फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Exit Poll Results Live: यूपी में फिर दिख सकता है मोदी-योगी का जादू, पिछली बार से NDA के मजबूत होने के संकेत

Sat, 01 Jun 2024 11:00 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 01 Jun 2024 11:00 PM IST
खास बातें

UP Exit Poll 2024 | UP Lok Sabha Election Exit Poll Results Live Updates: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान खत्म हो गया है। मतदान खत्म होने के साथ ही उत्तर प्रदेश समेत सभी राज्यों की सीटों के एग्जिट पोल्स सामने आने लगे हैं। अमर उजाला App और amarujala.com पर सबसे पहले देखें उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों के एग्जिट पोल्स

विज्ञापन
UP Exit Poll 2024 Live UP Lok Sabha Election Exit Poll Results NDA vs India Alliance Winning Prediction News
उत्तर प्रदेश एग्जिट पोल 2024 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:59 PM, 01-Jun-2024
TV 9 Polstrat Exit Poll: एनडीए को 66 सीट और इंडिया गठबंधन को 14 सीटें मिलने का अनुमान
टीवी 9 पोलस्ट्रैट के एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए को 66 सीटें मिल सकती हैं और इंडिया गठबंधन के खाते में 14 सीटें जाने का अनुमान है।
10:22 PM, 01-Jun-2024
Times Now ETG Exit Poll: एनडीए को 69 और इंडिया गठबंधन को 11 सीटें मिलने का अनुमान
टाइम्स नाउ ईटीजी के एग्जिट पोल के अनुसार, यूपी की 80 सीटों में से एनडीए को 69 सीटें मिलने का अनुमान है। इंडिया गठबंधन को 11 सीटें मिल सकती हैं। यहां भी बसपा की झोली में एक भी सीट नहीं जाने के संकेत हैं।
विज्ञापन
10:15 PM, 01-Jun-2024
India Today Axis My India Exit Poll: NDA को 62-72 सीटें और इंडिया गठबंधन को 8-12 सीटें मिलने का अनुमान
इंडिया टूडे एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को यूपी की 80 सीटों में से 62-72 सीटें मिल सकती हैं, इंडिया गठबंधन को 8 से 12 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं बसपा की झोली में एक भी सीट नहीं जाने के अनुमान है।
10:10 PM, 01-Jun-2024
ABP CVoter Exit Poll: एनडीए को 62-66 सीटें मिलने का अनुमान
एबीपी सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक, यूपी की 80 सीटों में से एनडीए को 62-66 सीटें मिल सकती हैं, इंडिया गठबंधन को 15-17 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि बसपा का खाता खुलते नहीं दिख रहा है।
09:21 PM, 01-Jun-2024
India TV CNX Exit Poll: एनडीए को 70-74 सीटें मिलने का अनुमान
इंडिया टीवी सीएनएक्स के एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए को यूपी में 80 में से 70-74 सीटें मिलने का अनुमान है। इंडिया गठबंधन को 10-06 सीट मिल सकती हैं। जबकि बसपा का इस अनुमान में भी खाता खुलते नहीं दिख रहा है।
09:14 PM, 01-Jun-2024
News 24 Todays Chanakya Exit Poll: एनडीए को 68 सीटें मिलने का अनुमान
न्यूज 24 टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए को 80 सीटों में से 68 सीटें मिल सकती हैं। इंडिया गठबंधन 12 सीटें अपने नाम कर सकता है। जबकि बसपा के खाते में एक भी सीट न जाने के संकेत हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
07:53 PM, 01-Jun-2024

Lok Sabha Chunav Exit Poll: न्यूज नेशन के एग्जिट पोल में NDA को 67 और INDIA को 10 सीटें

न्यूज नेशन के एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को यूपी की 80 सीटों में से 67 सीटें मिल सकती हैं। इंडिया गठबंधन को 10 सीटें और अन्य के खाते में तीन सीटें जा सकती हैं। 
07:47 PM, 01-Jun-2024
Jan Ki Baat Exit Poll: जन की बात के एग्जिट पोल में भी एनडीए को बढ़त
जन की बात के एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए 68 से 74 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है, जबकि इंडिया गठबंधन 12 से 6 सीट अपने नाम कर सकता है। यहां भी बसपा के खाते में कोई भी सीट न जाने का दावा किया गया है।
07:33 PM, 01-Jun-2024
BJP vs Congress: इंडिया न्यूज-डी डायनमिक्स के एग्जिट पोल में इंडिया गठबंधन को 11 और NDA को 60 सीट
इंडिया न्यूज-डी डायनमिक्स के एग्जिट पोल के अनुसार, यूपी की 80 सीटों में से एनडीए को 69 सीटें और इंडिया गठबंधन को 11 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। बीएसपी (बहुजन समाज पार्टी) को बड़ा झटका लग सकता है, क्योंकि उसके खाते में एक भी सीट न जाने का दावा किया है।
07:23 PM, 01-Jun-2024
NDA vs India Alliance Winning Prediction: रिपब्लिक-पीएमएआरक्यू के एग्जिट पोल में यूपी में एनडीए को 69 सीटें
रिपब्लिक-पीएमएआरक्यू के अनुसार, उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से एनडीए 69 सीटें जीत सकता है। जबकि इंडिया गठबंधन 11 सीटें अपने नाम कर सकता है।  
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed