Mallikarjun Kharge Haldwani Rally Live: खरगे ने रवी...जंतर-मंतर और अंकिता का किया जिक्र, उठाए कई मुद्दे
Mallikarjun Kharge Haldwani Rally Live Updates: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज हल्द्वानी के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित किया। यह उनका पहला हल्द्वानी दौरा है।
लाइव अपडेट
हल्द्वानी रैली में खरगे ने उठाए कई मुद्दे
हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के दौरान उन्होंने कई मुद्दों का जिक्र किया। खरगे ने रवी, जंतर-मंतर और अंकिता का भी जिक्र किया।
खरगे रैली में जनसभा स्थल भरा, ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे कार्यकर्ता
हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा स्थल तरह भरने लगा है। लोगों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। ढोल-नगाड़ों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मैदान में पहुंच रहे हैं। मंच पर वरिष्ठ नेताओं का जमावड़ा है। पहली पंक्ति में बाएं से दाएं उत्तराखंड सह-प्रभारी मनोज यादव, दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन, सीडब्ल्यूसी सदस्य करण मेहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रभारी कुमारी शैलजा, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव प्रबंधन समिति के हरक सिंह और सीडब्ल्यूसी सदस्य गुरदीप सिंह विरासत मौजूद हैं। माहौल पूरी तरह उत्साहित है और खरगे के संबोधन का सभी को इंतजार है।
हल्द्वानी पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष खरगे
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे हल्द्वानी पहुंच गए हैं। रामलीला मैदान में होने वाली जनसभा से पहले स्थानीय विधायक सुमित हृदयेश ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। खरगे के हल्द्वानी पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में जोश का माहौल है।
खरगे रैली से पहले हल्द्वानी में हंगामा
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली से पहले माहौल गर्मा गया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, यशपाल आर्य, करन मेहरा रैली से दो घंटे पहले पुलिस बहुउद्देशीय भवन पहुंचे और धरना दिया। उनका आरोप था कि पुलिस सत्ता के दबाव में कार्यकर्ताओं के वाहनों को रोक रही है। इस बीच एसपी जगदीश चंद्र के आश्वासन के बाद कांग्रेसी नेता वहां से रामलीला मैदान कार्यक्रम स्थल लौट गए। करीब आधा घंटा हंगामा चलता रहा।खरगे रैली का पंडाल 75% भरा
हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा को लेकर अब रौनक बढ़ने लगी है। पंडाल की करीब 75 फीसदी सीटें कार्यकर्ताओं से भर चुकी हैं। धीरे-धीरे भीड़ उमड़ रही है और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। रैली स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
खरगे की रैली में गाड़ियां रोकने पर भड़के नेता
हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली को लेकर तनाव बढ़ गया है। पुलिस की ओर से रैली में आने वाली वाहनों को रोके जाने के विरोध में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, करण मेहरा और अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने धरना शुरू कर दिया है। नेताओं ने पुलिस पर कार्यकर्ताओं को जानबूझकर रोकने का आरोप लगाया है। हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।
खरगे की रैली में शुरुआती उत्साह फीका, 11 बजे तक कुर्सियां खाली
हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की आज होने वाली जनसभा में दोपहर 11 बजे तक कार्यकर्ताओं की संख्या बेहद कम है। मैदान में लगी ज्यादातर कुर्सियां अभी खाली हैं। मंच पर तैयारियां जारी हैं, लेकिन भीड़ अभी उमड़ने का नाम नहीं ले रही। हालांकि, पार्टी पदाधिकारियों को उम्मीद है कि दोपहर बाद कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचेंगे। रैली स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
खरगे रैली से पहले पुलिस ने कसी कमर, बेलबाबा पर वाहनों की सघन चेकिंग
हल्द्वानी में आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। बेलबाबा क्षेत्र में पुलिस वाहनों की सघन चेकिंग कर रही है। शहर में प्रवेश करने वाले हर वाहन की जांच की जा रही है और चालकों की पूरी जानकारी दर्ज करने के बाद ही उन्हें आगे बढ़ने दिया जा रहा है। रैली को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
रामलीला मैदान में चार गेटों से होगी एंट्री, खरगे मुख्य गेट से प्रवेश करेंगे
खरगे को परोसा जाएगा रायता
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.