West UP News Live: सावन के दूसरे साेमवार को मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, बागपत में पूर्व जिला संयोजक पर हमला
{"_id":"66a7176719c841c5660b55a8","slug":"west-up-news-live-devotees-performed-jalabhishek-at-pura-mahadev-in-baghpat-read-latest-news-2024-07-29","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News Live: सावन के दूसरे साेमवार को मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, बागपत में पूर्व जिला संयोजक पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 29 Jul 2024 09:45 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 29 Jul 2024 09:45 AM IST
खास बातें
कांविड़यों की संख्या बढ़ने के चलते रविवार को दौराला से मोहिउद्दीनपुर तक शहर में वनवे व्यवस्था कर दी गई। इमरजेंसी और पास वाले वाहन ही चलेंगे। वहीं सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
पुरा महादेव पर जलाभिषक करते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
01:04 PM, 29-Jul-2024
साबरमती-हरिद्वार एक्सप्रेस अब 30 नवंबर तक चलेगी
अनिल चाैधरी
- फोटो : अमर उजाला
यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने गुजरात के साबरमती से हरिद्वार के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 09425-09425 का विस्तार किया है। अब यह ट्रेन 30 नवंबर तक चलेगी। इसके चलने से यात्रियों को राहत बड़ी राहत मिलेगी।
रेलवे ने गुजरात के यात्रियों के लिए गर्मी में साबरमती से हरिद्वार के बीच यह समर स्पेशल ट्रेन चलाई थी। जिसे 30 जून तक चलना था। बाद में कांवड़ यात्रा को देखते हुए इस ट्रेन को जुलाई तक चलाने का फैसला किया गया। अब यात्रियों की भीड़ को देखते हुए इस चार महीने और यानि 30 नवबंर तक चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन सप्ताह में चार फेरे लगाते है।
साबरमती से प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को चलती है, जबकि हरिद्वार से मंगलवार और शनिवार को चलती है। मेरठ में यह ट्रेन दोपहर तीन बजे आती है। इस ट्रेन के चलने से गुजरात जाने के लिए अमदाबाद मेल के अलावा यह ट्रेन भी होगी।
सूबेदारगंज स्पेशल भी अगस्त तक चलेगी
रेलवे ने प्रयागराज के सूबेदार गंज से मां वैष्णोदेवी उधमपुर के बीच चलने वाली समर स्पेशल 04141 को भी विस्तार दिया है। यह ट्रेन भी अब 27 अगस्त तक चलेगी। यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को सूबेदार गंज से चलती है। जो रात्रि में मेरठ होकर जाती है।
रेलवे ने गुजरात के यात्रियों के लिए गर्मी में साबरमती से हरिद्वार के बीच यह समर स्पेशल ट्रेन चलाई थी। जिसे 30 जून तक चलना था। बाद में कांवड़ यात्रा को देखते हुए इस ट्रेन को जुलाई तक चलाने का फैसला किया गया। अब यात्रियों की भीड़ को देखते हुए इस चार महीने और यानि 30 नवबंर तक चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन सप्ताह में चार फेरे लगाते है।
साबरमती से प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को चलती है, जबकि हरिद्वार से मंगलवार और शनिवार को चलती है। मेरठ में यह ट्रेन दोपहर तीन बजे आती है। इस ट्रेन के चलने से गुजरात जाने के लिए अमदाबाद मेल के अलावा यह ट्रेन भी होगी।
सूबेदारगंज स्पेशल भी अगस्त तक चलेगी
रेलवे ने प्रयागराज के सूबेदार गंज से मां वैष्णोदेवी उधमपुर के बीच चलने वाली समर स्पेशल 04141 को भी विस्तार दिया है। यह ट्रेन भी अब 27 अगस्त तक चलेगी। यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को सूबेदार गंज से चलती है। जो रात्रि में मेरठ होकर जाती है।
01:03 PM, 29-Jul-2024
मुंडाली में सिलिंडर फटने से हादसा
मेरठ के मुडाली थाना क्षेत्र के गांव लोटी में विमलेश कश्यप के घर में सिलिंडर फट जाने से मकान की छत भी उड़ गई। गनीमत रही कि उस समय सिलेंडर के पास कोई नहीं था। दूसरे कमरे में सामान लेने गए थे अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था। हादसे से लाखों रुपए से अधिक का नुकसान हो गया।
विज्ञापन
09:41 AM, 29-Jul-2024
बागपत में पूर्व जिला संयोजक पर हमला, सभासद के साथ धक्का-मुक्की
दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित 132 केवीए बिजलीघर पर आजाद नगर काॅलोनी के सभासद अनिल कुमार पर हमला कर दिया गया।ं रविवार देर रात खराब पड़ी बिजली आपूर्ति की जानकारी लेने पहुंचे स्वदेशी जागरण मंच के पूर्व जिला संयोजक करूण तिवारी उर्फ मनु तिवारी पर दो युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने तमंचे की बटों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। सभासद अनिल ने विरोध किया तो उसके साथ भी धक्का मुक्की की और बिजली घर पर तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर भाग निकले। घायल ने कोतवाली पर नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।बता दें कि रविवार की रात आजाद नगर काॅलोनी समेत नगर के कई मोहल्ले में बिजली आपूर्ति ठप पड़ी थी। लोगों ने सभासद के घर पर आकर शिकायत की तो, सभासद कालोनी में ही रहने वाले स्वदेशी संयोजक मंच के पूर्व जिला संयोजक करूण तिवारी के घर पहुंचे और बाद में दोनों 132केवीए बिजलीघर पर पहुंचे। जैसे ही दोनों बिजलीघर के गेट पर पहुंचे और वहां पर पहले से ही खड़े होकर शराब पी रहे बिजली विभाग में ठेकेदारी पर काम करने वाले बावली व गुराना रोड निवासी दो युवकों ने मनु तिवारी पर जानलेवा हमला कर दिया।
हमलावरों ने तमंचे की बटों से हमला कर मनु तिवारी को घायल कर दिया। सभासद अनिल ने विरोध किया तो उसके साथ भी धक्का मुक्की की और बिजली घर पर रखे गमले व अन्य सामान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। घायलों ने इसकी सूचना 112 नंबर पर दी। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची हमलावर वहां से भाग निकले। मनु तिवारी ने इस संबंध में कोतवाली में नामजद तहरीर है। उधर पूर्व जिला संयोजक मनु तिवारी पर हुए जानलेवा हमले को लेकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया तो कोतवाली पर धरना शुरू कर देंगे। सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। जल्दी ही मुकदमा दर्ज का कार्रवाई की जाएगी।
09:38 AM, 29-Jul-2024
शहर जाम, आज दौराला से मोहिउद्दीनपुर तक पास और इमरजेंसी सेवा वाले वाहन ही चलेंगे
कांविड़यों की संख्या बढ़ने के चलते रविवार को दौराला से मोहिउद्दीनपुर तक शहर में वनवे व्यवस्था कर दी गई। इससे शहर में भीषण जाम लग गया। बिजली बंबा बाईपास पर शॉप्रिक्स मॉल पर दिल्ली रोड पर आने मेें 30 मिनट का समय लगा। अब सोमवार सुबह से एनएच-58 और दिल्ली रोड पर सिर्फ पास वाले वाहन ही चलेंगे। इसके अलावा इमरजेंसी सेवा वाले वाहन एंबुलेंस आदि भी चलते रहेंगे।दिल्ली रोड से बिजली बंबा बाईपास की तरफ जाने वाले और बिजली बंबा बाईपास से दिल्ली रोड की तरफ आने वाले ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी किए गए पास वाले वाहन शॉप्रिक्स मॉल चौराहे से निकलेंगे। यहां पर अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। गढ़ रोड और हापुड़ रोड पर कांवड़ियों की संख्या को देखकर निर्णय लिया जाएगा।
09:32 AM, 29-Jul-2024
परतापुर में फैक्टरी में करंट लगने से वेल्डर की मौत, हंगामा
मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित एक स्टील फैक्टरी में रविवार दोपहर वेल्डिंग करते समय करंट लगने से वेल्डर की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने फैक्टरी के कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए नौचंदी थाने में हंगामा कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ही मामला शांत हुआ।परतापुर के रिठानी में दिल्ली रोड पर भजन स्टील फैक्ट्री में थाना नौचंदी क्षेत्र के जयदेवी नगर निवासी जितेंद्र 35 पुत्र बाबूलाल रविवार दोपहर मशीन पर कार करते समय करंट की चपेट में आ गया। अन्य कर्मचारी ने बिजली कनेक्शन काटा। अस्पताल ले जाते समय जितेंद्र की मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार जितेंद्र के दो बेटे और एक बेटी हैं। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
09:24 AM, 29-Jul-2024