फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: पीएम मोदी 12 मार्च को करेंगे डीएफसी का शुभारंभ, बागपत में छात्र की गोली मारकर हत्या

Sat, 09 Mar 2024 05:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 09 Mar 2024 05:28 PM IST
विज्ञापन
West UP News Live: PM Modi will launch DFC on March 12, youth murdered in Bijnor
मुजफ्फरनगर : दिल्ली हाईवे पर बेगराजपुर में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का तैयार पुल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR

लाइव अपडेट

05:20 PM, 09-Mar-2024
बागपत में छात्र की गोली मारकर हत्या

बागपत जनपद में जिवाना के जंगल में 11वीं के छात्र आर्यन (17) पुत्र राजन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
08:32 AM, 09-Mar-2024
बिजनौर जनपद में  झूठी आन की खातिर एक ही गांव के रहने वाले अपने सगे जीजा की गोली मारकर हत्या कर दी। गांव मीरापुर खादर निवासी करीब एक साल पहले सैनी समाज की लड़की ने गांव के ही रहने वाले दलित युवक से प्रेम विवाह कर लिया था और उसके संग रह रही थी।

थाना चांदपुर क्षेत्र के गांव मीरपुर खादर में रहने वाला दलित युवक ब्रजेश उर्फ डब्बू ने गांव की ही दूसरे बिरादरी की एक युवती को प्रेम प्रसंग के चलते अपने साथ ले गया था। दोनों ने विवाह कर लिया था। लडकी के परिवार वालों ने लड़की  ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई  थी।

प्रेमिका पिछले कुछ महीने से गांव में ही रह रहे थे। अब इस प्रेम विवाह को लेकर लड़की का भाई रंजीश रखने लगा था। बताया जा रहा है कि रंजिश के चलते ही शुक्रवार के शाम करीब 8:00 बजे अपने जीजा की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी मिलते है एसपी नीरज कुमार जादौन घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयाना किया।
विज्ञापन
08:25 AM, 09-Mar-2024

West UP News Live: पीएम मोदी 12 मार्च को करेंगे डीएफसी का शुभारंभ, बागपत में छात्र की गोली मारकर हत्या

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब 12 मार्च को ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (ईडीएफसी) का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। वो अहमदाबाद से देश में बने सभी कॉरिडोर का शुभारंभ करेंगे। पहले पीएम को दो मार्च को इसका शुभारंभ करना था, जो किसी कारण स्थगित हो गया था। अब 12 मार्च का कार्यक्रम आने पर डीएफसी के अधिकारियों ने कार्यक्रमों की तैयारी शुरू कर दी है। उधर, खुर्जा से साहनेवाल तक बनाए गए कॉरिडोर पर मालगाड़ियों का संचालन शुरू चुका है। अब रेलवे के मुख्य ट्रैक पर मालगाड़ी नहीं चलेगी। मुख्य रेल ट्रैक पर केवल यात्री ट्रेनें ही चलेगी।

उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए पश्चिम बंगाल के डालकुनी से लेकर लुधियाना के साहनेवाल तक ईडीएफसी का निर्माण हुआ है। इसके बनने से न सिर्फ उद्योगों को कच्चे माल की आपूर्ति आसान होगी बल्कि सप्लाई भी सुगम हो रही है। साथ ही ट्रेनों के मुख्य ट्रैक पर भी मालगाड़ियों का भार कम हो गया है। खुर्जा से लेकर साहनेवाल तक 398 किलोमीटर लंबे ईडीएफसी का निर्माण तीन चरणों में हुआ है।

ईडीएफसी की सिंगल लाइन बिछाई गई है। मालगाड़ियों की क्रासिंग के लिए हर 12-15 किलोमीटर की दूरी पर स्टेशन बनाए गए है। जिन्हें न्यू खुर्जा, न्यू मेरठ, न्यू खतौली, न्यू पिलखनी आदि नाम दिए गए। पहले चरण में खुर्जा से खतौली, दूसरे में खतौली से सहारनपुर के न्यू पिलखनी और तीसरे चरण में न्यू पिलखनी से लेकर साहनेवाल तक कॉरिडोर का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed