Iran War Live: ईरान ने कुवैत-बहरीन पर दागीं मिसाइलें, अमेरिका ने ध्वस्त किए तेहरान के रडार
{"_id":"6a24bc4b1658ad223f09fd73","slug":"iran-us-war-live-updates-west-asia-crisis-missile-shot-at-kuwait-behrein-america-reply-tension-2026-06-07","type":"live","status":"publish","title_hn":"Iran War Live: ईरान ने कुवैत-बहरीन पर दागीं मिसाइलें, अमेरिका ने ध्वस्त किए तेहरान के रडार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Sun, 07 Jun 2026 03:32 PM IST
नितिन गौतम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 07 Jun 2026 03:32 PM IST
विज्ञापन
अमेरिका ईरान युद्ध
- फोटो : Amar Ujala Graphics
लाइव अपडेट
03:31 PM, 07-Jun-2026
वेस्ट बैंक के पास कई जगह फायरिंग, एक की मौत; चार लोग घायल
इस्राइल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक और आसपास के इलाकों में रविवार को एक साथ कई गोलीबारी की घटनाएं हुईं। इस हमले में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस्राइली बचाव सेवा मैगन डेविड एडोम ने इसकी पुष्टि की है। इस्राइली पुलिस ने दावा किया कि सुरक्षा बलों ने कम से कम एक हमलावर को मार गिराया है और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। इलाके के लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है।06:01 AM, 07-Jun-2026
ईरान ने अमेरिकी नौसेना के 5वें बेड़े पर किया हमला
ईरान के अर्द्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कहा कि उसने कुवैत में अमेरिकी सैनिकों की मौजूदगी वाले अली अल सलेम एयरबेस व बहरीन स्थित अमेरिकी नौसेना के 5वें बेड़े को निशाना बनाया है। बहरीन ने हमलों की कड़ी निंदा की है। वहीं, ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि शनिवार तड़के अमेरिका ने केशम द्वीप और सिरिक के पास मौजूद निगरानी ठिकानों पर हमला किया। तेहरान ने इस हमले को नाजुक संघर्षविराम का उल्लंघन बताया।
विज्ञापन
06:01 AM, 07-Jun-2026
ईरान ने सैन्य जीत का किया दावा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि ईरान की ज्यादातर ड्रोन व मिसाइल निर्माण सुविधाएं तबाह हो चुकी हैं। ट्रंप ने एनपीसी न्यूज के कार्यक्रम में कहा, उनके पास 21-22 प्रतिशत मिसाइलें बची हैं। ये बहुत सारी मिसाइलें हैं, पर उतनी नहीं हैं जब हमने पहली बार हमला किया था। ट्रंप ने बैक चैनल वार्ता से उम्मीदें जताईं और कहा कि इसमें प्रगति हो रही है। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ईरान के संवर्धित यूरेनियम के भंडार को वहां से निकालने के लिए अमेरिकी सैनिक भेजने की एक सैन्य योजना पर विचार किया था, लेकिन उसे खारिज कर दिया।ईरान ने सैन्य जीत का किया दावा
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई के सैन्य सलाहकार मोहसेन रेजाई ने इस्लामिक रिपब्लिक के 47 साल के इतिहास में तेहरान की पहली सैन्य जीत का दावा किया है। रेजाई ने 24 अरब डॉलर की ईरानी संपत्ति को जारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर जंग फिर से शुरू होती है, तो अमेरिका अंधेरे गलियारे में प्रवेश कर जाएगा जहां उसे कोई अंत दिखाई नहीं देगा।
05:57 AM, 07-Jun-2026