MSME for Bharat Live: कोरोना काल की तरह व्यापारियों को दिखाना होगा सब्र, कॉन्क्लेव में बोलीं- अनुप्रिया पटेल
{"_id":"68d3c5a67aa54ef80e037e2a","slug":"msme-for-bharat-in-bhadohi-live-conclave-to-discuss-growth-and-solutions-for-industries-in-bhadohi-2025-09-24","type":"live","status":"publish","title_hn":"MSME for Bharat Live: कोरोना काल की तरह व्यापारियों को दिखाना होगा सब्र, कॉन्क्लेव में बोलीं- अनुप्रिया पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 24 Sep 2025 07:07 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 24 Sep 2025 07:07 PM IST
खास बातें
MSME For Bharat in Bhadohi: सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) को बढ़ावा देने के लिए अमर उजाला एमएसएमई फॉर भारत क्षेत्रीय कॉन्क्लेव का आयोजन भदोही में हो रहा है। कॉन्क्लेव का शुभारंभ केंद्रीय परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने किया। इसके बाद उद्योगों के विकास व वर्तमान में चुनौतियों से निपटने के तरीके को लेकर मंथन किया जा रहा है।
विज्ञापन
MSME For Bharat
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
07:06 PM, 24-Sep-2025
रोजगार का सबसे बड़ा माध्यम बनकर उभरा एमएसएमई
भदोही के सांसद डॉ. विनोद बिंद ने कहा कि एमएसएमई देश में रोजगार का सबसे बड़ा माध्यम बनकर उभरा हुआ है। हमारे युवाओं को इसका भरपूर फायदा उठाना चाहिए। व्यापारियों के सवालों का जवाब देते हुए सांसद ने कहा कि आपकी जो भी समस्याएं हैं उनका समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा।
07:01 PM, 24-Sep-2025
व्यापारियों को सब्र की जरूरत: अनुप्रिया पटेल
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि कोरोना काल के समय में देश के व्यापारियों ने बहुत ही सब्र दिखाया, इस सब्र की आज भी जरूरत है। ट्रंप टैरिफ के बाद जीएसटी रिफॉर्म हुआ है। इसका पूरा फायदा व्यापारियों और छोटे कामगारों को जरूर मिलेगा। हमारी सरकार आज भी व्यापारियों के हित के लिए काम कर रही है। देश के 20 करोड़ एमएसएमई के साथ सरकार कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है।
विज्ञापन
06:30 PM, 24-Sep-2025
इकोसिस्टम को मजबूत बनाने के लिए युवाओं को आना होगा आगे
भदोही में कालीन समेत कई उद्योगों के विकास पर मंथन किया गया। इस दौरान डीएम शैलेश कुमार ने कहा कि इकोसिस्टम को मजबूत बनाने के लिए व्यापारियों को खासतौर से युवाओं को आगे आना होगा।
06:22 PM, 24-Sep-2025
एमएसएमई में सरकार की योजनाओं का भरपूर सहयोग
जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने कहा कि एमएसएमई से देश भर में 20 करोड़ युवा रोजगार प्राप्त कर रहे हैं। अकेले यूपी में ही 90 लाख से 1 करोड़ युवा एमएसएमई से जुड़े हुए हैं। इसके लिए हमारे उद्यमी बधाई के पात्र हैं। देश की जीडीपी में बड़ी भूमिका निभाने वाली एमएसएमई में सरकार की छोटी बड़ी योजनाओं का भी भरपूर सहयोग रहता है।

जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने कहा कि एमएसएमई से देश भर में 20 करोड़ युवा रोजगार प्राप्त कर रहे हैं। अकेले यूपी में ही 90 लाख से 1 करोड़ युवा एमएसएमई से जुड़े हुए हैं। इसके लिए हमारे उद्यमी बधाई के पात्र हैं। देश की जीडीपी में बड़ी भूमिका निभाने वाली एमएसएमई में सरकार की छोटी बड़ी योजनाओं का भी भरपूर सहयोग रहता है।

06:14 PM, 24-Sep-2025
एमएसएमई को डेवलप करने के लिए उद्योग को और बढ़ाना होगा
पीयूष बरनवाल ने कहा कि एमएसएमई को डेवलप करना है तो हमारे उद्योग को और बढ़ाना होगा। उसकी वजह यह है कि हम लोग प्रकृति को ज्यादा हानि नहीं पहुंचाते। साधारण काम करके भी पूर्वांचल के लोग आगे बढ़ रहे हैं, इसमें सरकार का भरपूर सहयोग मिल रहा है। एक जमाना था हैंडलूम चलाने वाले साइकिल से चलते थे, उन्होंने मेहनत और लगन से काम भी किया लेकिन उनके बच्चे अब इस रोजगार में, इस व्यापार में आना नहीं चाहते हैं। हमें उन भटके युवाओं को इस रोजगार की तरफ आकर्षित करवाना होगा। नए लोगों को प्रोत्साहन की जरूरत है।
06:09 PM, 24-Sep-2025
जीएसटी राहत और टैरिफ मुद्दे पर हो रही चर्चा
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु तिलक मंच पर आ गए हैं। इस बीच उद्योग जगत के दिग्गजों और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के बीच जीएसटी राहत से लेकर टैरिफ को लेकर चर्चा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:09 PM, 24-Sep-2025
कारोबार को और संबल देने की जरूरत
सिद्धनाथ सिंह कालीन निर्यातक ने साफ लफ्जों में कहा कि हमें उद्योग के लिए जमीन चाहिए। कहा कि भाजपा शासन में कारोबार काफी अच्छे तरीके से बढ़ रहा है। इसे और संबल देने की जरूरत है। वहीं डॉ. राजीव कुमार वार्ष्णेय, भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान के डायरेक्टर ने कहा कि टेक्निकल सपोर्ट को और बढ़ाने की जरूरत है।
05:49 PM, 24-Sep-2025
गांव में बैठकर इंटरनेशनल कारोबार करना आत्मनिर्भरता की पहचान
कालीन निर्यातक संजय गुप्ता ने कहा कि हम आज गांव में बैठकर इंटरनेशनल कारोबार कर ले रहे हैं, यह आत्मनिर्भरता की पहचान है। ऐसे में एमएसएमई गांव के युवाओं और महिलाओं को काफी लाभ पहुंचा रहा है। हम अपनी विरासत का डंका पूरी दुनिया में बजा सकते हैं, यह बढ़िया मौका है।
05:49 PM, 24-Sep-2025
करोड़ों युवा उठा रहे एमएसएमई का लाभ
राजेश कुमार कालीन कारोबारी ने कहा कि एमएसएमई में युवाओं की भागीदारी प्रमुख रूप से हो रही है। सरकार की इस योजना का लाभ देश के करोड़ों युवा उठा रहे हैं। छोटे काम में अच्छा मुनाफा कमाकर वह अपना भविष्य बना रहे हैं। एमएसएमई के तहत यूपी की काली नगरी में बहुत सारे बदलाव देखने को मिले हैं, जो काबिले तारीफ है।
05:39 PM, 24-Sep-2025
विधायक सुनील पटेल का स्वागत
कार्यक्रम में पहुंचे विधायक सुनील पटेल का स्वागत किया गया। उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए अमर उजाला को धन्यवाद ज्ञापित किया।