west UP News Live: मेरठ में सब्जी विक्रेता की हत्या, दुष्कर्म के प्रयास में वसीम को चार साल की सजा
दौराला के मवी मीरा गांव में दिनदहाड़े बीच गांव में महिला को गोली मार दी गई। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हुई है।
लाइव अपडेट
मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में एक सब्जी विक्रेता की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद पीड़ित परिजन शव रखकर हंगामा कर रहे हैं। उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को शांत कराने की कोशिश की।
बिजनौर में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शेरबाज पठान और संचालन जिला महासचिव नजाकत अल्वी ने किया। जिसमें नवनियुक्त प्रदेश महासचिव/जिला प्रभारी बिजनौर तुककीमल खटीक एवं प्रदेश सचिव/जिला प्रभारी विशाल वशिष्ट का फूल मालाओं से स्वागत किया। जिले के प्रभारी बनाए गए दोनों ही नेताओं ने कांग्रेसियों के संग यूपी जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया। एवं सभी को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी। जिला अध्यक्ष शेरबाज पठान ने कहा कि 22 दिसंबर की शाम को यात्रा बैराज रोड से जिले में प्रवेश करेगी।
बिजनौर में आशु हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि मुख्य हत्या आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है।
मंगलवार को शहर कोतवाली पुलिस ने कृष पुत्र गजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया, जबकि आलोक राठी पुत्र लोकेंद्र और दीपांशु पुत्र रूपचंद निवासी गांव आदमपुर को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जोकि जेल में बंद है। बता दें कि बुधवार को नगीना रोड पर आईटीआई के सामने आशु की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अभी मुख्य हत्यारोपी बबले फरार चल रहा है।
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुबोध शर्मा ने बताया कि पार्टी की यूपी जोड़ो यात्रा जिले में 21 दिसंबर की शाम को प्रवेश करेगी। 22 दिसंबर को पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव में सभा होगी। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी शामिल होंगे। बसेड़ा गांव में सभा के बाद यात्रा बिजनौर के लिए रवाना हो जाएगी।
बिजनौर में विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट अवधेश कुमार ने एक अनुसूचित जाति की महिला से दुष्कर्म के प्रयास का दोषी पाते हुए वसीम उर्फ ढोल को चार वर्ष के कारावास एवं 20 हजार रुपये के अर्थदण्ड की सजा सुनाई है। अर्थदंड में से 10 हजार रुपये पीड़िता को दिए जाने के आदेश दिए हैं।
शासकीय अधिवक्ता शलभ शर्मा के अनुसार थाना बढ़ापुर क्षेत्र की एक अनुसूचित जाति की महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह दिनांक चार मार्च 2014 को करीब 1:30 बजे बढ़ापुर से दवाई लेकर अपने गांव जा रही थी। महुआ वाले बाग के पास एक लड़का पीछे से आया, जिसने उसको पकड़ लिया और जबरदस्ती खींचकर एक खेत में ले जाने लगा। वह चिल्लाई पर उसने उसको नहीं छोड़ा और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। वहीं, शोर सुनकर कुछ लोग मौके पर आ गए। उन्होंने आरोपी वसीम उर्फ ढोल निवासी पक्का तालाब थाना बढ़ापुर को पकड़ लिया और उसे थाना पुलिस को सौंप दिया। अदालत ने इस मामले में वसीम उर्फ ढोल को दुष्कर्म के प्रयास का दोषी पाते हुए चार वर्ष के कारावास की सजा सुनाई।
दिनदहाड़े बीच गांव में गोली मारने से गांव में दहशत, आरोपी फरार
गाजियाबाद में यूपी गेट चौकी के पास कार सवार चार युवकों ने शाम सात बजे गाड़ी में सवार युवती को जबरन रोककर उस पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। वर्ना गाड़ी से युवकों ने युवती का कई किलोमीटर तक पीछा किया। चारों युवक थार गाड़ी तोड़कर भाग गए। घायल युवती ने चार युवकाें को नामजद कराया है।
चौकी से कुछ मीटर पहले ही युवकों ने युवती की गाड़ी रुकवाकर उसे नीचे उतारा और लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं, कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
युवती का आरोप है कि युवकों ने उनसे अश्लीलता भी की। घायल हालत में युवती ने पुलिस को सूचना दी और शिकायत देकर विशाल, निक्की, सागर, विवेक के खिलाफ हमला, धमकी देना, गाड़ी तोड़ना, छेड़छाड़ और अन्य धारा में मुकदमा कराया है। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि युवकों की पहचान के बाद उनकी गिरफ्तारी को टीम लगी है।
west UP News Live: मेरठ में सब्जी विक्रेता की हत्या, दुष्कर्म के प्रयास में वसीम को चार साल की सजा
न्यूटिमा अस्पताल को मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने नोटिस भेज कर शमन मानचित्र मांगा है। मानकों को ताक पर रखकर चल रहे न्यूटिमा अस्पताल के बेसमेंट में 22 नवंबर को सीलिंग की कार्रवाई टल गई थी। मेडा उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि हाइकोर्ट के आदेश के मुताबिक मेडा एक बार फिर से मामले को सुनेगा।
प्रभारी परिवर्तन अधिकारी अर्पित यादव ने नोटिस जारी कर कहा है कि बेसमेंट में ओपीडी, लैब, पावर हाउस आदि बना लिए गए हैं, जो 2014 में जारी किए गए नक्शे के विपरीत हैं। उन्होंने बताया कि 20 शैय्या नर्सिंग होम के लिए स्वीकृत मानचित्र में 100 शैय्या अस्पताल संचालित किया जा रहा है। यह वर्तमान में प्रचलित भवन निर्माण एवं विकास उप विधि शमन तथा मेरठ महा योजना 2021 के प्रावधानों के विपरीत है। ऐसे में पूर्व में दी गए स्वीकृति के क्रम में परिवर्तन करते हुए संशोधित सामान मानचित्र प्रस्तुत करना होगा।
पार्किंग की जगह चल रहा एचआर डिपार्टमेंट व ब्लड बैंक
अर्पित यादव ने बताया कि लोवर बेसमेंट व अपर बेसमेंट में पार्किंग दर्शाई गई है। लेकिन मौके पर अपर बेसमेंट में एचआर डिपार्टमेंट व ओपीडी संचालित है। लोअर बेसमेंट में ब्लड बैंक, फिजीयोथेरेपी डिपार्टमेंट, फायर पंप रूम आदि कमरों का निर्माण किया गया है। नक्शे के अनुसार आवश्यक पार्किंग उपलब्ध नहीं है, जिसकी व्यवस्था करनी होगी।
इसके अलावा छत पर किचन एवं वॉशिंग एरिया स्वीकृत नहीं है जबकि कैंटीन, किचन आदि का संचालन हो रहा है। उन्होंने बताया कि स्वीकृत किए गए मानचित्र की भूमि में अतिरिक्त भूमि जोड़ते हुए पार्किंग दर्शाई गई है, जबकि भू स्वामित्व संबंधित अभिलेख प्रस्तुत करने होंगे। संबंधित भूमि की वांछित एनओसी उपलब्ध करानी होगी। इसके बाद ही शमन मानचित्र दाखिल करने पर विचार किया जाएगा।