साइबर ठगी।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में साइबर जालसाज ने छात्र को एपीके फाइल भेजकर उसका मोबाइल हैक कर लिया। फिर, उसके खाते से 1.61 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने हसनगंज थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
एकेटीयू परिसर में रहने वाले छात्र विवेक गुप्ता ने बताया कि दो मई को शाम करीब 7 बजे उसने एसबीआई की चेकबुक के संबंध में बात करने के लिए सोशल मीडिया से कस्टमर केयर का नंबर लिया था। संपर्क करने पर ठग ने उन्हें बातों में उलझाया और व्हाट्सएप पर एपीके फाइल भेज दी। फाइल खोलते ही उसके मोबाइल पर टुडे डिलीवरी एप डाउनलोड हो गया।
विज्ञापन
मोबाइल हैक होते ही साइबर ठग ने खाते से दो बार में 1.60 लाख रुपये निकाल लिए। ट्रांजेक्शन का मेसेज मिलते ही पीड़ित ने एसबीआई में कॉल करके अपना खाता बंद कराया। फिर, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराई। अगले दिन हसनगंज थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर चितवन कुमार ने बताया कि मामले की तफ्तीश साइबर सेल कर रही है।
विज्ञापन