फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Election News Live: अयोध्या में नड्डा ने सपा पर साधा निशाना, प्रियंका का भाजपा पर पलटवार

Fri, 18 Feb 2022 05:13 PM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Fri, 18 Feb 2022 05:13 PM IST
खास बातें

Uttar Pradesh Vidhan Sabha Chunav 2022 Live News Updates: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दो चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। अब सभी की निगाहें तीसरे चरण पर है। आज तीसरे चरण के लिए प्रचार थम जाएगा और 20 फरवरी को मतदान होना है। पढ़िए सूबे की राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
 

विज्ञापन
UP Election 2022 Live: UP 3rd Phase Election Date District Wise, Election Campaign Last Day, BJP, Congress, SP and BSP News in Hindi
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:09 PM, 18-Feb-2022
UP Chunav: प्रियंका गांधी का भाजपा पर पलटवार
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर पलटवार किया है। प्रियंका ने कहा कि किसान हमेशा से कहते थे कि ये तीन कृषि कानून उनके हित में नहीं है, लेकिन भाजपा जबरदस्ती करती रही। ये तीन कृषि कानून एक साजिश था। भाजपा किसानों का पूरा फायदा चंद उद्योगपतियों को देना चाहती है। 
04:34 PM, 18-Feb-2022
UP Elections 2022: मेरठ की हॉट सीट पर उलझे समीकरण
मेरठ जनपद की हॉट सीट बनी सिवालखास की चाबी जाट और दलित मतदाताओं के हाथ में नजर आ रही है। लगभग आमने-सामने की टक्कर में आए सपा-रालोद गठबंधन और भाजपा प्रत्याशी इन्हीं बिरादरियों के वोट को तुरुप का पत्ता मानकर चल रहे हैं। दोनों दलों के प्रत्याशी जाटों के वोट को जहां एक दूसरे से ज्यादा मिलना बता रहे हैं वहीं दलित वोटों में भी सेंध लगा अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर...
विज्ञापन
04:07 PM, 18-Feb-2022
UP Election: अयोध्या पहुंचे नड्डा, सपा पर जमकर बरसे
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। नड्डा ने कहा, कल अखिलेश जी को करहल में प्रचार के लिए अपने पिता का सहारा लेना पड़ा। ये इस बात का संकेत है कि अब वह सारी उम्मीदें खो चुके हैं। अगर करहल में ही अपनी सीट जीतने के लिए उन्हें मुलायम सिंह यादव की मदद लेनी पड़े तो समझ जाइए कि वो बाकी सीटें बुरी तरह से हार रहे हैं। अब वह करहल सीट बचाने में जुट गए हैं। 
03:34 PM, 18-Feb-2022
UP Chunav: कानपुर मेट्रो का वीडियो शेयर कर अखिलेश ने कही ये बात
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कानपुर मेट्रो का वीडियो शेयर किया। हेलीकॉप्टर से लिए गए इस वीडियो को शेयर करते हुए अखिलेश ने लिखा, 'कानपुर फिर दौड़ेगा तरक़्क़ी की पटरी पर…।'
03:00 PM, 18-Feb-2022
UP Election: ओवैसी ने भाजपा-सपा पर कसा तंज
एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने जालौन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। ओवैसी ने कहा, जब तक जनता योगी को गोरखपुर और अखिलेश को सैफई नहीं भेज दे देती, यहां के लोगों का कल्याण नहीं होगा। गरीबों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को न्याय नहीं मिलेगा। ओवैसी ने कहा, क्या ये सही नहीं है कि ज्यादातर अशिक्षित, स्कूल छोड़ने वाले और बेरोजगार स्नातक मुस्लिम हैं? इसलिए सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास झूठ है।
02:33 PM, 18-Feb-2022
UP Chunav: योगी का सपा पर निशाना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी के बाद कानपुर में जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। कहा, मैनपुरी की करहल सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अखिलेश यादव की जमानत जब्त होने जा रही है। भाजपा तब से यह सीट जीत गई है, जबसे सपा मुखिया खुद ही इस खेल से बाहर हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:56 PM, 18-Feb-2022
UP Election: चंद्रशेखर आजाद ने सीएम योगी पर साधा निशाना
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के पिपराइच क्षेत्र में गुरुवार को एक दफनाया हुआ शव मिला था। इसे लेकर अब सियासत भी शुरू हो गई है। वहीं भीम आर्मी के संस्थापक और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा है।
उन्होंने कू करते हुए लिखा कि 'बाबा जी बेखौफ होकर झूठे कानून के राज का दावा करते हैं। जबकि उनके गृह जनपद गोरखपुर में बेखौफ अपराधी आए दिन जिंदा इंसान की हत्या कर दफना देते हैं। अभी दो बच्चों को दफनाने का मामला शांत भी नहीं हुआ था, आज फिर नारद मुनि साहनी को मारकर दफना दिया गया। हर मौत का हिसाब देना होगा बाबा जी।'  बता दें कि चंद्रशेखर आजाद सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ गोरखपुर शहर विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं।
01:21 PM, 18-Feb-2022
UP Chunav: योगी ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना
करहल में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। बोले, करहल से सपा के जो प्रत्याशी हैं, वो जब नामांकन करने आए थे, तब बोले थे कि अब केवल सर्टिफिकेट लेने आऊंगा, लेकिन प्रोफेसर एसपी बघेल जी ने उन्हें पांच दिन में ही बुला लिया। 

योगी ने शिवपाल सिंह यादव का जिक्र करते हुए भी अखिलेश को आड़े हाथों लिया। बोले, बेचारे शिवपाल जो प्रदेश में मंत्री थे, यहां जनसभा में उसे बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं मिली। मुझे हंसी आ रही थी। कहां, ये प्रदेशभर में हजारों लोगों के साथ घूमते थे। नेताजी के सिपहसलार कहलाते थे। आज बैठने के लिए इन्हें कुर्सी का हत्था मिलता है। 

सीएम ने आगे कहा, नेताजी भी बहुत होशियार हैं। वो जानते थे कि यहां की जनता प्रोफेसर बघेल को जीता रही है। इसलिए वह अखिलेश का नाम नहीं लेना चाहते थे। कुछ लोग पीछे से बार-बार उनसे बोल रहे थे कि अखिलेश का नाम ले लें... लेकिन वो जानते ही नहीं थे कि यहां से कौन चुनाव लड़ रहा है। अब ये हालत हो गई है कि बाप अपने बेटे का नाम नहीं जानता।
01:17 PM, 18-Feb-2022
करहल में योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी की करहल सीट में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। कहा, बुल्डोजर को मरम्मत करने के लिए भेज दिया है। 10 मार्च के बाद ये चलेगा। जिन लोगों की अभी गर्मी निकल रही है, वो 10 मार्च के बाद समाप्त हो जाएगी। योगी ने आगे कहा, मुझे मालूम चला है कि सपा के गुंडे जगह-जगह भाजपा के समर्थकों को धमकी दे रहे हैं। इन लोगों को बता देना चाहता हूं कि 10 मार्च तक का इंतजार कर लें। इसके बाद बुल्डोजर चलेगा। 
 
12:41 PM, 18-Feb-2022
UP Election: योगी बोले- 10 मार्च के बाद चलेगा बुल्डोजर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। योगी ने बोला, 10 मार्च के बाद उन लोगों पर बुल्डोजर चलेगा तो साढ़े चार साल बाद चुनाव के वक्त बाहर निकल रहे हैं। 
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed