LIVE: मेलबर्न में 30 हजार प्रवासी भारतीयों के बीच PM मोदी, कहा- ये शो हाउसफुल है, इस बार हैट्रिक लगी है
{"_id":"6a4ef8736c7d538c870d3b4a","slug":"prime-minister-narendra-modi-australia-visit-live-updates-india-australia-summit-anthony-albanese-melbourne-2026-07-09","type":"live","status":"publish","title_hn":"LIVE: मेलबर्न में 30 हजार प्रवासी भारतीयों के बीच PM मोदी, कहा- ये शो हाउसफुल है, इस बार हैट्रिक लगी है","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Thu, 09 Jul 2026 04:13 PM IST
अमन तिवारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमन तिवारी
Updated Thu, 09 Jul 2026 04:13 PM IST
खास बातें
पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं, जहां उन्होंने इंडिया-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया अस्थिरता, सप्लाई चेन बाधा और ऊर्जा संकट से जूझ रही है। ऐसे समय में भारत और ऑस्ट्रेलिया के प्राकृतिक और विश्वसनीय पार्टनर हैं। अब पीएम मोदी 'मेलबर्न मीट्स मोदी' शीर्षक वाले इवेंट में पहुंचे हैं। यहां करीब 30 हजार से अधिक लोगों का जमावड़ा है। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें पीएम मोदी के कार्यक्रमों से जुड़े तमाम अपडेट्स
विज्ञापन
पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया दौरा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
04:10 PM, 09-Jul-2026
'भारत-माता की जय' उद्घोष के साथ भाषण का समापन
पीएम मोदी ने कहा कि सब सुखी रहें यही भारतीय संस्कार हैं। अब मेक इन इंडिया वैश्विक ब्रांड बन चुका है। भारत में बनने वाले रक्षा उत्पादों की क्षमता पूरी दुनिया में साबित हो चुकी है। चिप से शिप तक सब कुछ भारत में बन रहे हैं। अपने कार्यकाल में शुरू की गई योजनाओं को रेखांकित करते हुए अंत में पीएम मोदी ने 'भारत-माता की जय' उद्घोष के साथ भाषण का समापन किया।04:05 PM, 09-Jul-2026
पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों से वादा भी लिया
प्रवासी भारतीयों से वादा करने की अपील करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, कुछ समय पहले 'भारत को जानो' क्विज की शुरुआत की गई थी। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले लोगों, स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाले साथियों को प्रतियोगिता से जोड़ने का आह्वान किया। पीएम मोदी ने कहा, आप सबने भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते मजबूत बनाने में मदद की है।उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज सिडनी के कार्यक्रम में भी साथ थे। आज यहां मेलबर्न में भी भारतीय समुदाय के बीच आए। ऐसे में एक प्रकार से, यह एक पूरा चक्र बन गया है। अहमदाबाद, जहां दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट मैदान है और मेलबर्न, जहां एक मशहूर स्टेडियम है हम दोनों साथ रहे हैं। हम सबने देखा है जब प्रधानमंत्री अल्बानीज बोलते हैं, तो वे भारतीयों के दिल और दिमाग में छा जाते हैं।
विज्ञापन
04:01 PM, 09-Jul-2026
खेल जगत में भी भारत के प्रयास उल्लेखनीय, कॉमनवेल्थ गेम्स से ओलंपिक तक का जिक्र
खेल जगत में किए जा रहे काम का उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत में स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से विकसित किए जा रहे हैं। युवाओं के बीच कौशल विकास में इसका असर दिख रहा है। सरकार की तरफ से किए जा रहे प्रयासों का नतीजा है कि 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स भारत में होंगे। भारत 2036 में ओलंपिक की मेजबानी का भी दावेदार है। उन्होंने कहा, भारत-ऑस्ट्रेलिया जो भी प्रयास करते हैं, वह दोनों देशों के लिए शुभ होता है।03:56 PM, 09-Jul-2026
वेनेजुएला में ऑपरेशन अमिस्ताद... आपदा में मदद करता है भारत
वेनेजुएला में भूकंप के बाद भारतीय सेना के ऑपरेशन अमिस्ताद का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, भारत हमेशा आपदा में मदद करता है। हम जब मदद करते हैं तो नागरिकों के पासपोर्ट नहीं देखते। दुनिया आज भारत पर भरोसा करती है। पीएम मोदी ने तुर्किये और सीरिया में आए भूकंप के दौरान भी भारत की तरफ से भेजी गई मदद का जिक्र किया। उन्होंने खेल के क्षेत्र में दिए गए योगदान का भी जिक्र किया।03:45 PM, 09-Jul-2026
पीएम मोदी अलग-अलग टाइम जोन को लेकर क्या बोले?
पीएम मोदी ने दुनियाभर में अलग-अलग टाइम जोन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, यहां कई साथी ऐसे होगें जिनके घरों में कम से कम दो टाइम जोन चलते हैं। यहां बच्चे स्कूल से घर तो ऑस्ट्रेलियाई समय के हिसाब से आते हैं, लेकिन भारत में दादा-दादी, नाना- नानी वीडियो कॉल पर इंतजार कर रहे होते हैं। जब यहां वीकेंड होता है, तो भारत में किसी शादी की लाइव-स्ट्रीमिंग चल रही होती है। यानी, दूरी हजारों किलोमीटर की है, लेकिन रोजमर्रा की जिंदगी अब भी भारत से जुड़ी हुई है।03:37 PM, 09-Jul-2026
एक सपना पूरा होता है, दूसरा जन्म लेता है: मेलबर्न में पीएम मोदी
मेलबर्न में पीएम मोदी ने कहा, एक सपना पूरा होता है तो दूसरा जन्म लेता है। 140 करोड़ लोगों की एस्पिरेशन से भरे राष्ट्र होने के अलावा हम दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था हैं।प्रधानमंत्री ने कहा, 'दोस्तों, आपने सुना होगा कि भारत में आजकल 'भजन क्लबिंग' का नया ट्रेंड चल रहा है। हमारी जेन जी (Gen Z) इसे आगे बढ़ा रही है। और यहाँ ऑस्ट्रेलिया में भी, मैंने सुना है कि आपके वीकेंड भी आस्था और आध्यात्मिकता से भरे होते हैं। कहीं किसी के घर में भगवान सत्यनारायण की कथा हो रही है, तो कहीं गुरुद्वारे में प्रार्थना, कहीं बच्चे भांगड़ा कर रहे हैं या भरतनाट्यम की प्रस्तुति दे रहे हैं, या फिर कोई क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
03:27 PM, 09-Jul-2026
मेलबर्न ने मैदान मार लिया है, सिडनी में भी धूम मचाई, यहां भी छा गए
विक्टोरिया की प्रीमियर का आभार प्रकट करते हुए पीएम मोदी ने कहा, मेलबर्न ने मैदान मार लिया है। प्रवासी भारतीय लोगों ने 2023 में सिडनी में भी धूम मचाई थी, वे आज यहां भी छा गए। ये शो हाउसफुल है। पीएम मोदी ने कहा, यहं के बाजार भारतीयता से भरे हैं। पिछले 12 साल में तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया आने को लेकर मैं बेहद गौरवान्वित हूं। हम भारतीय ऐसे हैं, जैसे दूध में चीनी मिल जाती है। इस मिठास की तरह ही हम भारतीय दुनियाभर में प्रेम का रंग घोलते हैं।03:23 PM, 09-Jul-2026
गुजराती भाषा में पीएम मोदी का संवाद
अपनी वाकपटुता और भाषण के लिए दुनियाभर में मशहूर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजराती भाषा में वहां मौजूद जनता से उनका हाल भी पूछा। पीएम मोदी ने 'केम छो' और वणक्कम जैसे भारतीय अभिवादनों के साथ प्रवासी भारतीयों के साथ संवाद की शुरुआत करते हुए सिडनी में हुए कार्यक्रम को भी याद किया। पीएम मोदी ने कहा कि जिस गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया ये अद्भुत है। उन्होंने कहा कि वे इतने शानदार स्वागत के लिए अपने दोस्त और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री अल्बानीज के आभारी हैं।03:17 PM, 09-Jul-2026
ऑस्ट्रेलियाई पीएम बोले- प्रधानमंत्री मोदी इस देश के सच्चे दोस्त
ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बानीज ने पीएम मोदी के संबोधन से पहले उनके आगमन पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इस देश के सच्चे दोस्त हैं। अल्बानीज ने भारत यात्रा की यादों को साझा करते हुए कहा कि भारत में उनका भव्य स्वागत किया गया था। वे अहमदाबाद में मिले सम्मान को भुला नहीं सकते। आज मेलबर्न में दो लोकतांत्रिक देशों की दोस्ती का जश्न मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में भारतीय संस्कृति को महसूस करना बेमिसाल है। अगर कोई भारत को समझना चाहता है तो उसे इस देश की यात्रा करनी चाहिए।03:14 PM, 09-Jul-2026
मेलबर्न में मोदी-मोदी और भारत माता की जय की गूंज
प्रधानमंत्री मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान आज 'मेलबर्न मीट्स मोदी' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मोदी-मोदी और भारत माता की जय की गूंज सुनी गई। स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बानीज भी मौजूद हैं। पीएम मोदी भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे।यहां पढ़ें पीएम मोदी का पूरा भाषण