Meerut Live: BSP के पूर्व मंडल प्रभारी निष्कसित, अन्नू ने एशियन गेम्स-एशियन चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई
{"_id":"6463017a1f1135607f025af5","slug":"meerut-news-live-nauchandi-fair-starts-haj-vaccination-camp-from-today-2023-05-16","type":"live","status":"publish","title_hn":"Meerut Live: BSP के पूर्व मंडल प्रभारी निष्कसित, अन्नू ने एशियन गेम्स-एशियन चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 16 May 2023 09:57 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 16 May 2023 09:57 PM IST
खास बातें
मेरठ में हज टीकाकरण के लिए आज से कैंप लगेगा। वहीं नौचंदी मेले की शुरुआत हो चुकी है। आज से 30 दिन तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। वहीं मेरठ के शास्त्रीय संगीत वादक पवन धानक कनाडा में प्रस्तुति देंगे। आज बसपा ने भी मेरठ में बड़ी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
टीकाकरण के लिए उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
09:37 PM, 16-May-2023
अन्नू रानी ने एशियन गेम्स व एशियन चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई
झारखंड में आयोजित 26वीं सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन चैंपियनशिप में अन्नू रानी ने भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक झटका है। उन्होंने 59.24 मीटर थ्रो करते हुए स्वर्ण पदक के साथ एशियन गेम्स व एशियन चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। ओलंपियन अन्नू रानी ने इंग्लैंड के बर्मिंघम में कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया था। सरधना के बहादरपुर गांव की बेटी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक झटके हैं। एक और बड़ी उपलब्धि के बाद परिवार में जश्न का माहौल है। बड़े भाई उपेंद्र चौधरी ने बताया हाल में ही अन्नू जर्मनी से प्रशिक्षण कर भारत लौटी है। इस स्वर्ण पदक के साथ अन्नू का हौसला बढ़ेगा।

05:15 PM, 16-May-2023
किसानों ने 70 साल से कब्जाई थी चकरोड, प्रशासन की टीम ने कराया कब्जामुक्त
उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश के बाद से भू-माफिया पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, मेरठ में मंगलवार को ग्राम डूंगर में कार्रवाई की गई। बताया गया कि 70 सालों से कब्जाई गई ग्राम समाज की जमीन को टीम ने जेसीबी चलवाकर कब्जामुक्त कराया।
डूंगर गांव में 70 सालों से किसानों द्वारा चकरोड को अवैध रूप से कब्जा हुआ था। मंगलवार को तहसीलदार सदर रामेश्वर के नेतृत्व में पहुंची टीम ने पैमाइश करने के बाद पुलिस की मौजूदगी में जमीन को कब्जा मुक्त कराया। साथ ही जेसीबी चलवाकर पैमाइश कराई गई और जमीन को ग्राम प्रधान को सुपुर्द कर दिया गया। इस मौके पर नायब तहसीलदार अजबुल हसन, कानूनगो प्रमोद उपाध्याय, लेखपाल हितेश कुमार व रोहटा पुलिस बल मौजूद रहा। वहीं, प्रशासन द्वारा की गई इस कार्रवाई की ग्रामीणों ने जमकर सराहना की।

03:04 PM, 16-May-2023
बृजभूषण के खिलाफ रालोद कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
रालोद के पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ चौधरी चरण सिंह पार्क में धरना प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
रालोद के जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़ ने बताया कि पिछले कई दिन से जंतर मंतर पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ चल रहे पहलवानों के धरने के खिलाफ राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद चौधरी जयंत सिंह के निर्देश पर यह विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन दिया गया है।

02:13 PM, 16-May-2023
निकाय चुनाव में मिली हार के बाद बसपा की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंडल प्रभारी निष्कासित
बहुजन समाज पार्टी के पूर्व मंडल प्रभारी प्रशांत गौतम को पार्टी से निष्कासित किया गया। अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते उन्हें निष्कासित किया गया है। बसपा के जिला अध्यक्ष मोहित आनंद ने इस संबंध में लेटर जारी किया है।
12:30 PM, 16-May-2023
तनाव के कारण दूध वाले ने पंखे से लटकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम
मेरठ के परतापुर थानाक्षेत्र के शताब्दी नगर सेक्टर 5 में सोमवार रात तनाव के चलते दूधिया ने घर में ही पंखे से लटक कर जान दे दी। मंगलवार सुबह आसपास के लोगों ने उसे पंखे से लटकता देखा तो हड़कंप मच गया। पड़ोसियों ने ही पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार शताब्दी नगर सेक्टर-5 में पवन (40) पुत्र हरिवंश लाल अपने मकान में रहता था और मकान में ही दूध बेच कर अपना गुजारा करता था। बीती रात पवन ने तनाव में आकर पंखे से लटक कर जान दे दी। बताया गया कि पवन अविवाहित था और दो माह पूर्व उसकी मां की मौत हो गई थी, जिसके बाद से वह शराब पीने का आदी हो गया।
वहीं उसके बड़े भाई ने शराब की लत को देखते हुए कई बार पवन को समझाया। नहीं मानने पर पवन का बड़ा भाई अपने परिवार को लेकर कहीं और रहने के लिए चला गया। परतापुर इंस्पेक्टर रामपाल सिंह का कहना है कि मृतक के परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

10:07 AM, 16-May-2023
मेरठ के शास्त्रीनगर में पति-पत्नी की गला काटकर हत्या
मेरठ के शास्त्रीनगर में स्कूल में शिक्षिका ममता और उनके पति बिट्टन की गला काटकर हत्या कर दी गई। दोनों के शव घर में पहली मंजिल पर बेड पर पड़े मिले। बिट्टन के बुजुर्ग माता-पिता नीचे सोए हुए थे। उन्होंने किसी को घर में आते नहीं देखा। घर में जाने के दो रास्ते हैं। पुलिस मौके पर जांच पड़ताल में जुट गई। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।
पढ़ें पूरी खबर: Murder: आंटी मम्मी-पापा कॉल नहीं उठा रहे..., पड़ोसी ने घर जाकर देखा तो बेड पर लहूलुहान मृत पड़े थे दंपती
पढ़ें पूरी खबर: Murder: आंटी मम्मी-पापा कॉल नहीं उठा रहे..., पड़ोसी ने घर जाकर देखा तो बेड पर लहूलुहान मृत पड़े थे दंपती
विज्ञापन
विज्ञापन
09:30 AM, 16-May-2023
रूस, कनाडा में प्रस्तुति देंगे पवन धानक
मेरठ के शास्त्रीय संगीत वादक पवन धानक संस्कृति मंत्रालय की ओर से जुलाई में रूस, कनाडा और अमेरिका में प्रस्तुति देंगे। अपनी क्लारेट से विदेशियों को वह मंत्रमुग्ध करेंगे। उनके टूर का वहन मंत्रालय द्वारा ही किया जाएगा। अक्तूबर में नोएडा में जी 20 समिट में प्रस्तुति देने के लिए भी उन्हें आमंत्रित किया गया है।
19 को नौचंदी मेले में प्रस्तुति देंगे पवन और गतिक धानक
शास्त्रीय संगीत वादक पवन धानक और उनके पुत्र गतिक धानक नौचंदी मेले में पटेल मंडप में 19 मई को प्रस्तुति देंगे। शारदा रोड निवासी पवन क्लारेट यानी आधुनिक शहनाई बजाते हैं।
09:29 AM, 16-May-2023
मेरठ प्रशासन और नगर निगम की ओर से सोमवार को माता की चौकी के साथ नौचंदी मेले का शुभारंभ किया गया। रात में मेला परिसर रंगीन रोशनी से जगमग हो गया। पटेल मंडप में 30 दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसमें कवि सम्मेलन, मुशायरे सहित अन्य प्रमुख आयोजन शामिल हैं। मेले में 30 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। बेहतर सुविधाओं का दावा किया गया है।
शाम को सीडीओ शशांक चौधरी ने निरीक्षण कर मेले में दुकानदारों की समस्याएं सुनीं और इनके निस्तारण का आश्वासन दिया है। नगर आयुक्त अमित पाल शर्मा ने बताया कि अबकी बार नौचंदी मेले में कई सुविधा बढ़ा दी है।
वहीं, नौचंदी पटेल मंडप में कुछ कार्यक्रमों को सूची से बाहर करने की बात कही जा रही है, जबकि यह कार्यक्रम पिछले कई साल से होते रहे हैं। बजट न बताने को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। इस मसले पर अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय का कहना है कि डीएम से अनुमति के बाद ही कार्यक्रम तय हुए हैं।

09:25 AM, 16-May-2023
Meerut Live: BSP के पूर्व मंडल प्रभारी निष्कसित, अन्नू ने एशियन गेम्स-एशियन चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई
मेरठ के फैज-ए-आम इंटर काॅलेज में हज टीकाकरण के लिए आज से कैंप लगाया गया है। जमीयत उलमा-ए-हिंद के शहर अध्यक्ष एवं नायब शहरकाजी जैनुर राशिद्दीन ने बताया कि 16 और 17 मई यहां कैंप लगाया जा रहा है, जबकि 18 मई को मदरसा हुसैनिया लिसाड़ी रोड और 19 मई को शाहपीरगेट स्थित मदरसा नूरूल इस्लाम में हज टीकाकरण कैंप लगाया जाएगा। आज सुबह दस बजे से टीकाकरण शुरू हुआ। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग टीकाकरण के लिए पहुंचे। शहरकाजी ने हज पर जाने लोगों से टीका समय से टीका लगवाने की अपील की है। टीकाकरण के साथ हज के लिए हाजी शिराज रहमान प्रशिक्षण देंगे।