COVID-19 Omicron Variant LIVE: जयपुर में एक ही परिवार को 9 सदस्य कोरोना संक्रमित, इनमें से चार कुछ दिन पहले ही द. अफ्रीका से लौटे थे
{"_id":"61a9847edbaa9a1797287f6a","slug":"covid19-omicron-variant-spreading-round-the-world-as-who-takes-stock-in-south-africa-countries-impose-travel-ban-india-cases-news-and-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"COVID-19 Omicron Variant LIVE: जयपुर में एक ही परिवार को 9 सदस्य कोरोना संक्रमित, इनमें से चार कुछ दिन पहले ही द. अफ्रीका से लौटे थे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Fri, 03 Dec 2021 05:44 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग/लंदन/नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग/लंदन/नई दिल्ली
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Fri, 03 Dec 2021 05:44 PM IST
खास बातें
विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट जिसकी पहचान सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में हुई थी, वह अब तक कम से कम 24 देशों में फैल चुका है।
विज्ञापन
भारत में कोरोना मामले
- फोटो : PTI
लाइव अपडेट
05:43 PM, 03-Dec-2021
28 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शुक्रवार को कहा कि 28 व्यक्तियों के स्वाब के नमूने लिए गए हैं जो पिछले महीने उच्च जोखिम वाले देशों से लौटे थे। इनमें से नौ पहले से ही कोरोना संक्रमित थे। नए ओमिक्रॉन वैरिएंट पर चिंताओं के बीच इनके सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं।05:36 PM, 03-Dec-2021
जयपुर में एक ही परिवार को 9 सदस्य संक्रमित
स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी कि जयपुर में एक परिवार के नौ सदस्य कोविड-19 संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से चार सदस्य कुछ दिन पहले ही दक्षिण अफ्रीका से लौटे थे। जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए सभी के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
05:33 PM, 03-Dec-2021
कर्नाटक में ओमिक्रॉन, जांच का आदेश
कर्नाटक मंत्री आर अशोक ने कहा कि कर्नाटक सरकार ने पहले ओमिक्रॉन मामले की जांच का आदेश दिया है। यह व्यक्ति एक होटल में रुका था और वहां कुछ बैठकें कीं। उसके बाद वह दुबई चला गया, इसलिए दो रिपोर्ट है जिसमें एक पॉजिटिव है और एक निगेटिव नकारात्मक है जो संदिग्ध है, लैब की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त की निगरानी में ये जांच होगी।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार ने शैक्षणिक संस्थानों में सभी कार्यक्रमों को 15 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दिया है। नागरिकों को सिनेमाघरों, मल्टीप्लेक्स, शॉपिंग मॉल में तभी जाने की अनुमति है, जब उनका पूरी तरह से टीकाकरण हुआ हो। विवाह समारोह में शामिल होने के लि लोगों की संख्या में कोई बदलाव नहीं (अधिकतम 500) किया गया है।
10:50 AM, 03-Dec-2021
कोरोना का हवाला दे दिल्ली सरकार ने मांगी निर्माण शुरू कराने की इजाजत
दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि कोविड-19 की तीसरी लहर के लिए तैयारी करने और उसका मुकाबला करने के लिए अस्पतालों के बुनियादी ढांचे में सुधार का काम शुरू कर दिया गया था और 7 नए अस्पतालों का निर्माण शुरू किया गया था, लेकिन निर्माण प्रतिबंध के कारण काम बंद हो गया है।10:26 AM, 03-Dec-2021
9 अंतरराष्ट्रीय यात्री कोरोना संक्रमित मिले, इनमें एक दक्षिण अफ्रीका से लौटा
बृह्नमुंबई महानगरपालिका ने कहा है कि मुंबई एयरपोर्ट पर 10 नवंबर से दो दिसंबर के बीच आने वाले नौ अंतरराष्ट्रीय यात्री कोरोना से संक्रमित पाए गए। उनके सैंपल्स को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेज दिया गया है।09:34 AM, 03-Dec-2021
भारत में 24 घंटे में कोरोना के 9216 केस
भारत में पिछल 24 घंटे में कोरोना के 9216 नए केस सामने आए हैं। वहीं 391 लोगों की मौत हुई है। आंकड़ों के लिहाज से देखें तो शुक्रवार तक दर्ज हुए मामले एक दिन पहले से तकरीबन 5.6 फीसदी कम हैं। उधर भारत में एक्टिव केसों की संख्या भी लगातार कम हो रही है। फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या 99 हजार 976 पर आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:09 AM, 03-Dec-2021
कोविड के ओमिक्रॉन वेरिएंट के मद्देनजर नेपाल ने हांगकांग सहित 9 देशों से आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है।
08:26 AM, 03-Dec-2021
कर्नाटक: ओमिक्रॉन वैरिएंट के केस पर आज आपात बैठक करेंगे सीएम
भारत में पाए गए ओमिक्रॉन वैरिएंट के दो मामलों पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का बयान आया है। उन्होने कहा, "मैंने लैब से पूरा विवरण मांगा है। हम इन लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कर रहे हैं। आज दोपहर 1 बजे मेरी स्वास्थ्य विशेषज्ञों के साथ एक बैठक है। मेरी इस बारे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से भी बात हुई है।"08:06 AM, 03-Dec-2021
Omicron Variant LIVE: जयपुर में एक ही परिवार को 9 सदस्य कोरोना संक्रमित, इनमें से चार कुछ दिन पहले ही द. अफ्रीका से लौटे थे
कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट का खतरा अफ्रीका और यूरोप के बाद एशिया में भी पैर पसार रहा है। भारत में एक दिन पहले ही इस वैरिएंट से प्रभावित दो केस मिले थे, जो कि बाद में बढ़कर छह पहुंच गए। इस बीच भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9216 नए केस दर्ज हुए। वहीं 391 लोगों की मौत हुई है। आंकड़ों के लिहाज से देखें तो शुक्रवार तक दर्ज हुए मामले एक दिन पहले से तकरीबन 5.6 फीसदी कम हैं। उधर भारत में एक्टिव केसों की संख्या भी लगातार कम हो रही है। फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या 99 हजार 976 पर आ गई है।दूसरी तरफ विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने अपने अधिकारियों की एक टीम दक्षिण अफ्रीका भेजी है। यह टीम कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट से निपटने के लिए निगरानी कदमों और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की तकनीक की परख करेगी। बताया गया है कि टीम को सीधा देश के गाउतेंग प्रांत भेजा गया है, जिसे ओमिक्रॉन वैरिएंट का केंद्र माना जा रहा है।
दक्षिण अफ्रीका में एक दिन में 11,500 नए केस दर्ज हुए हैं। यह एक दिन पहले के 8500 केस से भी ज्यादा है। यह चौंकाने वाला आंकड़े इसलिए भी हैं, क्योंकि नवंबर के मध्य तक इस देश में कोरोना के 200 से 300 केस प्रतिदिन आ रहे थे।
विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट जिसकी पहचान सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में हुई थी, वह अब तक कम से कम 24 देशों में फैल चुका है। डब्ल्यूएचओ के अफ्रीका में क्षेत्रीय आपात निदेशक डॉक्टर सलाम गुए ने कहा कि उनकी टीम पहले ही दक्षिण अफ्रीका में प्रभावितों के जीनोम सिक्वेंसिंग के काम में जुटी है, ताकि वायरस के नए स्वरूप पर ज्यादा से ज्यादा जानकारी जुटाई जा सके।
उधर देश के स्वास्थ्य संस्थान- एनआईसीडी ने बताया कि अब कोरोना के जो केस मिल रहे हैं, उनमें करीब 75 फीसदी नए वैरिएंट के हैं। एनआईसीडी ने कहा कि अब तक जो 249 सीक्वेंस ट्रेस हुए हैं, उनमें 183 ओमिक्रॉन वैरिएंट के हैं।