फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: सरुरपुर में हादसा, बाइक सवार की माैत, मशहूर शायर महेंद्र अश्क के निधन से शोक

Sat, 30 Nov 2024 04:49 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 30 Nov 2024 04:49 PM IST
खास बातें

बाड़मेर से जम्मूतवी तक चलने वाली ट्रेन संख्या 14661 अप शालीमार एक्सप्रेस आज से फिर से पटरी पर दौड़ेगी।

विज्ञापन
West UP News Live: Shalimar Express will run again today after 12 days, four dengue patient found
महेंद्र अश्क - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:48 PM, 30-Nov-2024

नजीबाबाद में मशहूर शायर का निधन

बिजनाैर के नजीबाद में नगर के मशहूर शायर महेंद्र अश्क का बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे। नामचीन शायर महेंद्रअश्क कई बड़े मुशायरा में शिरकत कर चुके हैं।
01:56 PM, 30-Nov-2024
सरूरपुर थाना क्षेत्र के खिवाई मोड़ पर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक पर सवार अन्य लोगों की हालत गंभीर बर्ता गई है। ईको कार व बाइक की  टक्कर से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
01:55 PM, 30-Nov-2024

सरधना गंगनहर में गोकशी की घटना

सरधना में गंग नहर की दीयी पटरी पर गांव नगला के जंगल में गोकशी की घटना को अंजाम दिया गया। इस दौरान मौके पर 4 गोवंश काटे जाने का मामला सामने आया है। मौके पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। गोकशी की सूचना मिलने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त किया और पुलिस से कार्रवाई की मांग की पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझा बूझाकर शांत किया। गोमांस व अवशेष को जेसीबी मशीन बुलाकर मिट्टी में दबा दिया। साथ ही मांस को परीक्षण के लिए लैब भेज दिया गया है।
10:15 AM, 30-Nov-2024

डेंगू के चार और लेप्टोस्पाइरोसिस के दो मरीज मिले

डेंगू के शुक्रवार को चार और लेप्टोस्पाइरोसिस के दो मरीज मिले। डेंगू के मरीज दौराला, ब्रह्मपुरी, पल्हेड़ा और नंगला बट्टू के रहने वाले हैं। अब तक जिले में डेंगू के 173 मरीज मिल चुुके हैं। लेप्टोस्पाइरोसिस के दो मरीज मिले हैं। ये इस्लामाबाद और भावनपुर के रहने वाले हैं।

लेप्टोस्पाइरोसिस के अब तक 24 मरीज मिल चुके हैं। सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया ने बताया कि लोगों को मच्छर जनित बीमारियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अपने घर और कार्यालय के आसपास पानी न भरा रहने दें। कई दिन तक अगर बुखार न उतरे तो चिकित्सक को दिखाएं।
09:33 AM, 30-Nov-2024

West UP News Live: सरुरपुर में हादसा, बाइक सवार की माैत, मशहूर शायर महेंद्र अश्क के निधन से शोक

बाड़मेर से जम्मूतवी तक चलने वाली ट्रेन संख्या 14661 अप शालीमार एक्सप्रेस आज से फिर से पटरी पर दौड़ेगी। पंजाब में ब्लॉक के चलते बीते 12 दिनों से यह ट्रेन रद चल रही थी। गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर के यात्रियों के लिए यह ट्रेन महत्वपूर्ण है। इस ट्रेन के फिर से चलने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। डाउन में ट्रेन संख्या 14662 दो दिन पहले चल गई थी।
 
आठ घंटे विलंब से आई कटिहार सुपरफास्ट
बिहार के कटिहार से अमृतसर के बीच चलने वाली कटिहार सुपरफास्ट ट्रेन शुक्रवार को आठ घंटे देरी से मेरठ पहुंची। यह ट्रेन दोपहर के बजाए रात में यहां आई। जब ये यह ट्रेन चली है तब से यह ट्रेन कभी समय पर नहीं आई है। अमृतसर से वापसी में भी ट्रेन विलंब से चलती है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed