West UP News Live: पूर्व विधायक महावीर राणा की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, मेरठ में फैक्टरी में विस्फोट
{"_id":"652dfda367d8efe384037cca","slug":"west-up-news-live-lohiyanagar-shaken-by-the-blast-in-meerut-workers-join-yogi-meeting-today-2023-10-17","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News Live: पूर्व विधायक महावीर राणा की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, मेरठ में फैक्टरी में विस्फोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 17 Oct 2023 10:43 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 17 Oct 2023 10:43 PM IST
खास बातें
मेरठ में मंगलवार सुबह लोहिया नगर में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक फैक्टरी में जबरदस्त विस्फोट हो गया जिसमें कई लोग घायल हो गए। वहीं पश्चिमी यूपी में बारिश से मौसम में बदलाव आ गया है। तापमान कम होने से लोगों ठंड का अहसास हो रहा है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
10:40 PM, 17-Oct-2023
छात्र को अध्यापकों द्वारा बेरहमी से पीटने का आरोप
मेरठ के मवाना में कृषक इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले एक छात्र के पिता ने शिक्षकों पर लैब में ले जाकर बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया है। परिजनों ने थाने पर शिक्षकों के खिलाफ तहरीर दी है।
मेरठ के मवाना में कृषक इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले एक छात्र के पिता ने शिक्षकों पर लैब में ले जाकर बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया है। परिजनों ने थाने पर शिक्षकों के खिलाफ तहरीर दी है।
07:30 PM, 17-Oct-2023
किसान आज नाजुक हालत में, सरकार की गलत नीतियों का करेंगे मुकाबला : नरेश टिकैत
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि देश का किसान आज नाजुक हालत से गुजर रहा है। फसलों के भाव न मिलने से परिवार के पालन पोषण पर भारी असर पड़ रहा है। बिजली विभाग गांव गांव जाकर छापामारी कर रहा है। किसानों से भारी भरकम बिल वसूल रहा है। 23 अक्टूबर को मुजफ्फरनगर से बड़े आंदोलन की शुरुआत करेंगे।

07:14 PM, 17-Oct-2023
आचार संहिता के उल्लंघन के मुकदमे में भाजपा विधायक समेत चार दोषमुक्त
बागपत में विधानसभा चुनाव में हरियाखेड़ा गांव में भीड़ एकत्रित करने पर दर्ज हुए आचार संहिता के उल्लंघन के मुकदमे में मंगलवार को न्यायालय में सुनवाई हुई। जिस पर सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने भाजपा विधायक योगेश धामा समेत चार आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया।

02:19 PM, 17-Oct-2023
पूर्व विधायक महावीर राणा पंचतत्व में विलीन
स्वर्गीय पूर्व विधायक महावीर राणा
- फोटो : Amar Ujala
छुटमलपुर में पूर्व विधायक महावीर राणा पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका अंतिम संस्कार हजारों लोगों की भीड़ के बीच नम आखों से पैतृक गांव जीवाला में किया गया। मुखाग्नि उनके बेटे अभय राणा ने दी। इस दौरान संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सैनी, लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री बृजेश सिंह, बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान समेत तमाम लोग मौजूद रहे। इससे पहले सहारनपुर से गांव तक पार्थिव शरीर ले जा रहे वाहन पर रास्ते में जगह-जगह समर्थकों ने पुष्प वर्षा कर महावीर राणा अमर रहे जगदीश राणा अमर रहें के नारे भी लगाए।
12:48 PM, 17-Oct-2023
वेदव्यासपुरी में 15 करोड़ से बनेगा क्रांति धरा पार्क
मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) वेदव्यासपुरी में क्रांतिधरा पार्क का निर्माण करेगा। 14.5 करोड़ से विश्व स्तरीय कंपनी इसका निर्माण करेगी। संशोधित पुनर्मूल्यांकन के बाद जारी किए टेंडर में दो कंपनियों की ओर से रुझान दिखाया गया है। मेडा ने बिड की तिथि दो सप्ताह और बढ़ा दी है।
2013-14 में एमडीए ने 62 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में जोनल पार्क बनाया था। इसमें करीब 5.87 लाख रुपये धनराशि खर्च हुई। इसे मनोरंजन पार्क के रूप में विकसित करने की योजना थी, जिसके तहत बोटिंग के लिए वाटर बॉडी, कैंटीन, फव्वारा, बच्चों के खेलने की जगह, बच्चों के खेलकूद के सामान, ब्रिज, प्रतिमाएं, बेंच व हाईमास्ट लाइट आदि लगाकर या निर्माण करके इसे विकसित किया जाना था, लेकिन सरकारी उदासीनता के चलते मामला अटक गया।
अब इसमें क्रांतिधरा पार्क विकसित किया जाएगा। इसमें लोग बोटिंग कर सकेंगे, खान-पान की व्यवस्था होगी। बच्चों के मनोरंजन का भी ध्यान रखते हुए प्लानिंग की गई है। मेडा उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि पहले 10 करोड़ रुपए का प्रस्ताव बनाया गया था, जिसमें कुछ काम और जोड़ते हुए 14.5 करोड़ का रिवाइज्ड टेंडर जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि दो कंपनियों की ओर से बिड के लिए आवेदन किया गया था, जिसके चलते इसके दो सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है।

08:49 AM, 17-Oct-2023
दिन में हुई बूंदाबांदी के बाद सोमवार देर रात तक होती रही रिमझिम बरसात
पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में हुई बारिश के चलते वेस्ट यूपी का मौसम बदल गया है। सोमवार को शहर में दोपहर के समय बूंदाबांदी हुई, वहीं रात में बदरा झमाझम बरसे। देर रात तक रिमझिम बरसात होती रही। इससे गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी। तापमान में छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:47 AM, 17-Oct-2023
बिजली बंबा बाईपास से सुबह साढ़े 10 बजे हापुड़ के लिए होंगे रवाना
हापुड़ में आज होने वाले अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन के लिए भाजपा कार्यकर्ता सौ बसों और सौ दोपहिया वाहनों से पांच हजार से अधिक कार्यकर्ता रवाना होंगे। सुबह साढ़े 10 बजे बिजली बंबा बाईपास पर सभी कार्यकर्ता एकत्र होंगे।
कार्यकर्ताओं की मॉनीटरिंग के लिए कैंप लगा गया है। कैंप में महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी, ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, सरोजिनी अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, कमल दत्त शर्मा, संयोजक संजय त्रिपाठी व्यवस्था बनाने के लिए मौजूद रहेंगे। लोकसभा चुनाव में अनुसूचित जाति समाज का समीकरण बदलने में अहम रोल रहेगा। ऐसे में भाजपा अनुसूचित जाति समाज को संगठन में जगह देने से लेकर दूसरे जिम्मेदार कार्यों में साथ लेकर चल रही है। इस सम्मेलन में 60 हजार से अधिक लोगों को बुलाने का लक्ष्य रखा गया है।
08:43 AM, 17-Oct-2023
कलक्ट्रेट में परिवार सहित भूख हड़ताल पर बैठी दुष्कर्म पीड़िता
परतापुर थाना क्षेत्र में एक महीने पहले एक स्पोर्ट्स फैक्टरी की महिला कर्मचारी को अगवाकर दुष्कर्म करने के मामले में सोमवार को पीड़िता परिवार सहित कलक्ट्रेट में भूख हड़ताल पर बैठ गई। महिला ने फैक्टरी के ही दो सुपरवाइजरों पर आरोप लगाया था। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि लगभग एक महीने पहले दो सुपरवाइजरों ने उसे रास्ते से अगवा करके दुष्कर्म किया। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई, लेकिन पुलिस ने अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया। पीड़िता कई बार थाने से लेकर एसएसपी कार्यालय तक चक्कर लगा चुकी है। वह इस केस की जांच किसी अन्य सीओ को सौंपे जाने की मांग भी कर चुकी है, मगर सुनवाई नहीं हुई। अब उसने कलक्ट्रेट में भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान किया था। सोमवार को पीड़िता अपने परिवार के साथ कलेक्ट्रेट में पहुंची और भूख हड़ताल पर बैठ गई। पीड़िता ने कार्रवाई न होने तक कलेक्ट्रेट में ही डटे रहने की चेतावनी दी।08:35 AM, 17-Oct-2023