फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Election Live 3rd Phase: गडकरी ने कहा- योगी ने डंडे मारकर गुंडों को खदेड़ा, केशव बोले, अखिलेश गुंडों के सरदार

Tue, 15 Feb 2022 05:34 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Tue, 15 Feb 2022 05:34 PM IST
खास बातें

UP Assembly Election 2022 Live News Updates in Hindi: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दो चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। अब सभी की निगाहें तीसरे चरण पर है। यही कारण है कि सभी बड़े नेताओं ने तीसरे चरण की सीटों की तरफ अपनी नजर कर ली है। पढ़िए सूबे की राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
 

विज्ञापन
UP Election 2022 Live 3rd Phase: UP Chunav Teesra Charan District Total Seats, BJP, SP, Congress, BSP Election Campaign News In Hindi
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और नितिन गडकरी। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:34 PM, 15-Feb-2022
Punjab Election: छत्तीसगढ़ के सीएम ने झांसी में किया प्रचार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने मंगलवार को झांसी में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार किया। उन्होंने कहा कि यूपी में कांग्रेस की सरकार बन रही है लेकिन अभी लोग इस पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें 10 मार्च को इस पर विश्वास हो जाएगा।
भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस ने ही आम जन से जुड़े मुद्दे उठाए हैं। इसलिए जनसमर्थन हमारे साथ है। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ मॉडल को गुजरात मॉडल से बेहतर बताया। वे झांसी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
05:01 PM, 15-Feb-2022

इटावा में योगी ने गिनाए अपनी सरकार के काम

इटावा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने बहन-बेटियों की रक्षा के लिए एंटी रोमियो टास्क फोर्स का गठन किया। जो लोग दूसरों की संपत्तियों पर अवैध रूप से कब्जा करते हैं उनके खिलाफ एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स बनाया है। यह फोर्स गरीबों, व्यापारियों, किसानों की संपत्तियों और भूमी पर अवैध कब्जे से मुक्त कराकर लोगों को वापस देने का कार्य कर रही है। हमने अब तक इसके तहत 64,000 हेक्टेयर भूमी को कब्जे से मुक्त कराने का कार्य किया है। 
विज्ञापन
04:16 PM, 15-Feb-2022
UP Election: अखिलेश भाजपा पर साधा निशाना
विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए जनसभा को संबोधित करने फतेहपुर पहुंचे पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा। सीएम योगी के गर्मी निकाल देने के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि जबसे दो चरणों का मतदान हुआ है, तब से भाजपाइयों की भाप निकल गई है और भाजपाई ठंडे पड़ गए हैं।
अपने संबोधन में उन्होंने सीएम योगी पर तंज कसते हुए कहा कि बाबा सीएम खुद लैपटॉप नहीं चला पाते तो बाटेंगे क्या? किसानों के बारे में उन्होंने कहा कि मंडियों में धान लुट गया, खाद मिल नहीं पा रही। डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार भी डबल हो गया।

रोजगार के विषय पर उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनी तो आईटी क्षेत्र में अपने प्रदेश में 22 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। बाबा अपने पंसदीदा जानवरों को नहीं संभाल पा रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि हमारी सरकार बनती है तो जानवरों से मरने वालों को 5-5 लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा।

 
04:03 PM, 15-Feb-2022

कानपुर में अमित शाह का रोड शो

गृह मंत्री अमित शाह ने कानपुर में रोड शो किया।
03:26 PM, 15-Feb-2022
UP Chunav 2022: मैनपुरी में सपा मुखिया पर बरसे अमित शाह
मैनपुरी के क्रिश्चियन मैदान में गृहमंत्री अमित शाह चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश बाबू की सरकार परिवार के लिए चलती है। सभी जाति के लोगों का काम नहीं होता था। भाजपा जातिवाद को उखाड़ कर फेंकना में सफल हुई है। आज गुंडे माफिया पुलिस से डरते हैं। अखिलेश सरकार में पुलिस उनसे डरती थी। उन्होंने लोगों से पूछा कि अगर अखिलेश आएंगे तो जेल में बंद माफिया कहां रहेंगे। 
03:21 PM, 15-Feb-2022
UP Election : केशव मौर्य का बड़ा बयान
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को फर्रुखाबाद जनपद पहुंचे। वह शहर के बद्री विशाल डिग्री कॉलेज में कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन में शामिल हुए। डिप्टी सीएम ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान की अपील की। विपक्ष पर निशाना साधते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस वाले इटली की यात्रा पर हैं। केशव ने अखिलेश यादव पर भी तंज कसा। बोले, यहां की जमीनों पर कब्जा करने का काम सपा के गुंडों ने किया। अखिलेश गुंडों के सरदार हैं, तभी जेल में बंद गुंडों को टिकट दिए हैं। जिन्ना का नाम लेने वालों को माफ नहीं करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:49 PM, 15-Feb-2022
UP Election 2022: सीएम योगी ने फिरोजाबाद में रैली की 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को फिरोजाबाद के सिरसागंज में भाजपा प्रत्याशी हरिओम यादव के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। हरिओम यादव सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के रिश्तेदार हैं। उनके समर्थन में जनता से वोट की अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने सैफई परिवार पर जमकर तंज कसे। योगी ने कहा कि हमने कहा था कि अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनाएंगे। आज मंदिर बन रहा है। मथुरा में ब्रज तीर्थ विकास परिषद से द्वापर युग की पहचान को फिर जीवंत करेंगे। इस पर कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि सैफई खानदान कभी नहीं चाहेगा कि कोई दूसरा यादव खड़ा हो। जो व्यक्ति 12 बजे सो कर उठता हो। वह अपने पराये का ध्यान नहीं रखता है। वह हरिओम यादव जैसे जनाधार वाले नेता को क्या सम्मान देगा।
02:38 PM, 15-Feb-2022

पहले दो चरण के बाद भाजपा की भाषा बदल गई है: अखिलेश

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि पहले दोनों चरणों में समाजवादी पार्टी और गठबंधन के लोग बहुत आगे हैं और इसलिए भाजपा की भाषा बदल गई है।
02:33 PM, 15-Feb-2022

पहले दो चरण में सपा-बसपा का सूपड़ा साफ होगा: अमित शाह

औरैया में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा पहले और दूसरे चरण में समाजवादी पार्टी और बसपा का सूपड़ा साफ होगा और भाजपा तेजी के साथ 300 सीटों की ओर बढ़ रही है। 
02:28 PM, 15-Feb-2022

मनमोहन के दौर में जवानों के सिर काटकर ले जाते थे आतंकी

औरैया में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, जब सपा बसपा के समर्थन से सोनिया-मनमोहन की सरकार चलती थी। तब पाकिस्तान से आलिया-मालिया-जमालिया भारत में घुस आते थे। हमारे जवानों के सिर काटकर ले जाते थे और मौनी बाबा मनमोहन उफ तक नहीं करते थे। पुलवामा में हमला किया, उड़ी में हमला किया तो मोदी ने दस दिन के अंदर पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकवादियों का खात्मा करने का काम किया। 
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed