फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: कोर्ट में तारीख से लौट रहे बंदी की मौत, पंजाब पुलिस ने सहारनपुर से तीन नशा तस्कर पकड़े

Fri, 12 Jul 2024 06:00 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 12 Jul 2024 06:00 PM IST
खास बातें

मेरठ और आसपास की ताजा खबरें जानने के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ। एक क्लिक में पढ़ें छह जिलों के मुख्य समाचार।

विज्ञापन
West UP News Live: SHO reached line duty one day late from leave, people troubled by humid heat
दरोगा लाइन हाजिर - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

09:01 PM, 12-Jul-2024
पंजाब पुलिस ने  सहारनपुर के नागल थाना क्षेत्र से तीन नशा तस्करों को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों के पास से भारी संख्या में नशीली गोलियां मिली है। जिनकी कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
05:49 PM, 12-Jul-2024

शामली में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में श्रमिक समेत दो की मौत

शामली शहर कोतवाली व आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में अलग-अलग हादसों में श्रमिक समेत दो युवकों की मौत हो गई। बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हुई, जबकि दूसरे हादसे में साईकिल सवार श्रमिक की ट्रक की पीछे से टक्कर लगने से मौत हुई। मौके से भाग रहे ट्रक को लोगों ने पीछा कर चालक समेत पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
05:48 PM, 12-Jul-2024
मुजफ्फरनगर कोर्ट में तारीख भुगत कर वापस लौट रहे बंदी की तबीयत खराब हो गई। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां मौत हो गई। पुलिस ने शव मोर्चरी भेज कर परिजनों को सूचना दी है। 

जेल अधीक्षक अभिषेक चौधरी ने बताया कि शुक्रवार सुबह बंदियों को बंदी रक्षक जेल से कोर्ट में तारीख पर लेकर गए थे। उनमें जानसठ के मोहल्ला चौक जुम्मा मस्जिद निवासी इरफान (44) भी शामिल था। उसे पहले कचहरी स्थित सदर हवालात ले जाया गया। वहां से पुलिस टीम ने उसे कोर्ट में पेश किया था। 

इसके बाद पुलिस टीम उसे लेकर वापस आ रहे थी। रास्ते में अचानक उसे घबराहट महसूस होने लगी। उसने पुलिसकर्मियों को यह जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने यह जानकारी अधिकारियों को दी। इसके बाद बंदी को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उपचार शुरू किया गया लेकिन कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। वह 18 अप्रैल से जेल में बंद था। 

जेल अधीक्षक ने बताया कि यह जानकारी तुरंत ही पुलिस अधिकारियों व नई मंडी कोतवाली पुलिस को दी गई। मंडी पुलिस ने शव को पंचनामा भर कर मोर्चरी भेज दिया। मामले की सूचना मृतक बंदी के परिजनों को दी गई है। बंदी इरफान को चोरी व शस्त्र अधिनियम के मामले में 18 अप्रैल को जेल में लाया गया था। उसकी अचानक तबीयत खराब हुई थी।
11:32 AM, 12-Jul-2024

शामली में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत 

शामली शहर कोतवाली क्षेत्र में शामली भौरा कला मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जिला मुजफ्फरनगर के गांव भौराकला निवासी 36 वर्षीय नितिन बृहस्पतिवार की शाम 6 बजे बाइक पर सवार होकर शामली में सामान लेने आया था। रात करीब 9 बजे वह बाइक से घर लौट रहा था।

शहर कोतवाली क्षेत्र में शामली भौरा कला मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया।  राहगिरो ने युवक को कुडाना  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। जहां चिकित्सक में उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पिता सत सिंह की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
11:03 AM, 12-Jul-2024
कई दिन से हो रही बारिश के चलते मौसम खुशनुमा बना हुआ था, लेकिन बारिश न होने के चलते गुरुवार को चुभन भरी गर्मी ने दिन भर शहरवासियों का पसीना निकाला।
गर्मी से राहत मिलने के बाद अब फिर से गर्मी ने परेशान कर दिया है।

गर्मी का असर गुरुवार को दिखाई दिया, जिस कारण से मौसम बदला बदला हुआ दिखा। सुबह से ही मौसम गर्म बना हुआ था, आसमान पर बादल रहे, लेकिन बरसे नहीं, जिस कारण से मौसम दिन भर गर्म रहा। अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री व रात का न्यूनतम 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। 
10:57 AM, 12-Jul-2024

West UP News Live: कोर्ट में तारीख से लौट रहे बंदी की मौत, पंजाब पुलिस ने सहारनपुर से तीन नशा तस्कर पकड़े

मेरठ के एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने गुरुवार को कंकरखेड़ा थानेदार विष्णु कौशिक को लाइन हाजिर किया है। बताया गया है कि विष्णु कौशिक दो दिन के अवकाश पर गए थे और तीन दिन बाद वापस लौटे। इस लापरवाही में उन्हें हटाया गया है। वहीं, 28 दरोगाओं को भी इधर से उधर किया गया है। इनमें कई चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में भी फेरबदल किया गया है। 

अभय यादव को थाना देहली गेट से ब्रह्मपुरी की माधवपुरम चौकी, आदेश कुमार को देहली गेट थाने से वैली बाजार चौकी प्रभारी, नरेंद्र यादव को टीपी नगर थाने से मलियाना चौकी, मनीष कुमार को सदर थाने से ब्रह्मपुरी की गणेशपुरी चौकी, शीलेंद्र कमार को सरधना थाने से मोदीपुरम चौकी, शेखर को पल्लवपुरम थाने से दुुल्हेड़ा चुंगी चौकी, सचिन कुमार को रेलवे रोड थाने से नौचंदी की कैलाशपुरी चौकी भेजा है।

 अखिलेश कुमार को सदर बाजार थाने से देहली गेट की पटेलनगर चौकी प्रभारी भेजा है। विपिन नेगी को थाना लिसाड़ी गेट इस्लामाबाद चौकी प्रभारी, रितुराज को थाना परतापुर से कताई मिल चौकी प्रभारी, योगेश गिरी को परतापुर से घाट चौकी प्रभारी बनाया है।

उदयवीर सिंह से मेडिकल थाने से जेल चौकी प्रभारी, नरेश माहौर को फलावदा थाने से रोहटा की पूठ चौकी प्रभारी और दीपक जायसवाल को फलावदा कस्बा चौकी प्रभारी बनाया है। अभिषेक प्रताप को किठौर थाने से ललियाना चौकी प्रभारी भेजा है। पुलिस लाइन से कई दरोगाओं को चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। 

सुभाष चंद्र को बिजलीबंबा चौकी, अजीत कुमार को कांवड़ सैल से लिसाड़ी गेट की पिलोखड़ी चौकी, अमित कुमार को कंकरखेड़ा हाईवे चौकी, ओमपाल सिंह को सरधना की सलावा चौकी, शैलेंद्र सिंह को सरूरपुर की हर्रा चौकी, रामवीर सिंह को खिवाई चौकी, अंकित कुमार चौहान को जानी थाने की भोला चौकी, प्रमोद कुमार को सुभारती चौकी, रतिभान को किनौनी मिल चौकी, अनिल कुमार को रोहटा चौकी, रामसुभग यादव को कल्याणपुर चौकी, ब्रजमोहन सिंह को लावड़ चौकी, संदीप कुमार को खरखौदा चौकी भेजा है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed