फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UK: हल्द्वानी रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, अब नौ दिसंबर को होगा फैसला

Tue, 02 Dec 2025 04:51 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 02 Dec 2025 04:51 PM IST
खास बातें

हल्द्वानी रेलवे की भूमि से अतिक्रमण हटाने का मामला लगभग दो दशक से चला आ रहा है। हल्द्वानी में 29 एकड़ रेलवे भूमि पर अवैध कब्जा है और करीब 4365 अतिक्रमणकारी इसमें शामिल हैं। आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई है। अगली सुनवाई नौ दिसंबर को होगी।

विज्ञापन
Haldwani railway land encroachment Live: Supreme Court hearing on 29 acres of railway land in Haldwani today
बनभूलपुरा क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:27 PM, 02-Dec-2025

हल्द्वानी रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे की भूमि से अतिक्रमण हटाने के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई टल गई है। अब अगली सुनवाई 10 दिसम्बर को होगी।

03:31 PM, 02-Dec-2025

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले ऐसा है हल्द्वानी में माहौल

विज्ञापन
03:19 PM, 02-Dec-2025

वरिष्ठ अधिकारी मोर्चे पर

कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मैदान में तैनात हैं-

  • एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल
  • एसपी/क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल
  • क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी
  • प्रभारी थानाध्यक्ष सुशील जोशी
03:10 PM, 02-Dec-2025

हल्द्वानी रेलवे भूमि अतिक्रमण को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क

हल्द्वानी रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले पुलिस प्रशासन ने चप्पे-चप्पे पर सख्त निगरानी का अभियान चला रखा है। संदिग्ध तत्वों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। एसएसपी डॉ. टीसी ने सुरक्षा तैयारियों को बारीकी से मॉनिटर किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

02:57 PM, 02-Dec-2025

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले SSP मंजुनाथ टीसी मैदान में

हल्द्वानी रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी खुद मैदान में उतरकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं।

02:49 PM, 02-Dec-2025

बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण पर फैसले को लेकर पुलिस अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
02:45 PM, 02-Dec-2025

कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता : एसएसपी

नैनीताल एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने कहा 6 सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का पालन कराना और कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील रहेगा। अत्याधुनिक असलहों के साथ पैरामिलिट्री तथा रेलवे पुलिस फोर्स भी तैनात रहेगी। सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
02:38 PM, 02-Dec-2025

बनभूलपुरा से जुड़े सभी मार्ग जीरो जोन

पुलिस ने रेलवे भूमि अतिक्रमण को लेकर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई के बाद हल्द्वानी शहर और बनभूलपुरा में रूट डायवर्जन प्लान पुलिस ने लागू कर दिया है। इसके तहत कई क्षेत्रों को जीरो जोन भी बनाया गया है। इन जगहों पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही नहीं होगी। एसपी यातायात डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि डायवर्जन प्लान मंगलवार सुबह आठ बजे से रात्रि नौ बजे तक प्रभावी रहेगा। सुबह आठ बजे से रात के दस बजे तक नैनीताल जनपद में सभी प्रकार के भारी मालवाहक के साथ ही अति आवश्यक सेवा से संबंधित वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। इन सभी को जनपद की सीमा पर ही रोक दिया जाएगा। 
02:36 PM, 02-Dec-2025

ये रहेगी पूरी व्यवस्था

  • रामपुर और रुद्रपुर से आने वाले व सभी वाहन पंतनगर तिराहा दिनेशपुर मोड़ से डायवर्ट होकर राष्ट्रीय राजमार्ग 109 नया बाईपास होते हुए पंतनगर से नगला तिराहा, किच्छा, सितारगंज, खटीमा से जाएंगे। होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • पर्वतीय जनपदों से मैदानी क्षेत्र आने वाले समस्त प्रकार के वाहन चंपावत होते हुए टनकपुर रोड का प्रयोग करेंगे।
  • रामपुर रोड से आने वाले एवं नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम की ओर जाने वाले वाहन गन्ना सेंटर, शीतल होटल तिराहा से डायवर्ट होकर तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड का प्रयोग करेंगे। अन्य वाहन देवलचौड़ तिराहा से डायवर्ट होकर छड़ायल चौराहा से सेंट्रल हॉस्पिटल तिराहा होते हुए लालडांठ तिराहा से पनचक्की मार्ग का प्रयोग करेंगे।
  • रामनगर, बाजपुर के वाहन नैनीताल तिराहा कालाढूंगी से डायवर्ट होकर मंगोली होते हुए जाएंगे। अन्य वाहन ऊंचापुल चौराहा, लालडांठ से पनचक्की होते हुए नरीमन होकर जाएंगे।
02:34 PM, 02-Dec-2025

बीएनएसएस की धारा 135 और 172 लागू

बनभूलपुरा का इलाका काफी बड़ा और घनी आबादी वाला है। ऐसे में इसके चारों ओर पुलिस ने सिस्टेमैटिक तरीके से सुरक्षा की तैयारी की है। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाने के लिए बीएनएसएस की धारा 135 (गलत तरीके से बंधक बनाने के प्रयास में हमला या आपराधिक वल प्रयोग से संबंधित) और 172 (पुलिस के वैध निर्देशों का पालन करने की बाध्यता से संबंधित) को लागू कर दिया गया है। सोमवार की शाम एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने आईटीबीपी के डिप्टी कमांडेंट संजीत कुमार और सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट मनमोहन सिंह के साथ संयुक्त बैठक की। बैठक में आईटीबीपी और सीआरपीएफ की टुकड़ियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए ।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed