फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM modi Varanasi Visit: 'आप सब लोगन के हमार प्रणाम बा..' के साथ पीएम का संबोधन, बनारसी पान का जिक्र किया

Sat, 25 Mar 2023 07:19 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 25 Mar 2023 07:19 AM IST
खास बातें

PM Narendra Modi UP Varanasi Visit Live: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हैं। पीएम ने करीब 17,80 करोड़ रुपये से ज्यादा की अलग-अलग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया पढ़ें हर अपडेट...

विज्ञापन
PM Narendra Modi Varanasi Visit Live Updates Today Will Gift Projects Including Ropeway
पीएम मोदी ने भोजपुरी में शुरू किया आपने संबोधन - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:27 PM, 24-Mar-2023

वाराणसी से दिल्ली रवाना हुए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेना के हेलीकॉप्टर से वाराणसी एयरपोर्ट पर 4: 14 बजे पहुंचे। थोड़ी देर बाद विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। 
02:13 PM, 24-Mar-2023
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
बनारस के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा खेलने का मौका मिले, इसके लिए यहां सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।  अब वाराणसी में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम भी बनने जा रहा है। आज यूपी विकास के हर क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है।
कल यानी 25 मार्च को योगी जी की दूसरी पाली का पहला साल पूरा होने जा रहा है। दो/तीन दिन पहले ही योगी जी ने यूपी में सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड भी बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर हर महादेव के उद्घोष के साथ अपने भाषण को विराम दिया। 
विज्ञापन
02:12 PM, 24-Mar-2023

आज बनारस का लंगड़ा आम विदेशों में पहुंच रहा है

आज बनारस का लंगड़ा आम विदेशों में पहुंच रहा है - फोटो : अमर उजाला
आज बनारस का लंगड़ा आम, गाजीपुर की भिंडी, जौनपुर की मूली लंदन और दुबई के बाजारों तक पहुंच रही है। जितना ज्यादा एक्सपोर्ट होता है, उतना ज्यादा पैसा किसानों के पास पहुंचता है। विकास का जो रास्ता हमने चुना है, उसमें सुविधा भी है और संवेदना भी है। आज यहां पीने के पानी से संबंधित कई परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ है। आज केंद्र और यूपी की सरकार गरीब की चिंता करने वाली सरकार है। गरीब की सेवा करने वाली सरकार है। मोदी खुद को आपका सेवक ही मानता है। इसी सेवाभाव से मैं यूपी की और देश की सेवा कर रहा हूं। 

काशी में सरकार की योजनाओं का हजारों लोगों को लाभ मिल रहा है। 2014 से पहले लोग बैक से कर्ज लेने के बारे में नहीं सोचते थे। 2014 से पहले का वह समय याद करें, जब बैंक में खाता खुलवाने में पसीना छूट जाता था। ऋण लेने के बारे में तो आम आदमी सोच ही नहीं पाता था। अब ऐसा नहीं है। पशुपालक और किसान से लेकर रेहड़ी पटरी वाले भी बैंक से लोन लेकर अपना काम कर रहे हैं। हमारा प्रयास यही है कि देशी की आज़ादी के अमृत काल में हर भारतीय का योगदान हो। 
 
02:01 PM, 24-Mar-2023

पीएम मोदी ने भोजपुरी में शुरू किया आपने संबोधन

पीएम मोदी ने भोजपुरी में शुरू किया आपने संबोधन - फोटो : अमर उजाला
पीएम बोले-  वाराणसी इस बात की गवाही देती है कि चुनौती चाहे कितनी ही बड़ी क्यों ना हो, जब सबका प्रयास होता है, तो नया रास्ता भी निकल ही जाता है। काशी के विकास की चर्चा देश और दुनिया में हो रही है। जो भी यहां ये जा रहा है वे नई ऊर्जा लेकर जा रहा है। 8-9 साल पहले जब काशी के लोगों ने अपने शहर के कायाकल्प का संकल्प लिया था तो बहुत लोग ऐसे थे जिन्हें आशंकाएं थी कि बनारस में बदलाव नहीं हो पाएगा काशी के लोग सफल नहीं हो पाएंगे। 

 
01:46 PM, 24-Mar-2023

वाराणसी को 1780 करोड़ की सौगात

वाराणसी 1780 करोड़ के सौगात - फोटो : सोशल मीडिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में 1780 करोड़ की लागत की 28 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके बाद पीएम ने हर-हर महादेव के साथ अपना संबोधन शुरू किया। पीएम ने अपने संबोधन की शुरूआत भोजपुरी भाषा से की। पीएम ने कहा- आप सब लोगन के हमार प्रणाम बा..ये कहते ही जनसभा में तालियां गूंजने लगीं। 

 
01:36 PM, 24-Mar-2023

सीएम योगी ने उठाया राहुल गांधी का मुद्दा

सीएम ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण की भावना के साथ सरकार काम कर रही है। सबका साथ और सबका विश्वास के नारे के साथ देश में काम हो रहा है। दूसरी तरफ वह लोग हैं, जो गरीब, वंचित और पिछड़े के बेटे को देश के सर्वोच्च पद पर नहीं बैठने देखना चाहते हैं। देश के गरीब, वंचित, शोषित और पिछड़े लोग कांग्रेस से बदला जरूर लेंगे। आने वाले समय में देश की जनता ऐसे लोगों को स्वीकार में नहीं करेगी। सीएम योगी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का मुद्दा भी उठाया और कहा कि उन्हें माफी मांगने के लिए कहा गया तो मना कर दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:31 PM, 24-Mar-2023

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में गरजे CM

संपूर्णानंद विश्वविद्यालय में पीएम मोदी से पहले सीएम योगी ने अपना संबोधन दिया। सीएम ने कहा- भारत पीएम मोदी के नेतृत्व में आज जी20 का आयोजन कर रहा है। आज भारत दुनिया के सामने एक मिशाल बना है। भारत के लोकतंत्र को अपनाने के लिए दुनिया लालायित हो रही है। 
कई लोग ऐसे भी हैं जो यूपी से बाहर जाकर देश के लोकतंत्र को कटघरे में खड़ा करते हैं। 
सीएम ने कहा - प्रधानमंत्री जी जब भी काशी आते हैं तो काशी के लिए कुछ ना कुछ एक नई सौगात लेकर आते हैं। आज प्रधानमंत्री द्वारा काशी के लिए यहां 1780 करोड़ के परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होने जा रहा है। काशी नव्य और भव्य बन चुकी है। 

 
01:19 PM, 24-Mar-2023

'स्वस्थ दृष्टि समृद्ध काशी' योजना के लाभार्थियों से मुलाकात

'स्वस्थ दृष्टि समृद्ध काशी' योजना के लाभार्थियों से मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने वाराणसी में 'स्वस्थ दृष्टि समृद्ध काशी' योजना के लाभार्थियों से मुलाकात की। इस दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहे। 


 
01:15 PM, 24-Mar-2023

पीएम की जय श्री राम के जयघोष से स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ डॉ संपूर्णानंद विश्वविद्यालय पहुंचे। पीएम यहां 17,80 करोड़ रुपये की 28 परियोजनाओं का लोकापर्ण और शिलान्यास करेंगे। पीएम के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने जय जय श्री राम के जयघोष से स्वागत किया। मंच पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल , कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक,नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल, राज्यमंत्री डॉ. दया शंकर मिश्र दयालु, विधायक नीलकण्ठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, डॉ अवधेश सिंह, टीराम, डॉ सुनील पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या मौजूद हैं।
12:27 PM, 24-Mar-2023
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में वन वर्ल्ड टीबी समिट को संबोधित करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां पीएम जनसभा को संबोधित करेंगे। जहां सुबह से ही उनका इंतजार हो रहा है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed