फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Bypoll Election Result: स्वार से अपना दल (एस) के शफीक अंसारी जीते, छानबे सीट भाजपा ने की अपने नाम

Sat, 13 May 2023 07:30 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 13 May 2023 07:30 PM IST
खास बातें

By-Election Results Today Live Updates : रामपुर की स्वार और मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना सवेरे आठ बजे शुरू हुई। यहां बुधवार को मतदान हुआ था। स्वार सीट पर छह, जबकि छानबे सीट पर आठ उम्मीदवार मैदान में उतरे। स्वार सीट से सपा ने अनुराधा चौहान और अपना दल ने शफीक अहमद अंसारी को प्रत्याशी बनाया। उधर, छानबे सीट पर सपा ने कीर्ति कोल और अपना दल ने रिंकी कोल को उम्मीदवार बनाया। मतगणना से जुड़ा हर अपडेट यहां पढ़ें...

विज्ञापन
By-Poll Election Results Today Live: Suar Chhanbey Assembly Seats By-Election Vote Counting Results
भाजपा विधायक आकाश सक्सेना के साथ शफीक अहमद अंसारी। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:08 PM, 13-May-2023

स्वार में किसको मिले कितने वोट

प्रत्याशी, पार्टी, वोट

-शफीक अहमद अंसारी, अपना दल (एस), 68630

-अनुराधा चौहान, सपा, 59906

-डॉ. नाजिया सिद्दीकी, पीस पार्टी, 4688

-मोहम्मद इरफान, निर्दलीय, 394

-मोहम्मद आरिफ, निर्दलीय, 296

-शिव प्रसाद, निर्दलीय, 582

-नोटा ---579
05:04 PM, 13-May-2023

स्वार से अपना दल (एस) के शफीक अंसारी जीते

स्वार विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में अपना दल (एस) के प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने सपा की उम्मीदवार अनुराधा चौहान को 8724 मतों से मात दी है। इस जीत के साथ भाजपा गठबंधन ने आजम खां का एक और मजबूत किले पर कब्जा कर लिया और शफीक अंसारी को प्रदेश में भाजपा गठबंधन के पहले निर्वाचित मुस्लिम विधायक बन गए हैं।
विज्ञापन
02:55 PM, 13-May-2023

छानबे में अपना दल प्रत्यासी की जीत तय

छानबे विधान सभा उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। यहां अपना दल प्रत्याशी की जीत तय मानी जा रही है।
02:26 PM, 13-May-2023

छानबे में रिंकी कोल 6888 मतों से आगे

छानबे उपचुनाव के लिए 24 राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। 24वें राउंड में अपना दल(एस) प्रत्यासी रिंकी कोल 6888 मतों से आगे चल रही हैं। सपा की कीर्ति कोल को 53895 मत मिले हैं और रिंकी कोल को 60783 मत मिले।
02:22 PM, 13-May-2023

छानबे में 23 राउंड की मतगणना पूरी

छानबे उपचुनाव के लिए 23 राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। 23वें राउंड में अपना दल(एस) प्रत्यासी रिंकी कोल 6606 मतों से आगे चल रही हैं। सपा की कीर्ति कोल को 52051 मत मिले हैं और रिंकी कोल को 58627 मत मिले।
01:40 PM, 13-May-2023

मिर्जापुर की छानबे विधान सभा उप चुनाव का 21वां राउंड

भाजपा अपनादल गठबंधन प्रत्याशी 3909 मतों से आगे हो गया है। वहीं समाजवादी पार्टी की कीर्ति कोल  को 49008 और  रिंकी कोल अपना दल एस  52917 मत प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:31 PM, 13-May-2023

आजम खां का घमंड टूटा: शफीक अहमद अंसारी

स्वार सीट पर जीत के बाद अपना दल प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी ने आजम खां पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आजम खां कहते थे कि अब्दुल्ला को कोई नहीं हरा सकता है। आज आजम खां का घमंड टूटा है।
01:13 PM, 13-May-2023

छानबे में अपना दल प्रत्याशी आगे

मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट पर मतगणना जारी है। अपना दल की प्रत्याशी रिंकी कोल यहां आगे चल रही हैं। 
12:34 PM, 13-May-2023

छानबे में अपना दल प्रत्याशी रिंकी फिर आगे हुईं

छानबे उपचुनाव के लिए 15 राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। 15वें राउंड में अपना दल प्रत्याशी रिंकी कोल 483 मतों से आगे हो गई हैं। कीर्ति कोल को 36386 मत मिले हैं और रिंकी कोल को 36869 मत मिले।
12:28 PM, 13-May-2023

छानबे में सपा प्रत्याशी 150 मतों से आगे

छानबे उपचुनाव के लिए 14 राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। 14वें राउंड में अपना दल प्रत्याशी रिंकी फिर पीछे हो गई हैं। सपा प्रत्याशी कीर्ति 150 मत से आगे चल रही हैं। कीर्ति कोल को 33968 मत मिले हैं और रिंकी कोल को 33818 मत मिले।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed