11:02 PM, 23-Oct-2025
Shahdol News:जिला अस्पताल में ब्लड न मिलने से युवक की मौत का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि युवक की हालत बेहद गंभीर थी, रक्त की मात्रा बहुत कम थी और अन्य अंग भी काम नहीं कर रहे थे। हंगामे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया।
और पढ़ें
10:56 PM, 23-Oct-2025
Jabalpur News: शराबी ने हनुमान मंदिर में घुसकर की अभ्रदता, ग्रामीणों ने पकड़र पुलिस को सौंपा
वीडियो सामने आते ही ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने, अपमान और शांति भंग करने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
और पढ़ें
10:48 PM, 23-Oct-2025
Sheopur News: प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, परिजनों ने सिर मुंडाकर की पिटाई; वीडियो वायरल
युवक का कहना है कि वह और युवती एक-दूसरे से प्रेम करते हैं और शादी करना चाहते हैं, लेकिन युवती पर परिवार का दबाव है। युवक ने पुलिस से सुरक्षा और प्रेमिका से मिलाने की मांग की है। पुलिस ने लड़की और परिजनों को थाने बुलाकर बातचीत की है।
और पढ़ें
10:46 PM, 23-Oct-2025
समाधान ऑनलाइन में लापरवाही पर तीन निलंबित: 19 पर कार्यवाही, सीएम बोले- कार्य पद्धति बेहतर बनाने का करें नवाचार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समाधान ऑनलाइन समीक्षा में लापरवाही बरतने वाले तीन कर्मियों को निलंबित कर 19 अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार अधिकारियों की सराहना करते हुए उन्होंने नागरिकों के प्रकरणों में तत्परता से कार्य करने पर जोर दिया।
और पढ़ें
10:37 PM, 23-Oct-2025
Sehore news: शिवराज ने जैत में मां नर्मदा और कुलदेवी का किया पूजन, भाई दूज पर मांगी लोकमंगल की कामना
भाई दूज के शुभ अवसर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने पैतृक गांव जैत में मां नर्मदा और कुलदेवी का पूजन कर लोकमंगल की कामना की। परिवार सहित पूजन-अर्चन के बाद उन्होंने पौधरोपण किया और क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
और पढ़ें
10:35 PM, 23-Oct-2025
UP: कासगंज में दो समुदाय में टकराव...ताबड़तोड़ फायरिंग से फैली दहशत, पांच लोग घायल; देखें वीडियो
उत्तर प्रदेश के कासगंज में भाई दूज पर दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। पथराव होने के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इससे दहशत फैल गई। दुकानें बंदकर व्यापारी जान बचाकर भागे। आला अधिकारी फोर्स के साथ माैके पर पहुंच गए।
और पढ़ें
10:29 PM, 23-Oct-2025
Dindori News: तंत्र-मंत्र के शक में दोस्त की हत्या, पत्थर से कुचला सिर, पुलिस ने किया गिरफ्तार
पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसे लग रहा था कि मृतक उसके परिवार पर जादू-टोना कर रहा है। पुलिस ने मौके से खून से सना पत्थर सहित साक्ष्य जब्त कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। घटना ने ग्रामीण क्षेत्रों में फैल रहे अंधविश्वास के खतरनाक परिणामों को फिर उजागर किया है।
और पढ़ें
10:22 PM, 23-Oct-2025
Jabalpur News: फोरेंसिक और प्रत्यक्ष साक्ष्य अधूरे, हाईकोर्ट ने दो अभियुक्तों की आजीवन सजा रद्द की
अदालत ने कहा कि इस मामले में न तो कोई प्रत्यक्षदर्शी मौजूद था और न ही फोरेंसिक सबूतों की शृंखला पूरी की गई, यहां तक कि घटनास्थल पर मिले तार और रस्सी का डीएनए टेस्ट भी नहीं कराया गया था। इसलिए अदालत ने दोनों अभियुक्तों को दोषमुक्त करते हुए रिहा करने के आदेश दिए।
और पढ़ें
10:21 PM, 23-Oct-2025
Kanpur: भाई दूज के दिन युवक ने फंदा लगाकर दी जान, नौकरी छूट जाने से अवसाद में था
Kanpur News: भाई दूज के दिन युवक ने मौत को गले लगा लिया। घटना के वक्त बहन के साथ मां मायके गई थी।
और पढ़ें
10:04 PM, 23-Oct-2025
Hathras: गलीचा फैक्टरी में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, छत ढही, कच्चा व तैयार माल और मशीनें जलकर राख
दमकल कर्मी पांच हजार लीटर क्षमता वाले फायर टेंडर लेकर पहुंचे, लेकिन वह गली में नहीं घुस सके। पांच होज पाइप लगाकर व छोटे वाटर मिस्ट फायर टेंडर से आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
और पढ़ें