फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: स्कूलों ने शुरू की ऑनलाइन कक्षाएं, कार सवारों ने किया 8वीं की छात्रा का अपहरण

Tue, 09 Jan 2024 07:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 09 Jan 2024 07:11 PM IST
विज्ञापन
West UP News Live: Retired CO Thar dragged innocent by 30 meters, dies, read latest news
meerut police - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:59 PM, 09-Jan-2024

जहां शावक की मौत हुई, वहां मादा गुलदार आकर बैठी

बिजनौर के चंदक में सोमवार की देर रात्रि थाना मंडावर क्षेत्र के ग्राम बादशाहपुर के पास जहां दुर्घटना में शावक की मौत हुई, मंगलवार की शाम वहां मादा गुलदार आकर बैठ गई। गुलदार को सड़क पर देख ग्रामीण दहशत में आ गए। इससे रास्ता भी जाम हो गया। वहीं सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई।

सोमवार की रात बादशाहपुर के पास दुर्घटना में गुलदार की शावक की मौत के बाद वन विभाग की टीम शव को अपने साथ ले गई थी। मंगलवार की देर शाम शावक की तलाश में मादा गुलदार घटना स्थल पर आकर बैठ गई। मादा गुलदार ने सड़क पर चलने बाले राहगीरों पर हमले का प्रयास किया। घटना की सूचना वनविभाग के अधिकारियों को दी गई। मौके पर पहुंचे रेंजर महेश गौतम और एसडीओ ज्ञान सिंह ने राहगीरों को सुरक्षित उस स्थान से रवाना किया। साथ ही ग्रामीणों को गुलदार से बचाव के तरीके भी बताए। एसडीओ ज्ञान सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। बुधवार को यहां पर पिंजरा लगवाया जाएगा।
07:04 PM, 09-Jan-2024
बात करते समय स्मार्ट मोबाइल फटा, बाल-बाल बचा युवक

शामली के कांधला में थाना क्षेत्र के गांव भनेड़ा में सोमवार को शाम के समय बात करते समय ग्रामीण युवक का मोबाइल हिट लेने के बाद फट गया। जिसमें युवक युवक बाल-बाल बच गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मोबाइल विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

गांव भनेड़ा निवासी प्रवीण पिकअप गाडी चलाकर परिवार का गुजर बसर करता है। युवक ने बताया कि उसने कस्बे के एक मोबाइल विक्रेता से 18 दिसंबर 2023 को नामचीन कंपनी का स्मार्ट फोन खरीदा था। पीड़ित के मुताबिक, सोमवार को युवक मोबाइल पर वार्ता कर रहा था। इसी दौरान मोबाइल अचानक गर्म हो गया। युवक ने मोबाइल अत्याधिक गर्म होने पर पास में ही में रख दिया। जिसके कुछ ही क्षणों के बाद मोबाइल बैटरी सहित फट गया। इस दौरान युवक बाल-बाल बच गया। युवक का आरोप है कि उसे मामूली चोट आई है। पीड़ित ने दुकानदार पर घटिया कंपनी का माेबाइल देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि युवक को चोट नहीं लगी है। जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
07:03 PM, 09-Jan-2024
कार सवारों ने किया 8वीं की छात्रा का अपहरण

बिजनौर में गढ़ीपुख्ता कस्बे में कार सवार कुछ युवकों ने कक्षा आठवीं में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा का अपहरण कर लिया, लेकिन छात्रों ने कस्बे के ही एक चौराहे पर गाड़ी का शीशा पीटते हुए शोर मचा दिया। इस पर वहां मौजूद लोगों ने गाड़ी को घेर लिया। इसी बीच गाड़ी से दो युवक कूदकर फरार हो गए, जबकि गाड़ी चालक को भीड़ ने दबोच लिया। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया।
07:00 PM, 09-Jan-2024
अदालत ने आरोपी की जमानत अर्जी खारिज की

मुजफ्फरनगर में अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर-सात शक्ति सिंह ने एनडीपीएस के मुकदमे में अदालत में हाजिर नहीं होने पर गैर जमानतीय वारंट जारी किए थे। मामले में आरोपी की जमानत अर्जी को अदालत ने खारिज कर दिया।

एडीजीसी फौजदारी परमेंद्र कुमार ने बताया सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हंडिया मोहल्ला निवासी भीम उर्फ शादाब के विरुद्ध एनडीपीएस का मुकदमा अदालत में विचाराधीन है। करीब सात महीने से आरोपी मुकदमे की तारीखों पर अदालत में हाजिर नहीं हो रहा था। केस में चार्ज फ्रेम होना था। अदालत ने 16 मई वर्ष 2023 आरोपी के गैर जमानतीय वारंट जारी कर दिए थे। लेकिन आरोपी अन्य केस में न्यायालय में हाजिर होकर सात अक्तूबर में जेल चला गया। अदालत ने एनडीपीएस के मुकदमे का वारंट बनवाकर तामील कराने के लिए जेल भिजवाया। बचाव पक्ष की ओर से जमानत अर्जी दाखिल की गई। अभियोजन पक्ष ने आरोपी का विभिन्न थानों से 21 मुकदमों का आपराधिक इतिहास मंगाकर अदालत में दाखिल किया। पीठासीन अधिकारी ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अभियुक्त का जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया।
03:07 PM, 09-Jan-2024

नगर निगम की टीम ने आरएम कार्यालय पर लगाई सील

मेरठ नगर निगम की टीम ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के क्षेत्रीय कार्यालय पर सील लगा दी। बताया गया है कि निगम का ग्रह करके रूप में रोडवेज पर करीब 29 करोड रुपए बकाया है।
 नगर निगम की टीम अचानक मंगलवार को क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर पहुंची और बाहर गेट पर सील लगाकर कर्मचारियों को अंदर बंधक बना दिया। उस समय कार्यालय पर वित्तीय क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश अग्रवाल समेत करीब 32 कर्मचारी अपने पटल पर कार्य कर रहे थे।

 नगर निगम की इस कार्रवाई से रोडवेज कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई  प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक लोकेश राजपूत ने नगर निगम की इस कार्रवाई के बारे में जिलाधिकारी और परिवहन निगम के एमडी से अवगत कराया। इसके बाद करीब 2:00 बजे नगर निगम ने सील खोली, तब कर्मचारी बाहर आ सके। क्षेत्रीय प्रबंधक इस संबंध में आल्हा अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं।
08:40 AM, 09-Jan-2024

पति ने दिया तीन तलाक, जेठ पर दुष्कर्म का आरोप लगाया

मेरठ में लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने अपने पति पर खुद को तीन तलाक देने और जेठ पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। सोमवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचकर महिला ने कार्रवाई की गुहार की। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 22 साल पहले हुई थी। महिला के दो बालिग बेटे हैं।

महिला ने बताया कि उसका पति सात साल पहले उसे छोड़कर चला गया था। आरोप है कि कुछ दिन पहले पति अचानक घर लौटा और महिला के साथ मारपीट की। इसके बाद महिला के मोबाइल पर फोन करके उसे तीन तलाक दे दिया। पीड़िता का आरोप है कि उसके जेठ ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। उधर, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सीओ कोतवाली को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:40 AM, 09-Jan-2024

महापंचायत में शामिल होंगे चंद्रशेखर आजाद

आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र रछौती ने सोमवार को कैंट स्थित कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि महापंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि राजमिस्त्री इंदु शेखर की हत्या को महीनों बीत गए हैं, लेकिन अभी तक हत्यारोपी नहीं पकड़े गए हैं।
08:31 AM, 09-Jan-2024

West UP News Live: स्कूलों ने शुरू की ऑनलाइन कक्षाएं, कार सवारों ने किया 8वीं की छात्रा का अपहरण

मुरादाबाद में मूंढापांडे के गोवर्धनपुर गांव में सोमवार सुबह 11 बजे सेवानिवृत्त सीओ की थार ने डेढ़ साल के मासूम अनमोल को 30 मीटर तक घसीटा। जिसमें बच्चे की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने थार में तोड़फोड़ कर दी। इसी बीच चालक भाग निकला। हादसे के समय थार में सेवानिवृत्त सीओ भी सवार थे। पुलिस ने बच्चे के दादा की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि कार सवार ने अपना नाम अरुण कुमार बताया। वह सेवानिवृत्त सीओ हैं और मेरठ के चेतन्यपुरम नौचंदी रोड निवासी हैं। अरुण कुमार मुरादाबाद में भी तैनात रहे हैं और कटघर थाने के प्रभारी भी रह चुके हैं।

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed