Mukhtar Ansari News Live: रात 1 बजकर 15 मिनट पर घर लाया गया मुख्तार का शव, आज किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
{"_id":"66063bcff6331e34320c4e15","slug":"mafia-don-mukhtar-ansari-death-news-live-banda-hospital-heart-attack-in-jail-read-all-latest-updates-in-hindi-2024-03-29","type":"live","status":"publish","title_hn":"Mukhtar Ansari News Live: रात 1 बजकर 15 मिनट पर घर लाया गया मुख्तार का शव, आज किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 30 Mar 2024 01:43 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 30 Mar 2024 01:43 AM IST
खास बातें
Gangster Mukhtar Ansari Died Latest News Update Today: बांदा जेल में बंद पूर्वाचंल के माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर रात हार्ट अटैक (कार्डियक अरेस्ट) से मौत हो गई। मुख्तार की मौत के बाद पूरे यूपी में अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है।
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी के आवास पंहुचा शव वाहन
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
01:29 AM, 30-Mar-2024
आज सुबह 10 बजे मुख्तार सुपुर्दे-ए-खाक होगा
मुख्तार के घर पर लोगों की भीड़ और पुलिस का कड़ा पहरा
- फोटो : अमर उजाला
01:19 AM, 30-Mar-2024
मुख्तार अंसारी का शव घर लाया गया
मुख्तार का शव गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद स्थित उसके पैतृक निवास पर पहुंच गया है। 4:43 बजे शव का काफिला बांदा से निकला जो 1:15 बजे गाजीपुर के मुहम्मदाबाद में मुख्तार के आवास पर पहुंचा। बताया जा रहा है कि घर के पीछे के रास्ते शव लाया गया है।
विज्ञापन
12:40 AM, 30-Mar-2024
मुख्तार अंसारी के आवास के बाहर लोगों की भीड़
#WATCH | Uttar Pradesh: Visuals from outside the residence of gangster-turned-politician Mukhtar Ansari, in Gazipur.
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 29, 2024
His mortal remains are being brought here for the last rites. pic.twitter.com/gdBwrFoF6j
12:35 AM, 30-Mar-2024
अफजाल अंसारी की फोटो आई सामने
अफजाल अंसारी की फोटो आई सामने
- फोटो : अमर उजाला
मुख्तार अंसारी के बड़े भाई और गाजीपुर से निवर्तमान बसपा सांसद अफजाल अंसारी की फोटो आई सामने है। मुख्तार अंसारी की मौत के बाद अफजाल अंसारी अभी तक अपने आवास से बाहर नहीं आए हैं। आज पूर्व मंत्री और जमानियां से सपा विधायक ओमप्रकाश सिंह संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे, उस समय की तस्वीरें सामने आई हैं।
12:33 AM, 30-Mar-2024
गाजीपुर शहर के अंदर पहुंची एम्बुलेंस
मुख्तार अंसारी का शव लेकर एम्बुलेंस गाजीपुर शहर के अंदर पहुंच गई है। यहां लोगों की भारी भीड़ लगी है।11:53 PM, 29-Mar-2024
गाजीपुर जिले की सीमा में किया प्रवेश
मुख्तार के काफिले ने गाजीपुर सीमा में किया प्रवेश
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
11:39 PM, 29-Mar-2024
वाराणसी से गुजर रहा है काफिला
संदहां से उमरहां, डुबकियां होते हुए चौबेपुर बाईपास से होते हुए चंद्रावती,कैथी, वाराणसी गाजीपुर की सीमा राजवारी पहुंचेगा मुख्तार का काफिला। कैथी टोल प्लाजा पर वाहनों को पास करने का निर्देश अधिकारियों ने दिया है।11:39 PM, 29-Mar-2024
मुख्तार का काफिला चौबेपुर इलाके के संदहा रिंग रोड पहुंच गया है। संदहां चौराहें पर प्रभारी निरीक्षक विद्या शंकर शुक्ला मय फोर्स के साथ तैनात हैं। चौबेपुर बाईपास रोड बनकट के पास फोर्स तैनात, वाराणसी गाजीपुर की सीमा राजवारी पर कैथी चौकी इंचार्ज संजय राय के साथ पुलिस तैनात है।
11:37 PM, 29-Mar-2024
मुख्तार को कल किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
मुख्तार अंसारी के निधन पर उनके बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी ने कहा, "हमें काफी देरी से शव मिला इसलिए आज रात संभव नहीं है कि मिट्टी दी जा सके। यह कल सुबह किया जाएगा। मैं सभी से उनके लिए प्रार्थना करने का अनुरोध करता हूं।"10:51 PM, 29-Mar-2024