Krishna Janmashtami 2025: ब्रज में छाया उल्लास...मथुरा में नंदोत्सव की धूम, मंदिरों में भक्तों पर लुटाए उपहार
{"_id":"68a00b95a1c67beb4f0e84df","slug":"janmashtami-2025-live-krishna-janmashtami-janmabhoomi-temple-mathura-2025-08-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Krishna Janmashtami 2025: ब्रज में छाया उल्लास...मथुरा में नंदोत्सव की धूम, मंदिरों में भक्तों पर लुटाए उपहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 17 Aug 2025 09:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 17 Aug 2025 09:14 PM IST
खास बातें
Mathura Krishna Janmashtami Live Darshan Updates: कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आज पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मथुरा और वृंदावन में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। रात के 12 बजते ही कन्हैया के जन्म की खुशी में भक्त झूमने लगे।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
09:16 PM, 17-Aug-2025
नंदभवन में गूंजी बधाइयां, अवतरित हुए नंदलाल
मथुरा के नंदगांव में जायौ जसोदा जलेबी सी रानी ने, आज रबड़ी सी रात में लडुआ सौ लाला, ऐसे मधुर पदों की गूंज और समाज गायन की स्वर लहरियों के बीच रविवार को नंदगांव के नंदभवन में नंदलाल का जन्मोत्सव उल्लास और आस्था के साथ मनाया गया। नंदबाबा के नाम से बसे नंदगांव में विशेष परंपरा (खुर गिनती) के अनुसार, रक्षा बंधन के ठीक आठ दिन बाद जन्माष्टमी मनाई जाती है। दोपहर से ही नंदभवन में गोस्वामीवृंदों ने अष्टछाप के कवियों की वाणियों का गायन किया, जो तीन घंटे से अधिक समय तक चला। संध्या को बरसाना से पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे समाजियों ने नंदगांव के गोस्वामी समाज के साथ मिलकर संयुक्त समाज गायन किया।
04:32 PM, 17-Aug-2025
ब्रज के मंदिरों में जन्माष्टमी का उल्लास, राधा-कृष्ण के स्वरूप में बच्चों ने किया नृत्य
मथुरा के फरह स्थित श्री भोलेबाबा सेवा समिति के ओर से फरह के प्राचीन थाने वाले शिव मन्दिर पर जन्माष्टमी के उपलक्ष में इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया। पूरे मन्दिर परिसर को फूलों से सजाया गया। राधाकृष्ण स्वरूपों का पंचाभिषेक करके दिव्य श्रृंगार किया गया। रात्रि में बच्चों की राधा-कृष्ण की नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। छोटे छोटे बच्चों को राधाकृष्ण स्वरुपों को देखकर हर कोई भावविभोर हो गया। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानों एक साथ इतने कृष्ण राधा के साथ पृथ्वी पर महारास कर रहे हो। सभी बच्चों की नृत्य प्रस्तुति एक से बढ एक थी। पूरा मन्दिर परिसर अपार जनसमूह से भर गया। बच्चों की प्रस्तुति देखने के लिये अपार जनसमूह देर रात तक मन्दिर परिसर में जमा रहा।
विज्ञापन
03:13 PM, 17-Aug-2025
नंदोत्सव की धूम, कान्हा के जन्म की खुशी में लुटाए गए उपहार
भगवान श्रीकृष्ण के 5252वें जन्मोत्सव के बाद ब्रजभूमि में नंदोत्सव की धूम मची हुई है। रविवार को वृंदावन के मंदिरों में भक्तों ने नंदोत्सव मनाया। यशोदानंदन के धरा अवतरण पर ब्रज में चहुंओर आनंद उमंग छाया हुआ है। मंदिर देवालयों के साथ धार्मिक नगरी के जर्रे जर्रे से नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल के उद्घोष सुनाई दे रहे हैं। वृंदावन के प्रसिद्ध ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में मंगला आरती के बाद भक्तों को सेवायत गोस्वामी द्वारा फल, मिष्ठान,खिलौने ,वस्त्र उपहार स्वरूप लुटाए गए। इसी क्रम में ज्ञान गुदड़ी स्थित प्राचीन कांच का मंदिर में नंदोत्सव का आयोजन किया गया। मंदिर सेवायत हरि लाडली किशोर गोस्वामी द्वारा भक्तों को खूब उपहार लुटाए। युवाओं की टोली नंदोत्सव में जमकर थिरकती नजर आई। कुंजगली स्थित दाऊजी नंदभवन में नंदोत्सव का उल्लास चरम पर दिखाई दिया। सेवाधिकारी बृजेश शर्मा गली वाले और उमेश शर्मा गली वाले ने भक्तों को विविध उपहार वितरित किए।
क्या है नंदोत्सव की परंपरा?
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के अगले दिन जब उनका स्वागत नंद बाबा के घर गोकुल में हुआ, तब पूरे गांव में उत्सव मनाया गया। इसी खुशी में हर साल जन्माष्टमी के अगले दिन नंदोत्सव मनाया जाता है, जिसमें विशेष रूप से उपहार बांटना और भोग लगाना प्रमुख परंपराएं हैं।
01:39 PM, 17-Aug-2025
दाऊजी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, नारियल लूटने की मची होड़
मथुरा के बलदेव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नंदोत्सव की खुशी में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्री दाऊजी मंदिर में श्री दाऊजी महाराज ने आभूषण में दर्शन दिए। नंदोत्सव की खुशी में समाज गायन का आयोजन किया गया। विशेष पदों का गायन सेवायत श्रद्धालुओं ने किया। पदों का गायन करते हुए नगर परिक्रमा हुई। मंदिर में नंदोत्सव की खुशी में नारियल फल प्रसाद आदि लुटाए गए। सेवायत श्रद्धालुओं में नारियल फल प्रसाद लूटने को होड़ लगी रहीं। मल्ल विद्या का प्रदर्शन करते हुए चालकी व चतुराई से नारियल लूटने वालों ने धूम मचा दी। इस दृश्य को देखने हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल, बोल दाऊ जी महाराज की जय जयकार हो गई।
01:11 PM, 17-Aug-2025
गोकुल में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा के महावन में शनिवार की मध्य रात्रि से ही ब्रज में चारों ओर भगवान श्री कृष्ण की जन्म की धूम मची हुई है। भगवान बाल कृष्ण के जन्म के बाद बृज में चारों ओर नन्द घर आनन्द भयो जय कन्हैया लाल की से आकाश गुंजायमान हो रहा है। गोकुल में नंदोत्सव को लेकर चारों ओर हर्षोल्लास छाया हुआ है। लाला के जन्म की खुशी मनाई जा रही है।
भगवान श्री कृष्ण का जन्म मथुरा में हुआ था। कंस के दर से राजा वासुदेव यमुना के रास्ते अपने मित्र नंद बाबा के महल गोकुल लेकर आए और वहां यशोदा मैया के पास लिटा दिया। वहां से योग माया से प्रकट हुई कन्या को अपने साथ ले गए, सुबह जब गोकुल के निवासी जागे तो पता चला कि यशोदा मैया के यहां लाल ने जन्म लिया है। इसके बाद सभी बृजवासी नंद बाबा को बधाई देने के लिए उनके महल पहुंचे। शहनाई व बैंडबाजे के साथ-साथ मधुर बधाइयों के गायन के साथ गोकुल में मच गयो हल्ला जसोदा ने जन्मों है लल्ला...आदि बधाइयां गाते हुए सभी श्रद्धालु भक्ति के रस में भाव विभोर नजर आए।
11:59 PM, 16-Aug-2025
कान्हा का हुआ जन्म
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रात के 12:00 बजते ही श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर ढोल-नगाडे़, झांझ-मंजीरे और मृदंग की आवाज गूंज उठी। भगवान के प्राकट्योत्सव की खुशी में भक्त झूमने लगे। मंदिर के कोने-कोने में कृष्ण कन्हैया की जय-जयकार होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:41 PM, 16-Aug-2025
बस कुछ पलों का इंतजार
कान्हा के जन्म की वो घड़ी आ गई है, जिसका करोड़ों लोगों को इंतजार था। कान्हा की नगरी मथुरा में प्राकट्य दर्शन के लिए पट बंद रात 11:59 मिनट पर बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद ठीक 12:00 बजे पट खुलेंगे। प्राकट्य दर्शन और आरती रात 12:00 बजे से 12: 10 बजे तक होगा।
11:03 PM, 16-Aug-2025
मथुरा में श्रद्धालुओं की भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक ओर भक्त कान्हा के जन्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में जल्द जन्माभिषेक कार्यक्रम की शुरुआत होगी। मंदिर में श्री गणपति एवं नवग्रह स्थापना-पूजन होगा। इसके बाद सहस्त्रार्चन (पुष्प एवं तुलसीदल से) रात 11: 55 बजे तक चलेगा।
10:38 PM, 16-Aug-2025
मथुरा में भक्तों की भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
10:02 PM, 16-Aug-2025
कान्हा के जन्म का इंतजार
कान्हा के जन्म में कुछ घंटों का समय बचा है। मंदिरों में भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया है। मथुरा के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की कतार लगी हुईं हैं। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में भक्त बेसब्री से कान्हा के जन्म का इंतजार कर रहे हैं। मंदिरों में पूजा की तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।