{"_id":"8364cca9affb334b0831c3ad1c1f8b2b","slug":"-711676","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मोदी आरएसएस के गुंडे, राजनाथ उनके नौकर'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मोदी आरएसएस के गुंडे, राजनाथ उनके नौकर'
डिजिटल डेस्क/ अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 09 Apr 2014 09:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह पर अभद्र टिप्पणी की है जिसके कारण बलरामपुर में उन पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
सादुल्लाहनगर बाजार में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री ने नरेंद्र मोदी को आरएसएस का सबसे बड़ा गुंडा और राजनाथ सिंह को नरेंद्र मोदी का नौकर कहा था।
विज्ञापन
फ्लाइंग स्क्वायड मजिस्ट्रेट राधेश्याम तथा सादुल्लाहनगर थानाध्यक्ष मनोज यादव ने मंगलवार को बताया कि
एक अप्रैल को सादुल्लाहनगर बाजार में हुए कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्रीय इस्पात मंत्री तथा गोंडा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बेनी प्रसाद वर्मा ने नरेंद्र मोदी और राजनाथ पर अभद्र टिप्पणी की थी।
विज्ञापन
इस पर सोमवार देर शाम सादुल्लाहनगर थाने में बेनी प्रसाद वर्मा के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया गया है। मामले की सूचना चुनाव आयोग को भेज दी गई है।