फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   game of complicity in lesa

बिना एग्रीमेंट पहले काटी बत्ती अब बांटने लगे बिल

Fri, 07 Feb 2014 08:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 07 Feb 2014 08:51 AM IST
विज्ञापन
game of complicity in lesa

लेसा में इन दिनों वसूली का खुला खेल चल रहा है। खामियाजा भुगत रहे हैं उपभोक्ता और सच सामने आने पर हमेशा की तरह अभियंता नए बहाने ढूंढ मामले की लीपापोती में लगे हैं।

विज्ञापन


चार फरवरी को चौक खंड के आगामीर ड्योढ़ी इलाके में जब ठेकेदार के कर्मचारी बिजली काटने की आड़ में वसूली करने लगे तो बंधक बना लिए गए।

नाराज लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन कोई जांच करने नहीं आया। वहीं दूसरी ओर जब उपभोक्ता ने दल को पकड़ा तो उलटे एफआईआर दर्ज कराने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन


लोगों ने कर्मियों को छोड़ा तो वे वसूली रकम साथ लेकर भाग निकले। पड़ताल करने पर पता चला कि जिस ठेकेदार के कर्मचारी बिजली काटने गए थे, उसका लेसा से अब तक एग्रीमेंट ही नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्किल प्रथम के इस मामले में जब अभियंताओं से पूछा गया तो वे कहने लगे कि मौखिक आदेश पर काम शुरू किया गया था।

दरअसल सर्किल प्रथम के तहत चौक, ठाकुरगंज, रेजीडेंसी, अमीनाबाद के 4000 बकाएदारों की बिजली काटने का ठेका न्यू टेंड कंस्ट्रक्शन डवलपर्स को दिया गया है।

दावा है कि टेंडर के जरिए ठेका पाने वाले ठेकेदार लेसा से एग्रीमेंट करने से पहले ही चारों खंडों में दो फरवरी से बकाएदारों की बिजली कटवाने लगे।

इस मामले ने तूल पकड़ा तो इलाके के इंजीनियरों ने एग्रीमेंट होने तक ठेकेदार के कर्मियों से बिजली कटवाने के बजाय अब बिल बंटवाने का सिलसिला शुरू करा दिया है।


सावधान: सक्रिय है वसूली गैंग

राजधानी के बिजली उपभोक्ता सावधान हो जाएं। लेसा ने बकाएदारों की बिजली काटने का जिम्मा ठेकेदार के निजी कर्मियों को दे दिया है।

इनको सिर्फ बकाएदार की बिजली काटने का अधिकार दिया गया है। यह वसूली गैंग मार्च तक बिजली काटने की आड़ में आपसे रुपये ऐंठने की कोशिश कर सकता है।

बिजली काटने पहुंचे कर्मियों से पहले परिचय पत्र और फिर कनेक्शन काटने की नोटिस जरूर देखें। इनको बिजली काटने एवं जोड़ने की नकद धनराशि कतई न दें।

वहीं मीटर एवं विद्युत लोड की जांच न करने दें। यह कर्मी अवैध रूप से धनराशि मांगे, मीटर एवं विद्युत लोड की जांच करने का दबाव बनाएं तो कॉल सेंटर के टोल फ्री नंबर 18001800440 पर शिकायत करें।

चौक के पीड़ित अवैध वसूली की शिकायत अधिशासी अभियंता अजय कुमार से 9415901316 पर अधीक्षण अभियंता एसके वर्मा से 9415901295 नंबर कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed