03:08 AM, 19-Mar-2022
यूक्रेन का कहना है कि बिना फटे बमों को निष्क्रिय करने में सालों लगेंगे
रूस के आक्रमण के बाद यूक्रेन को बिना फटे बमों को निष्क्रिय करने में सालों लगेंगे, यूक्रेन के गृहमंत्री ने कहा कि रूस के आक्रमण के बाद यूक्रेन को बिना फटे बमों को निष्क्रिय करने में सालों लगेंगे। यूक्रेन की राजधानी में डेनिस मोनास्टिर्स्की ने कहा कि युद्ध समाप्त होने के बाद देश को बड़े पैमाने पर कार्य से निपटने के लिए पश्चिमी सहायता की आवश्यकता होगी।
03:08 AM, 19-Mar-2022
चीन को रूस पर कुछ दबाव बनाना चाहिए: यूक्रेनी राष्ट्रपति के सलाहकार
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेंलेंस्की के एक सलाहकार ने कहा है कि यूक्रेन को उम्मीद है कि चीन यह महसूस करेगा कि उसे युद्ध समाप्त करने के लिए रूस पर कुछ दबाव डालना चाहिए।
02:17 AM, 19-Mar-2022
यूक्रेन से नवीन शेखरप्पा का पार्थिव शरीर 21 मार्च को पहुंचेगा बेंगलुरु
नवीन के पिता शंकरप्पा ने जानकारी दी कि उनके बेटे का शव सुबह तीन बजे बेंगलुरु पहुंचेगा। शव को जनता के दर्शन के लिए रखेंगे। आगे उन्होंने कहा कि उनका शरीर एसएस अस्पताल दावणगेरे को चिकित्सा अध्ययन के लिए दान करने का फैसला किया है।
12:43 AM, 19-Mar-2022
राष्ट्रपति बाइडन ने चीन को चेताया
व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी कर कहा कि फोन पर बातचीत में राष्ट्रपति जो बाइडन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण, रूस पर लागत (प्रतिबंध) पर ध्यान केंद्रित किया। साथ ही राष्ट्रपति बाइडन ने बताया कि यदि चीन रूस को भौतिक सहायता प्रदान करता है तो राजनयिक संकट बढेगा।
व्हाइट हाउस के मुताबिक राष्ट्रपति ने दोहराया कि ताइवान पर अमेरिकी नीति नहीं बदली है और वह यथास्थिति में किसी भी एकतरफा बदलाव का विरोध करना जारी रखे हुए है। दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच प्रतिस्पर्धा को लेकर प्रबंधन करने के साथ संचार की खुली लाइनों को बनाए रखने के महत्व पर भी सहमति व्यक्त की।
12:41 AM, 19-Mar-2022
रूसी सेना का थिएटर पर हमला
अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा देश भर में घातक लड़ाई चल रही है। रूस से घिरे यूक्रेन के शहर मैरियूपोल में नागरिकों को शरण देने वाले एक थिएटर पर रूसी हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, लेकिन किसी की मौत नहीं हुई।
11:22 PM, 18-Mar-2022
मारियुपोल के केंद्र तक पहुंची लड़ाई
मारियुपोल के मेयर वेदिम बोइचेंको ने कहा है कि लड़ाई शहर के केंद्र तक पहुंच गई है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार बोइचेंको ने कहा कि रूसी सेना आज बहुत सक्रिय रही। टैंकों और मशीन गनों से लड़ाई जारी रही। सब लोग बंकरों में छिपे हुए हैं। उन्होंने कहा मारियुपोल की 80 फीसदी से अधिक इमारतें तबाह हो चुकी हैं।
11:08 PM, 18-Mar-2022
दावा: रूसी बलों ने यूक्रेनी पत्रकार को बंधक बनाया
यूक्रेन के एक मीडिया संगठन के अनुसार रूसी बलों ने एक यूक्रेनी पत्रकार को बंधक बना रखा है। मीडिया संगठन का मानना है कि विक्टोरिया रोश्नया नामतक पत्रकार को रूसी एफएसबी ने 15 मार्च के आसपास बंधक बनाया था। जानकारी के अनुसार वह पूर्वी और दक्षिणी यूक्रेन से रिपोर्टिंग कर रही थी।
10:51 PM, 18-Mar-2022
युद्ध के चलते यूक्रेन में 65 लाख लोग विस्थापित हुए
संयुक्त राष्ट्र की प्रवासी एजेंसी का अनुमान है कि रूस के हमले की शुरुआत के बाद से यूक्रेन के अंदर लगभग 65 लाख लोग विस्थापित हुए हैं। इसके अलावा 32 लाख से अधिक लोग पहले ही यूक्रेन छोड़ चुके हैं। इनमें से अधिकांश लोगों ने पोलैंड में शरण ली है। संयुक्त राष्ट्र इसे सबसे बड़े शरणार्थी संकटों में से एक बता रहा है।
10:38 PM, 18-Mar-2022
यूक्रेन के साथ वार्ता में रूसी दल के सदस्य बोले...
यूक्रेन के साथ वार्ता कर रहे रूसी प्रतिनिधिमंडल दल के एक सदस्य व्लादिमिर मेदिंस्की ने कहा है कि मॉस्को और कीव यूक्रेन की तटस्थता और नाटो में शामिल न होने पर सबसे ज्यादा सहमत हैं। उन्होंने कहा कि मॉस्को और कीव यूक्रेन के असैन्यीकरण के मुद्दे पर सहमत होने में आधा रास्ता तय कर चुके हैं।
10:23 PM, 18-Mar-2022
रूस की सीमा पर चीनी सैनिकों की तस्वीर को चीन ने फर्जी बताया
चीन ने रूस की सीमा पर सैनिकों की मौजूदगी का दावा करने वाली एक तस्वीर को फर्जी बताया है। इसके साथ ही उसने उन खबरों को भी अफवाह बताया है कि चीन ने रूस में अपने सैनिक भेजे हैं। इस तस्वीर के अनुसार रूसी सीमा पर एक सैन्य ट्रक दिख रहा है जिसमें चीनी सैनिक हैं। चीन ने इससे पहले इन खबरों को भी गलत बताया था कि रूस ने यूक्रेन में पर हमला करने के लिए उससे सैन्य मदद मांगी है।