West UP News Live: टिकट को लेकर लखनऊ में डटे सपाई, गैर-इरादतन हत्या में पिता-तीन बेटों को 10-10 साल की सजा
{"_id":"65f90f5c4ce63471e20643d1","slug":"west-up-news-live-illegal-arms-factory-caught-before-lok-sabha-elections-2024-03-19","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News Live: टिकट को लेकर लखनऊ में डटे सपाई, गैर-इरादतन हत्या में पिता-तीन बेटों को 10-10 साल की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 19 Mar 2024 09:27 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 19 Mar 2024 09:27 PM IST
खास बातें
समाजवादी पार्टी में मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट और बिजनौर से टिकट फाइनल है फिर भी सपा नेताओं ने लखनऊ में ही डेरा डाला हुआ है। कहा जा रहा है कि टिकट में बदलाव पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
दावेदारों से मंथन करते अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
09:18 PM, 19-Mar-2024
प्राथमिक विद्यालय में छात्र की पिटाई, शिक्षा मित्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
शामली में झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव केरटू में स्थित प्राथमिक विद्यालय में लंच के समय खेल रहे कक्षा पांच के छात्र की महिला शिक्षा मित्र की बेहरमी से डंडे से पिटाई कर दी। पिटाई से छात्र चोट लगने से घायल हो गया। परिजनों ने छात्र का उपचार कराने के बाद थाना झिंझाना पर शिक्षा मित्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बीएसए ने इस प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। यह मामला तीन दिन पहले का है। गांव केरटू निवासी सुमेर सिंह ने थाना झिंझाना पर तहरीर देकर बताया कि उसका 11 वर्षीय पुत्र वंश गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र है।
पीड़ित का कहना है कि उसका पुत्र 16 मार्च को विद्यालय में लंच समय में खेल रहा था। आरोप है कि विद्यालय में नियुक्त शिक्षा मित्र मीनाक्षी निवासी केरटू ने वंश की डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई से उसे काफी चोट आई है। पिटाई के दौरान छात्र बेहोश हो गया। इसके बाद साथी छात्र उसे घर लेकर पहुंचे और परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजनों ने घायल छात्र का अस्पताल में उपचार कराया। इसके बाद पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर एनसीआर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस मामले में बीएसए कोमल का कहना है कि यह मामला उनकी जानकारी में आया है। इस मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

09:13 PM, 19-Mar-2024
गैर इरादतन हत्या में पिता और तीन बेटों को 10-10 साल की सजा
बागपत के कुर्डी गांव में एक साल पहले बुजुर्ग की फावड़े से वार करके गैर इरातदन हत्या करने वाले पिता और उसके तीन बेटों को न्यायाधीश ने 10 साल की सजा सुना दी। साथ ही 25 हजार रुपये अर्थदंड लगाया। जिसे अदा नहीं करने पर एक साल की सजा बढ़ाई जाएगी।
जिला शासकीय अधिवक्ता राहुल नेहरा ने बताया कि कुर्डी गांव के रहने वाले सतेंद्र ने फरवरी 2023 को छपरौली में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें सतेंद्र ने बताया कि उसका चचेरा भाई इंद्रपाल अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी गांव का ही कल्लू और उसका पिता कुंवरपाल रोड़ी की बुग्गी लेकर अपने घर जा रहे थे। बुग्गी का पहिया घर के बाहर बनी सीढ़ियों पर चढ़ने पर उसके भाई ने बुग्गी निकालने से मना किया। तभी कुंवरपाल अपके बेटे मोहित के साथ जबरदस्ती बुग्गी निकालने लगा और उसके भाई के साथ गाली-गलौज की। जहां सूरज और कल्लू ने फावड़े से इंद्रपाल के सिर पर हमला कर दिया। जिससे इंद्रपाल बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। जिसकी अस्पताल लेकर जाते समय मौत हो गई। मुकदमे में पुलिस ने जांच कर आरोप पत्र दाखिल कर दिया। मुकदमे की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या चार में हुई। जहां सुनवाई पूरी होने पर न्यायाधीश विजय राजे सिसौदिया ने चारों पर दोष सिद्ध कर दिया और चारों को दस-दस साल की सजा सुनाई। साथ ही 25 हजार रुपये अर्थदंड लगाया, जिसे अदा नहीं करने पर एक साल की सजा बढ़ाने के आदेश दिए गए।

08:14 PM, 19-Mar-2024
आयोग ने बीमा कंपनी पर दो लाख रुपये का लगाया जुर्माना
जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग शामली ने चोरी हुए ट्रक का क्लेम न देने पर बीमा कंपनी पर दो लाख रुपये जुर्माना लगाया है।

08:13 PM, 19-Mar-2024
गैर-इरादतन हत्या में पिता और तीन बेटों को दस साल की सजा
बागपत के कुर्डी गांव में एक साल पहले बुजुर्ग की फावड़े से वार करके गैर इरातदन हत्या करने वाले पिता और उसके तीन बेटों को न्यायाधीश ने दस साल की सजा सुना दी। साथ ही 25 हजार रुपये अर्थदंड लगाया। जिसे अदा नहीं करने पर एक साल की सजा बढ़ाई जाएगी।

06:57 PM, 19-Mar-2024
राज्य स्तरीय गोलबॉल प्रतियोगिता में आगरा बना विजेता
उत्तर प्रदेश गोलबॉल संघ की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में दृष्टिबाधित खिलाड़ियों की पहली राज्य स्तरीय गोलबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पांच मंडलाें की टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबले में मुरादाबाद को हरा कर आगरा विजेता बना। समापन पर विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया।
खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ दोपहर दो बजे से हुआ। मुख्य अतिथि भारतीय दृष्टिहीन खेल संघ के ऑब्जर्वर ऋषिकांत शर्मा, गोलबॉल चेयरमैन कुनाल गौयाट, उत्तर प्रदेश गोलबॉल संघ के भूपेंद्र शर्मा रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनका हौंसला बढ़ाया। प्रतियोगिता में आगरा, मुरादाबाद, लखनऊ, अलीगढ़ एवं सहारनपुर की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में आगरा ने लखनऊ, दूसरे मैच में मुरादाबाद ने सहारनपुर, तीसरे मुकाबले में आगरा ने अलीगढ़ को हराया। फाइनल मुकाबला मुरादाबाद और आगरा के बीच हुआ, जिसमें आगरा दस प्वाइंट से विजेता बना। जबकि मुरादाबाद को उप विजेता पर संतोष करना पड़ा।

12:53 PM, 19-Mar-2024
मौसम में तल्खी होली से पहले से ही लोगों को गर्मी का अहसास दिला रही है। दिन का तापमान लगातार 30 के पास चल रहा है, जबकि रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हवा की गति धीमी पड़ने से एयर क्वालिटी इंडेक्स भी बढ़ता जा रहा है। सोमवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 103 दर्ज किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि मौसम शुष्क बना रहेगा। होली तक तापमान में वृद्धि होगी।

09:35 AM, 19-Mar-2024
लोन दिलाने के नाम पर 90 करोड़ की ठगी
दिल्ली स्थित रमेश नगर की रहने वाली महिला कारोबारी ममता ने लोन दिलाने के नाम पर 90 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। वह सोमवार काे एसएसपी दफ्तर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि यहां ब्रह्मपुरी के रहने वाले युवक ने सोशल ग्रुप बनाकर लोन दिलाने का झांसा दिया। इस ग्रुप के माध्यम से यूपी, बंगाल और बिहार के करीब तीन हजार लोगों को जोड़ा गया था। इस मामले में एसएसपी ने साइबर सेल को जांच कर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस के मुताबिक ममता डबास पत्नी सुरेंद्र मलिक ने बताया कि उनकी होलसेल की किराना कंपनी है। वर्ष 2022 में उनके मोबाइल पर एक काल आई थी। काॅलर ने खुद को एक बैक कंपनी का मैनेजर बताया था। उसने लोन दिलाने की बात कही। इसके बाद उसे ब्रह्मपुरी में मिलने के लिए बुलाया गया। आरोपी ने फाइल चार्ज और अन्य कार्य के लिए नौ लाख रुपये की मांग की। उसने नौ लाख रुपये नकद दिए।
इसके बाद आरोपी ने उसे अपने झांसे में लेकर विभिन्न बैंक खातों में 40 लाख रुपये जमा करा लिए। साथ ही एक ग्रुप में अन्य लोगों को जोड़ने की बात कही। यूपी, बिहार और बंगाल के लोगों को जोड़कर ग्रुप बनाया गया। इस ग्रुप के जरिए ही लोन दिलाने का झांसा देकर करीब तीन हजार लोगों से 90 करोड़ रुपये ठगे गए। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के निर्देश पर अब साइबर सेल की ओर से मामले की जांच की जाएगी।

09:32 AM, 19-Mar-2024
शाहिद मंजूर और बेटे के विवादित ऑडियो वायरल
सपा नेता शाहिद मंजूर
- फोटो : अमर उजाला
एकतरफ लोकसभा चुनाव का शोर तेज होता जा रहा है तो दूसरी तरफ आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चल रहा है। सोमवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर और उनके बेटे नवाजिश के तीन ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें विवादित बोल हैं।
दो वीडियो में नवाजिश एक व्यक्ति को कह रहे हैं कि तुम्हारे भाई लगते होंगे, फिर भी लिख रहे हो कि किसी और पर दांव खेल सकती है पार्टी। किसके टिकट का दावा कर रहे हो। करो दावा, जहां जाकर करना है करो। सपा हाईकमान के दो नेताओं के नाम लेते हुए कहते हैं कि उनसे जाकर भी कह सकते हो।
इसके बाद तीसरे ऑडियो में शाहिद मंजूर उस व्यक्ति को कह रहे हैं कि नवाजिश ने तुम्हे गाली नहीं दी है। वो व्यक्ति कहता है कि आप आॉडियो आकर सुन लीजिए। इस पर शाहिद मंजूर कहते हैं कि तुम तो मुझसे ही कह रहे हो कि मिठाई बंट गई है। नवाजिश ने कुछ नहीं कहा। अगर कहा भी है तो जाओ जो करना है कर लो।
किठौर का व्यक्ति है, जो इस तरह से ऑडियो वायरल कर रहा है। नवाजिश ने उसे गाली नहीं दी है, न ही ऑडियो में गाली है। न ही मैंने कोई विवादित बात कही है। लोकसभा चुनाव होने वाला है, इसलिए इस तरह की बातें फैलाई जा रही हैं। - शाहिद मंजूर, पूर्व कैबिनेट मंत्री
पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर और उनके बेटे के नाम से ऑडियो वायरल हो रहा है। इसकी जांच कराई जाएगी। ऑडियो हाईकमान को भेज दिए हैं। हाईकमान के निर्देशानुसार आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। - विपिन चौधरी, जिलाध्यक्ष, सपा

09:20 AM, 19-Mar-2024
West UP News Live: टिकट को लेकर लखनऊ में डटे सपाई, गैर-इरादतन हत्या में पिता-तीन बेटों को 10-10 साल की सजा
समाजवादी पार्टी में मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट और बिजनौर से टिकट फाइनल हो चुका है, लेकिन अभी भी दावेदार लखनऊ में डटे हैं। रस्साकशी चल रही है। टिकट बदलवाने पर जोर दिया जा रहा है। पार्टी सूत्र दावा कर रहे थे कि सोमवार को कुछ हो सकता है, लेकिन देर रात तक ऐसा कुछ नहीं हुआ।
सपा ने मेरठ से भानु प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाया है। प्रत्याशी बनाए जाने के बाद रविवार को वह पहली बार मेरठ आए और कार्यकर्ताओं से मिले। सपा-कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। बिजनौर से यशवीर सिंह को सपा ने प्रत्याशी बनाया है। सपा ने मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से अभी भी सरधना विधायक अतुल प्रधान और हस्तिनापुर से विधायक योगेश वर्मा दावेदार हैं, जबकि बिजनौर से पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर ने दावा ठोका हुआ है।
सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी का कहना है कि अभी हाईकमान ने टिकटों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। जो प्रत्याशी घोषित हैं, वे ही हैं। जो भी सोशल मीडिया पर टिकट बदलाव के मैसेज चल रहे हैं, वे फर्जी हैं। मेरठ-हापुड़ लोकभा सीट से बसपा ने देवव्रत त्यागी को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। भाजपा-रालोद मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।