फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BRICS Summit: भारत वापस लौटे पीएम मोदी; वीडियो शेयर कर ब्रिक्स की मेजबानी के लिए पुतिन का जताया आभार

Thu, 24 Oct 2024 01:01 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कजान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कजान Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 24 Oct 2024 01:01 AM IST
खास बातें

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन रूस के कजान में किया जा रहा है। ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पीएम मोदी मंगलवार को रूस के कजान गणराज्य पहुंचे थे। मंगलवार को पीएम मोदी ने सम्मेलन के मेजबान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से द्विपक्षीय मुलाकात की। साथ ही ईरान के राष्ट्रपति से भी द्विपक्षीय वार्ता की। 

विज्ञापन
BRICS Summit live updates pm narendra modi china xi jinping russia putin meeting
पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग - फोटो : एएनआई (फाइल)

लाइव अपडेट

12:59 AM, 24-Oct-2024

वीडियो शेयर कर पीएम मोदी ने ब्रिक्स की मेजबानी के लिए पुतिन का जताया आभार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन को बेहद उपयोगी बताया। उन्होंने कहा, मुझे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने और दुनिया भर के नेताओं से मिलने का अवसर प्राप्त हुआ। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर रूस के राष्ट्रपति को पुतिन को मेजबानी के लिए धन्यवाद भी दिया। उन्होंने वीडियो में कहा, इस सम्मेलन में कई मुद्दों पर विश्वभर के नेताओं से चर्चा का अवसर मिला। मैं रूस के राष्ट्रपति पुतिन, वहां की सरकार और जनता को धन्यवाद देता हूं। वीडियो में सम्मेलन में विभिन्न नेताओं से मुलाकात को भी दिखाया गया है।

12:36 AM, 24-Oct-2024
पीएम मोदी रूस से कजान शहर में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलम में शामिल होने के बाद वापस भारत लौट आए हैं। 
विज्ञापन
05:41 PM, 23-Oct-2024
पीएम मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच रूस के कजान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर द्विपक्षीय बैठक शुरू हुई। 
 
03:57 PM, 23-Oct-2024
हमें संघर्ष विराम के लिए प्रयास करना चाहिए: चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग
रूस के कजान में 16वें ब्रिक्स सम्मेलन को संबोधित करते हुए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा, दुनिया एक नए उथल-पुथल के दौर में प्रवेश कर चुकी है। उन्होंने कहा कि हमें सुरक्षा के लिए एक शांतिपूर्ण ब्रिक्स का निर्माण करना चाहिए। गाजा और लेबनान संकट पर राष्ट्रपति जिनपिंग ने कहा, हमें संघर्ष विराम के लिए प्रयास करना चाहिए। यूक्रेन की स्थिति को लेकर उन्होंने कहा, हमें स्थिति को जल्द से जल्द शांत करने के लिए प्रयास करना चाहिए। जिनपिंग ने कहा, हमें वित्तीय और आर्थिक सहयोग गहरा करना चाहिए। हमें वैश्विक दक्षिण के देशों की आवाज को आगे बढ़ाने की जरूरत है। 

चीनी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि उनका देश ब्रिक्स सदस्यों के साथ हरित उद्योग, स्वच्छ उर्जा और हरित खनिज सहयोग को बढ़ाने के लिए तैयार है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि चीन अगले पांच वर्षों में ब्रिक्स देशों में 10 विदेशी अध्ययन केंद्र स्थापित करेगा।  
 
03:34 PM, 23-Oct-2024
भारत ब्रिक्स में नए सदस्यों का स्वागत करने के लिए तैयार: पीएम नरेंद्र मोदी
रूस के कजान में 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के पूर्व सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, भारत ब्रिक्स के भागीदार देश के रूप में नए देशों का स्वागत करने के लिए तैयार है। इस संबंध में सभी फैसले सर्वसम्मति से किए जाने चाहिए और इसके संस्थापक सदस्यों की राय होनी चाहिए। 

प्रधानमंत्री ने कहा, डब्ल्यूटीओ, यूएनएसी का विस्तार किया जाना चाहिए। आज दुनिया संघर्षों से जूझ रही है। विश्व अनिश्चितता से घिरा हुआ है। दुनिया में विभाजन की बात हो रही है। आतंकवाद जैसी चुनौतियों का सामना है। आतंकवाद पर दोहरे मापदंड को जगह नहीं होनी चाहिए। युद्ध नहीं, संवाद और कूटनीति की आवश्यकता है। 
03:32 PM, 23-Oct-2024
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस के कजान एक्सपो सेंटर में 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के पूर्व सत्र में विश्व नेताओं को संबोधित किया। रॉयटर्स के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति ने कहा, हम ब्रिक्स का एक नया निवेश मंच बनाने का प्रस्ताव रखते हैं। हमें अर्थव्यवस्था के कम उत्सर्जन मॉडल को संयुक्त रूप से बढ़ावा देने की आवश्यकता है। वैश्विक दक्षिण के सभी देशों के लिए वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराने के लिए नया ब्रिक्स वैश्विक निवेश मंच स्थापित किया जाना चाहिए। 

पुतिन ने एआई उद्योग में नैतिक मापदंडों को विनियमित करने के लिए 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस गठबंधन' स्थापित करने का भी प्रस्ताव रखा। उन्होंने 'ब्रिक्स अनाज विनिमय' का भी प्रस्ताव रखा, जो उचित मूल्य प्रदान करेगा और बाजार को सट्टेबाजी से बचाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:53 PM, 23-Oct-2024

इस बार पांच नए देश भी ब्रिक्स से जुड़े

ब्रिक्स के सदस्य देशों में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। इस बार पांच अन्य देश भी इस समूह में आधिकारिक रूप से शामिल हो गए हैं। इन पांच देशों में मिस्त्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं। 
02:30 PM, 23-Oct-2024

भारतीय विदेश मंत्रालय का ट्वीट- मजबूत और एकजुट

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान  नेताओं की ग्रुप तस्वीर को साझा करते हुए लिखा कि समावेशी और बहुपक्षीय दुनिया के लिए मजबूत और एकजुट। ब्रिक्स के लिए एतिहासिक क्षण। 16वें ब्रिक्स सम्मेलन के लिए ब्रिक्स का विस्तारित परिवार। 
02:02 PM, 23-Oct-2024

पुतिन ने किया सम्मेलन को संबोधित

ब्रिक्स सम्मेलन - फोटो : पीटीआई
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान अपने संबोधन में ब्रिक्स के विस्तार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समूह बैठक में अपने विस्तार पर चर्चा करेगा, साथ ही कार्यकुशलता बनाए रखने की आवश्यकता को भी ध्यान में रखेगा। पुतिन ने कहा कि उनकी इच्छा है कि 30 से भी ज्यादा देश इस समूह का हिस्सा बनें। 
 
01:55 PM, 23-Oct-2024

ब्रिक्स नेताओं का हुआ ग्रुप फोटो

ब्रिक्स सम्मेलन शुरू होने से पहले सभी सदस्य देशों के नेताओं ने ग्रुप फोटो सेशन में भाग लिया। इस दौरान पीएम मोदी यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ बातें करते दिखाई दिए। 
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed