फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Israel Hamas War LIVE: यूएनजीए के विशेष सत्र में बोला इस्राइल- हमारी लड़ाई हमास से, फलस्तीनियों से नहीं

Fri, 27 Oct 2023 04:34 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Fri, 27 Oct 2023 04:34 AM IST
खास बातें

 Israel Hamas War Live Updates In Hindi: इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष को अब 20 दिन हो चुके हैं। इस बीच दोनों तरफ से हुए हमलों में अब तक करीब आठ हजार लोगों की जान जा चुकी है। जहां हमास के हमले में इस्राइल के 1400 से ज्यादा नागरिक मारे गए हैं, वहीं इस्राइली सेना के पलटवार में गाजा पट्टी में 6500 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। इस बीच गाजा पर इस्राइल की तरफ से लगाए गए आपूर्ति प्रतिबंधों की वजह से आम जरूरतों की कई चीजों की किल्लत हो गई है। ईंधन की कमी के चलते यहां अस्पतालों में भी आम लोगों की ठीक से इलाज नहीं मिल पा रहा है। आलम यह है कि डॉक्टर सिर्फ आपात मामलों को ही इलाज के लिए भर्ती कर पा रहे हैं। 

विज्ञापन
Israel Hamas War Live Israel Palestine Conflict Gaza Rocket Attack Benjamin Netanyahu Latest Updates
इस्राइल-हमास संघर्ष में लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा। - फोटो : Social Media

लाइव अपडेट

04:32 AM, 27-Oct-2023
इस्राइल-हमास युद्ध में अब तक 27 पत्रकारों की मौत 
कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट्स (सीपीजे) की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस्राइल-हमास संघर्ष में अब तक 27 पत्रकारों की मौत हुई है। इनमें 22 फलस्तीनी, चार इस्राइली और एक लेबनानी पत्रकार शामिल हैं। सीपीजे ने कहा कि आठ पत्रकार घायल हुए हैं और नौ अन्य के लापता होने या हिरासत में लिए जाने की खबर है।
04:32 AM, 27-Oct-2023
हमास के तीन कार्यकर्ता मारे गए
इस्राइली सेना ने बताया कि उसके हवाई हमले में हमास के तीन कार्यकर्ता मारे गए। सेना ने कहा कि लड़ाकू विमानों ने हमला कर इब्राहिम जदबा, रिफत अब्बास और तारिक मारूफ को मौत के घाट उतार दिया। इस्राइली सेना के मुताबिक, तीनों की पहचान दराज तुफाह बटालियन के सदस्यों के रूप में की गई है, जिन्होंने सात अक्तूबर को इस्राइल पर आतंकी हमले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
03:25 AM, 27-Oct-2023
हमास के प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी करने पर रूस की निंदा
इस्राइल ने हमास के प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी करने के लिए रूस की निंदा की है। साथ ही रूस के दौरे पर गए हमास के प्रतिनिधियों को देश से निष्कासित करने की मांग की है। इस्राइल कने हमास को आईएसआईएस से भी खूंखार आतंकवादी संगठन बताया है।
 
हमास का प्रतिनिधिमंडल बंधकों की रिहाई पर बातचीत के लिए मास्को के दौरे पर गया है, क्योंकि बंधकों में रूसी नागरिक भी शामिल हैं। वहीं, रूस ने मौजूदा युद्ध के लिए अमेरिकी कूटनीति की विफलताओं को जिम्मेदार ठहराया है और इस्राइल-हमास के बीच युद्धविराम का आह्वान किया है। रूस संकट के समाधान के लिए सभी प्रमुख भागीदारों इस्राइल, हमास, फलस्तीनी प्राधिकरण और ईरान के साथ लगातार संपर्क में है।
03:15 AM, 27-Oct-2023
यूएनजीए में बोला इस्राइल- हमारी लड़ाई हमास से, फलस्तीनियों से नहीं 
संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में इस्राइली राजदूत गिलाद एर्दान ने कहा कि हम हमास से युद्ध लड़ रहे हैं, हमारी लड़ाई फलस्तीनियों के साथ नहीं है। उन्होंने कहा कि आतंकवादी संगठन हमास को फिलिस्तीनी लोगों, शांति या बातचीत की कोई परवाह नहीं है। एर्दान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के विशेष सत्र में अपने संबोधन के दौरान दक्षिणी इस्राइल में हमास आतंकवादियों की बर्बरता और क्रूरता जिक्र किया और कहा कि इस 'नरसंहार' का फलस्तीनियों से कोई लेना-देना नहीं है। इस्राइली राजदूत ने कहा, सात अक्तूबर के नरसंहार और उसके बाद जो कुछ हुआ उसका फलस्तीनियों से कोई लेना-देना नहीं है। इसका अरब-इस्राइल संघर्ष या फलस्तीनी विवाद से कोई लेना-देना नहीं है। यह फलस्तीनियों के साथ युद्ध नहीं है। इस्राइल का युद्ध जिहादी हमास आतंकी संगठन से चल रहा है। यह आधुनिक नाजियों के खिलाफ युद्ध है।
12:32 AM, 27-Oct-2023
इस्राइल के हमले में मारा गया हमास के खुफिया निदेशालय का डिप्टी चीफ 
इस्राइल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) के गाजा पट्टी में किए गए हवाई हमले में हमास के खुफिया ब्यूरो का डिप्टी चीफ शादी बरुद (Shadi Barud) मारा गया। इस्राइली सेना ने गुरुवार को यह जानकारी दी। आईडीएफ ने बरुद पर सात अक्तूबर को दक्षिणी इस्राइल में हमलों की साजिश रचने के लिए हमास नेता याह्या सिनवार के साथ काम करने का आरोप लगाया था।

आईडीएफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान में कहा, इससे पहले, बरुद ने खान यूनिस क्षेत्र में बटालियनों का नेतृत्व किया और आतंकवादी समूह के खुफिया निदेशालय में विभिन्न पदों पर कार्य किया। पोस्ट में कहा गया है कि हम बर्बर हमलों के लिए जिम्मेदार हमास नेताओं और आतंकियों पर हमला करना और उन्हें खत्म करना जारी रखेंगे। 
 
10:47 PM, 26-Oct-2023

गाजा में इस्राइली बमबारी के खिलाफ केरल में IUML की विशाल रैली, थरूर मुख्य अतिथि

शशि थरूर - फोटो : Social Media
केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) की प्रमुख सहयोगी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) ने नागरिकों की कथित अंधाधुंध हत्याओं की निंदा की। गुरुवार को कोझीकोड में विशाल रैली का आयोजन करने वाली IUML ने कहा, गाजा पट्टी पर इस्राइली हमले में महिलाएं और बच्चे भी मारे जा रहे हैं। विरोध में हजारों IUML समर्थकों ने फलस्तीन एकजुटता मानवाधिकार रैली में भाग लिया। उद्घाटन IUML नेता पनाक्कड़ सैयद सादिक अली शिहाब थंगल ने किया। कार्यक्रम में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य शशि थरूर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:52 PM, 26-Oct-2023

हमास का बड़ा बयान, इस्राइल के हमले में 50 बंदी मारे गए

इस्राइल की डिफेंस फोर्सेज (IDF) के जवान हमास के आतंकी ठिकानों को लगातार निशाना बना रहे हैं। इसी बीच हमास ने एक बयान में कहा, इस्राइल के हमलों के कारण गाजा में मारे गए बंदियों की अनुमानित संख्या लगभग 50 है। अल-कसम ब्रिगेड के टेलीग्राम अकाउंट के अनुसार, हमास की सशस्त्र शाखा अल-कसम ब्रिगेड के प्रवक्ता अबू ओबैदा ने गुरुवार को कहा कि इस्राइली हमलों के कारण गाजा में मारे गए हमास के बंदियों की अनुमानित संख्या लगभग 50 है। हालांकि, हमास के प्रवक्ता ने और कोई ब्योरा नहीं दिया।
08:42 PM, 26-Oct-2023

हमास प्रतिनिधिमंडल मॉस्को का दौरा करेगा: रूसी विदेश मंत्रालय

करीब 20 दिनों से जारी हिंसक संघर्ष के बीच एक चौंकाने वाले घटनाक्रम में हमास के प्रतिनिधिमंडल के रूस दौरे की खबर सामने आई है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा, गाजा को नियंत्रित करने वाले उग्रवादी फलस्तीनी समूह- हमास का प्रतिनिधिमंडल वर्तमान में मॉस्को का दौरा कर रहा है। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी- आरआईए ने फलस्तीनी प्रतिनिधिमंडल के एक सूत्र के हवाले से कहा कि मास्को का दौरा करने वाले देशों में हमास के वरिष्ठ सदस्य अबू मरज़ूक भी शामिल हैं। बता दें कि रूस मध्य पूर्व के सभी प्रमुख देशों से संबंध रखता है। इनमें इस्राइल, ईरान, फलस्तीनी प्राधिकरण और हमास प्रमुख हैं।
08:34 PM, 26-Oct-2023

गाजा में नागरिकों को निशाना बनाने पर भड़के अरब देश

Israel Defence Forces - फोटो : Social Media
इस्राइल और हमास के युद्ध के बीच संयुक्त अरब अमीरात, जॉर्डन, बहरीन, सऊदी अरब, ओमान, कतर, कुवैत, मिस्र और मोरक्को के विदेश मंत्रियों ने गुरुवार को एक मंच पर दिखे। इस्राइली बमबारी में गाजा पट्टी पर आम नागरिकों को निशाना बनाए जाने का आरोप लगाते हुए अरब देशों ने अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन की निंदा की। इन देशों के संयुक्त बयान के मुताबिक आत्मरक्षा का अधिकार कानून तोड़ने और फलस्तीनियों के अधिकारों की उपेक्षा को उचित नहीं ठहरा जा सकता।
08:22 PM, 26-Oct-2023

बेल्जियम के प्रधानमंत्री का बयान- हमास के कब्जे में 222 इस्राइली, पूरा गाजा बंधक

पश्चिमी एशिया (मध्य पूर्व) में जारी इस्राइल और हमास के हिंसक संघर्ष के बीच बेल्जियम के प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर डी क्रू ने गुरुवार को कहा कि इस्राइल को अपनी रक्षा का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि हमास की तरफ से भविष्य में होने वाले किसी भी हमले को रोकने की कार्रवाई करने का अधिकार इस्राइल के पास है, लेकिन गाजा की पूर्ण नाकाबंदी या मानवीय मदद की खेप को रोकना उचित नहीं ठहराया जा सकता। प्रधानमंत्री डी क्रू के मुताबिक, "आज, हमास के पास दो बंधक हैं; इस्राइल के 222 बंधक, लेकिन वे गाजा की आबादी को भी बंधक बना रहे हैं।"
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed