Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Russia Ukraine War Live: पूर्वी यूक्रेन में रूस ने तेज किए हमले, आईएमएफ ने कहा- युद्ध से पूरी दुनिया में बढ़ी महंगाई

Tue, 19 Apr 2022 09:47 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मॉस्को/वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मॉस्को/वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 19 Apr 2022 09:47 PM IST
खास बातें

रूस-यूक्रेन के बीच जंग का आज 55वां दिन है। कई देशों की मध्यस्थता के बावजूद दोनों देश किसी स्थायी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। रूसी सेना आए दिन जहां और भी अधिक हमलावर होती जा रही है वहीं यूक्रेनी सेना भी डटकर मुकाबला कर रही है। इस बीच रूस ने दावा किया है कि मारियूपोल शहर पूरी तरह से बर्बाद हो गया है हालांकि, यूक्रेन ने इससे इनकार किया है। यूक्रेन के रक्षा मंत्री ने कहा है कि मारियूपोल में हालात जरूर कठिन हैं लेकिन अभी यहां हम रूसी सेना को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Russia Ukraine War 55th Day Live Updates Putin honored the Bucha Massacre Accused Know Vladimir Putin Zelensky News in Hindi
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

09:46 PM, 19-Apr-2022

अमेरिका और उसके सहयोगी युद्ध को खींचने की कोशिश में: रूस

रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों पर यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ये देश ऐसा इसलिए कर रहे हैं ताकि यह लड़ाई तब तक चलती रहे जब तक यूक्रेन का आखिरी नागरिक घुटने नहीं टेक देता। उन्होंने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगी देश यूक्रेन में रूस के 'विशेष सैन्य अभियान' को लंबा खींचने की  हरसंभव कोशिश कर रहे हैं।
07:37 PM, 19-Apr-2022

आईएमएफ: युद्ध के चलते पूरी दुनिया में बढ़ी महंगाई

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कहा है कि यूक्रेन में युद्ध की वजह से पूरी दुनिया में महंगाई बढ़ रही है। यह पिछले अनुमान के मुकाबले कहीं अधिक समय तक जारी रहेगी। आईएमएफ ने वैश्विक वृद्धि पूर्वानुमान को इस साल के लिए जनवरी से 0.8 फीसदी कम करके 3.6 फीसदी कर दिया है।
विज्ञापन
06:32 PM, 19-Apr-2022

पूर्वी यूक्रेन पर नियंत्रण के लिए रूस ने हमले तेज किए

यूक्रेन के पूर्वी औद्योगिक क्षेत्र पर नियंत्रण के लिए रूस ने हमले तेज कर दिए हैं। रूसी सेना सैकड़ों किलोमीटर लंबे मोर्चे के तहत आने वाले शहरों और कस्बों को निशाना बना रही है। दोनों देशों ने इसे 24 फरवरी से शुरू हुई जंग का नया चरण बताया है।
06:07 PM, 19-Apr-2022

जेलेंस्की का प्रस्ताव, 24 जून तक बढ़ाया जाए मार्शल लॉ

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने देश में मार्शल लॉ को 24 जून तक बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है। जेलेंस्की ने संसद में मार्शल लॉ को बढ़ाने के लिए एक विधेयर पेश किया है। वर्तमान में लागू मार्शल लॉ की अवधि 25 अप्रैल को समाप्त होने वाली है।
04:40 PM, 19-Apr-2022

यूक्रेन में हमारा अभियान नए चरण में प्रवेश कर रहा: लावरोव

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि यूक्रेन में रूस का सैन्य अभियान एक नए चरण में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन जारी है तथा इस ऑपरेशन का एक और चरण अब शुरू हो रहा है। लावरोव ने जोर दिया कि हमारे इस अभियान का उद्देश्य ‘दोनेत्स्क और लुहांस्क गणराज्यों की पूर्ण स्वतंत्रता है।
02:15 PM, 19-Apr-2022

यूक्रेन सीमा के पास उड़ते दिखे चार परमाणु बॉम्बर

रूसी सेना आक्रामक मूड में दिख रही है। हाल ही में एक वीडियो फुटेज में चार रूसी टीयू-95 न्यूक्लियर बॉम्बर जिन्हें बियर के नाम से जाना जाता है, रूस के कलुगा क्षेत्र में उड़ते दिखाई दिए जो कि यूक्रेन सीमा से लगा है। आशंका है कि रूसी सेना परमाणु हमले का अभ्यास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:28 AM, 19-Apr-2022

डोनबास में नए हमलों की तैयारी में रूस: जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने आरोप लगाया है कि रूसी सेना डोनबास में नए हमले की तैयारी कर रही है। सैनिकों और हथियारों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है।
09:22 AM, 19-Apr-2022

जल्द ही यूक्रेन पर 'परमाणु' हमला कर सकता है रूस

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि दुनिया को रूसी राष्ट्रपति पुतिन द्वारा परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की संभावना के लिए तैयार रहना चाहिए। देश की राजधानी कीव में बोलते हुए जेलेंस्की ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि रूसी राष्ट्रपति यूक्रेन के खिलाफ रासायनिक हथियारों का भी उपयोग कर सकते हैं।
08:08 AM, 19-Apr-2022

यूक्रेन नहीं जाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन

व्हाइट हाउस ने सोमवार को जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन जाने की योजना टाल दी है। बता दें कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बाइडन से कीव आकर रूसी लड़ाई के खिलाफ समर्थन देने के लिए कहा था और यहां की ताजा स्थिति का जायजा लेने के लिए कहा था। 
08:01 AM, 19-Apr-2022

लविव में रूसी सेना ने किया हमला, 7 की मौत, 11 घायल

यूक्रेनी शहर लविव में रूसी सेना ने हवाई हमला कर दिया है। इस हमले में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है और 11 लोग घायल हो गए हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed