UP By Election Results : रामपुर में खत्म हुआ भाजपा का इंतजार, डिंपल यादव ने मैनपुरी में रचा इतिहास
{"_id":"63912f56f095147b871d1f9e","slug":"up-by-election-result-2022-live-vote-counting-today-assembly-chunav-bjp-samajwadi-party-win-lose-seats-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP By Election Results : रामपुर में खत्म हुआ भाजपा का इंतजार, डिंपल यादव ने मैनपुरी में रचा इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 08 Dec 2022 09:38 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 08 Dec 2022 09:38 PM IST
खास बातें
मैनपुरी लोकसभा, रामपुर और खतौली विधानसभा उप चुनाव के लिए मतगणना संपन्न हो चुकी है। मैनपुरी और खतौली में सपा तो वहीं रामपुर में भाजपा को जीत मिली है। मतणना से जुड़ा हर अपडेट यहां पढ़ें...
विज्ञापन
प्रमाण पत्र प्राप्त करतीं डिंपल यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
06:21 PM, 08-Dec-2022
भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी को 74906 वोट मिले
रालोद-सपा-आसपा गठबंधन ने खतौली उप चुनाव में भाजपा को हराकर विजय हासिल की। रालोद प्रत्याशी मदन भैया ने भाजपा की राजकुमारी सैनी को 22160 मतों से शिकस्त दी। बताया गया कि मदन भैया को 97071 तो भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी को 74906 वोट मिले हैं।05:50 PM, 08-Dec-2022
खतौली में गठबंधन की जीत, हैट्रिक नहीं बना पाई भाजपा
मुजफ्फरनगर में खतौली विधानसभा के उपचुनाव में सपा-रालोद और आसपा गठबंधन के प्रत्याशी मदन भैया की जीत।
विज्ञापन
05:40 PM, 08-Dec-2022
रामपुर के अब तक के विधायक का सफर
- 1952 फजलुल हक -कांग्रेस
- 1957 असलम खां - निर्दलीय
- 1962 बेगम किश्वर आरा कांग्रेस
- 1967 अख्तर अली खां -स्वतंत्र पार्टी
- 1969 एम अली खां कांग्रेस
- 1974 मंजूर अली खां कांग्रेस
- 1977 मंजूर अली खां कांग्रेस
- 1980 आजम खां जनता पार्टी (एस)
- 1985 आजम खां लोकदल
- 1989 आजम खां जनता दल
- 1991 आजम खां जनता पार्टी
- 1993 आजम खां सपा
- 1996 अफरोज अली खां कांग्रेस
- 2002 आजम खां सपा
- 2007 आजम खां सपा
- 2012 आजम खां सपा
- 2017 आजम खां सपा
- 2019 तजीन फात्मा सपा (उपचुनाव)
- 2022 आजम खां सपा
- 2022 आकाश सक्सेना भाजपा (उपचुनाव)
05:25 PM, 08-Dec-2022
अखिलेश ने डिंपल के साथ की प्रेसवार्ता, दिया धन्यवाद
मैं सबसे पहले आप लोगों का धन्यवाद देना चाहता हूं। जसवंतनगर ने रिकॉर्ड तोड़ा मुझे इस बात की खुशी है। एतिहासिक जीत दिलाने के लिए मतदाताओं का धन्यवाद। उन्होंने कहा कि हम सभी के प्रति सम्मान रखते हैं और सभी का आदर करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव के दौरान वोट न डालने देने की बात को उठाया। उन्होंने कहा कि यह भीमराव साहब के संविधान से चलने वाला देश है।05:17 PM, 08-Dec-2022
डिंपल यादव ने प्रमाण पत्र प्राप्त किया
सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने नवीन मंडी स्थित मतगणना पंडाल में प्रमाण पत्र प्राप्त किया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव इस दौरान मौजूद रहे। मैनपुरी से डिंपल यादव को जीत हासिल हुई है।04:58 PM, 08-Dec-2022
बसपा वोट बैंक ने साइकिल को दी रफ्तार
मुलायम सिंह यादव के गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी में बसपा ने इस बार भी अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था। ऐसे में सपा और भाजपा दोनों ही दल बसपा वोट बैंक को अपने पक्ष में करने की जुगत में थे। बृहस्पतिवार को आए उपचुनाव के परिणामों ने ये साफ कर दिया कि बसपा वोट बैंक ने साइकिल को ही रफ़्तार देने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:40 PM, 08-Dec-2022
शिवपाल ने किया अपना ट्वीटर अकाउंट अपडेट
शिवपाल यादव ने अपने ट्विटर हैंडल की पहचान में फिर लिखा ‘नेता समाजवादी पार्टी’।04:31 PM, 08-Dec-2022
रामपुर में 20 वें चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की
अब तक रामपुर विधानसभा सीट को आजम खां का गढ़ माना जाता रहा है। इस सीट पर अब 18 बार चुनाव और दो बार उपचुनाव हुए हैं। इन चुनावों में 10 बार आजम खां ने और एक उपचुनाव में उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा ने जीत हासिल की है। इस सीट पर हुए 20 वें चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की है।04:20 PM, 08-Dec-2022
करीब 288461 वोट से जीतीं डिंपल यादव
डिंपल यादव करीब 288461 वोट से जीत हासिल कर चुकी हैं। हालांकि प्रशासन ने अभी इसकी घोषणा नहीं की है। अखिलेश यादव और डिंपल मंडी परिसर में प्रमाणपत्र लेने पहुंचेंगे। जीत का आंकड़ा बदल सकता है।04:09 PM, 08-Dec-2022