BRICS Summit: भारत वापस लौटे पीएम मोदी; वीडियो शेयर कर ब्रिक्स की मेजबानी के लिए पुतिन का जताया आभार
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन रूस के कजान में किया जा रहा है। ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पीएम मोदी मंगलवार को रूस के कजान गणराज्य पहुंचे थे। मंगलवार को पीएम मोदी ने सम्मेलन के मेजबान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से द्विपक्षीय मुलाकात की। साथ ही ईरान के राष्ट्रपति से भी द्विपक्षीय वार्ता की।
लाइव अपडेट
वीडियो शेयर कर पीएम मोदी ने ब्रिक्स की मेजबानी के लिए पुतिन का जताया आभार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन को बेहद उपयोगी बताया। उन्होंने कहा, मुझे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने और दुनिया भर के नेताओं से मिलने का अवसर प्राप्त हुआ। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर रूस के राष्ट्रपति को पुतिन को मेजबानी के लिए धन्यवाद भी दिया। उन्होंने वीडियो में कहा, इस सम्मेलन में कई मुद्दों पर विश्वभर के नेताओं से चर्चा का अवसर मिला। मैं रूस के राष्ट्रपति पुतिन, वहां की सरकार और जनता को धन्यवाद देता हूं। वीडियो में सम्मेलन में विभिन्न नेताओं से मुलाकात को भी दिखाया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच रूस के कजान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर द्विपक्षीय बैठक शुरू हुई।
रूस के कजान में 16वें ब्रिक्स सम्मेलन को संबोधित करते हुए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा, दुनिया एक नए उथल-पुथल के दौर में प्रवेश कर चुकी है। उन्होंने कहा कि हमें सुरक्षा के लिए एक शांतिपूर्ण ब्रिक्स का निर्माण करना चाहिए। गाजा और लेबनान संकट पर राष्ट्रपति जिनपिंग ने कहा, हमें संघर्ष विराम के लिए प्रयास करना चाहिए। यूक्रेन की स्थिति को लेकर उन्होंने कहा, हमें स्थिति को जल्द से जल्द शांत करने के लिए प्रयास करना चाहिए। जिनपिंग ने कहा, हमें वित्तीय और आर्थिक सहयोग गहरा करना चाहिए। हमें वैश्विक दक्षिण के देशों की आवाज को आगे बढ़ाने की जरूरत है।
चीनी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि उनका देश ब्रिक्स सदस्यों के साथ हरित उद्योग, स्वच्छ उर्जा और हरित खनिज सहयोग को बढ़ाने के लिए तैयार है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि चीन अगले पांच वर्षों में ब्रिक्स देशों में 10 विदेशी अध्ययन केंद्र स्थापित करेगा।
रूस के कजान में 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के पूर्व सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, भारत ब्रिक्स के भागीदार देश के रूप में नए देशों का स्वागत करने के लिए तैयार है। इस संबंध में सभी फैसले सर्वसम्मति से किए जाने चाहिए और इसके संस्थापक सदस्यों की राय होनी चाहिए।
प्रधानमंत्री ने कहा, डब्ल्यूटीओ, यूएनएसी का विस्तार किया जाना चाहिए। आज दुनिया संघर्षों से जूझ रही है। विश्व अनिश्चितता से घिरा हुआ है। दुनिया में विभाजन की बात हो रही है। आतंकवाद जैसी चुनौतियों का सामना है। आतंकवाद पर दोहरे मापदंड को जगह नहीं होनी चाहिए। युद्ध नहीं, संवाद और कूटनीति की आवश्यकता है।
पुतिन ने एआई उद्योग में नैतिक मापदंडों को विनियमित करने के लिए 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस गठबंधन' स्थापित करने का भी प्रस्ताव रखा। उन्होंने 'ब्रिक्स अनाज विनिमय' का भी प्रस्ताव रखा, जो उचित मूल्य प्रदान करेगा और बाजार को सट्टेबाजी से बचाएगा।
इस बार पांच नए देश भी ब्रिक्स से जुड़े
ब्रिक्स के सदस्य देशों में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। इस बार पांच अन्य देश भी इस समूह में आधिकारिक रूप से शामिल हो गए हैं। इन पांच देशों में मिस्त्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं।भारतीय विदेश मंत्रालय का ट्वीट- मजबूत और एकजुट
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान नेताओं की ग्रुप तस्वीर को साझा करते हुए लिखा कि समावेशी और बहुपक्षीय दुनिया के लिए मजबूत और एकजुट। ब्रिक्स के लिए एतिहासिक क्षण। 16वें ब्रिक्स सम्मेलन के लिए ब्रिक्स का विस्तारित परिवार।पुतिन ने किया सम्मेलन को संबोधित
#WATCH रूस: कज़ान एक्सपो सेंटर में BRICS शिखर सम्मेलन का पूर्ण सत्र शुरू हुआ। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने विश्व नेताओं को संबोधित किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 23, 2024
(वीडियो: होस्ट ब्रॉडकास्टर वाया रॉयटर्स) pic.twitter.com/cbyRJVVmnN
ब्रिक्स नेताओं का हुआ ग्रुप फोटो
ब्रिक्स सम्मेलन शुरू होने से पहले सभी सदस्य देशों के नेताओं ने ग्रुप फोटो सेशन में भाग लिया। इस दौरान पीएम मोदी यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ बातें करते दिखाई दिए।#WATCH | Russia: Prime Minister Narendra Modi and other world leaders, at the family photo at Kazan Expo Center where BRICS Summit is about to begin.
— ANI (@ANI) October 23, 2024
(Video: Host Broadcaster via Reuters) pic.twitter.com/zRHjeSr7o6