फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Election 2022 Live: मोदी का सपा पर निशाना, बोले- इन्हें संत रविदास के नाम से भी चिढ़ थी

Wed, 16 Feb 2022 07:17 PM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Wed, 16 Feb 2022 07:17 PM IST
खास बातें

UP Assembly Election 2022 Live News Updates in Hindi: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दो चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। अब सभी की निगाहें तीसरे चरण पर है। यही कारण है कि सभी बड़े नेताओं ने तीसरे चरण की सीटों की तरफ अपनी नजर कर ली है। पढ़िए सूबे की राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
 

विज्ञापन
UP Election 2022 Live: UP Chunav Third Phase Election Date District Wise Schedule, BJP, Congress, SP and BSP Candidate List News In Hindi
सीतापुर में रैली को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:16 PM, 16-Feb-2022

झांसी में योगी का रोड शो

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी में रोड शो किया।
05:13 PM, 16-Feb-2022

भाजपा हमें बदनाम करना चाहती है: अखिलेश

 कन्नौज में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा भाजपा हमें बदनाम करना चाहती है क्योंकि हम लोग काम करने वाले हैं और समाज में खुशहाली लाने वाले हैं।
विज्ञापन
05:12 PM, 16-Feb-2022

बैंकों से पैसा लेकर भागे उद्योगपति गुजरात के क्यों हैं: अखिलेश

एबीजी शिपयार्ड बैंक धोखाधड़ी मामले पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि जितने भी बैंकों से पैसा लेकर भागे हैं वो उद्योगपति गुजरात के क्यों हैं? जब से बीजेपी की सरकार आई है तब से ऐसी घटनाएं बढ़ी हैं।
05:10 PM, 16-Feb-2022

पहले दो चरण में ही सपा गठबंधन शतक लगा चुका है: अखिलेश

कन्नौज में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि पहले और दूसरे चरण के मतदान में ही सपा और सपा के गठबंधन ने शतक लगा लिया है और अगर कन्नौज और तीसरे चरण में अपने लोगों का समर्थन मिला तो बीजेपी इतना पीछे छूट जाएगी कि तीसरे चरण से लेकर सातवें चरण तक इनके बूथों में कोई दिखेगा नहीं। भाजपा के लोग धोखेबाज और झूठे हैं।
05:06 PM, 16-Feb-2022

अपना दल ने दो और उम्मीदवार का एलान किया

अपना दल सोनेलाल ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए दो और उम्मीदवारों का एलान किया है। वाराणसी की रोहनिया सीट से सुशील पटेल को और जौनपुर जिले की मड़ियाहूं सीट से आरके पटेल को टिकट दिया गया है। 

 
04:25 PM, 16-Feb-2022
UP Election: सीतापुर में पीएम मोदी की रैली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीतापुर में रैली को संबोधित कर रहे हैं। यहां उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार संत रविदास की जन्मस्थली पर काफी काम कर रही है। वहां भव्य निर्माण चल रहा है। पीएम मोदी ने इस दौरान समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। कहा कि 2017 से पहले जिन्होंने पांच साल सरकार चलाई थी, उन्हें तो संत रविदास जी के नाम से भी चिढ़ थी। ये मुझसे ज्यादा यूपी की जनता जानती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
04:21 PM, 16-Feb-2022
पीएम मोदी बोले- मैं वहां का सांसद, जहां संत रविदास ने जन्म लिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीतापुर में संत रविदास को नमन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं उस वाराणसी का सांसद हूं, जहां संत रविदास का जन्म हुआ था। मोदी ने कहा, आप का यह उत्साह बता रहा है कि यूपी में अगले 5 चरणों में भी भाजपा का परचम लहराएगा। अब आप सभी को मिलकर के भाजपा को रिकॉर्ड सीटों से जिताना है। 2017 में जो रिकॉर्ड यूपी के लोगों ने बनाया अब आपको अपना ही रिकॉर्ड तोड़ना है। यूपी में भाजपा का राज होने का मतलब है कि गुंडाराज, माफियावाद पर बराबर कंट्रोल। यूपी में भाजपा सरकार का मतलब है पूजा के दिन हों तो पर्वों को मनाने की खुली स्वतंत्रता। यूपी में भाजपा सरकार का मतलब है बहनों बेटियों की मनचलों से सुरक्षा। 
04:19 PM, 16-Feb-2022
UP Chunav: गोंडा में भाजपा विधायक के सामने अखिलेश के नारे लगे
यूपी विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान कई तरह के मामले भी सामने आ रहे हैं। गोंडा के कटरा बाजार विधानसभा के भदैंय्या कटहारिया गांव में एक घटना का एक वीडियो मंगलवार को वायरल होने के बाद खलबली मच गई है। गांव में बीते दिनों भाजपा प्रत्याशी व विधायक बावन सिंह जनसंपर्क कर रहे थे।
भदैंय्या कटहरिया गांव के लोगों ने पहले विधायक से कई सवाल किए। इसके बाद गांव के लोग सपा मुखिया अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। यही नहीं सपा के प्रत्याशी बैजनाथ दुबे के जिंदाबाद के भी नारे लगे।
04:14 PM, 16-Feb-2022
UP Election 2022: मायावती ने साधा भाजपा पर निशाना
यूपी विधानसभा चुनाव में लखनऊ मंडल के सभी जिलों के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि जनता को भाजपा और सपा के झांसे में नहीं आना है। केवल बसपा को वोट करना है क्योंकि पहले दो चरणों का परिणाम भी चौंकाने वाला आ रहा है और बसपा की सरकार बन रही है।
उन्होंने कहा कि अखिलेश की सपा सरकार ने पदोन्नति में आरक्षण के बिल को फाड़ दिया था। सपा और आरएसएस के संकीर्ण एजेंडे पर काम करने वाली भाजपा को सत्ता में आने से हर सूरत में रोकना है। बुधवार को कांशीराम स्मृति उपवन लखनऊ में जनसभा को संबोधित करते हुए मायावती ने भाजपा और सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों की ही सरकारों में दलित पिछड़ों एवं किसानों के विरोध में कार्य हुए। इनकी समस्याओं का कोई समाधान नहीं किया गया। सपा की सरकार में तो गुंडागर्दी चरम पर रही।
02:21 PM, 16-Feb-2022

सरकार बनने पर ऐसी पैरवी करेंगे कि किसानों की जान लेने वाले के साथ उसे पालने-पोसने वाले भी जेल जाएंगे: अखिलेश

औरैया में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि जिस मंत्री पुत्र ने गाड़ी से किसानों को कुचला था उसे जमानत मिल गई, जो पैरवी सरकार को करनी चाहिए थी वो नहीं हुई। सरकार बनने वाली है ऐसी पैरवी होगी कि जिसने किसानों की जान ली वो तो जेल जाएंगे ही उनके पालने-पोसने वालों को भी जेल भेजने का काम होगा।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed