Mulayam Singh Death News Live: सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि, सैफई में नेताओं का लगा जमावड़ा
{"_id":"6343a53c909c0e217a7c79d8","slug":"former-up-cm-mulayam-singh-yadav-passed-away-live-updates-samajwadi-party-sp-founder-family-news","type":"live","status":"publish","title_hn":"Mulayam Singh Death News Live: सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि, सैफई में नेताओं का लगा जमावड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 10 Oct 2022 11:45 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 10 Oct 2022 11:45 PM IST
खास बातें
Mulayam Singh Yadav Passed Away Live News in Hindi: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज निधन हो गया है। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली। यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया गया है। पढ़ें मुलायम सिंह के निधन से जुड़ा हर अपडेट
विज्ञापन
सपा संरक्षक को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
08:57 PM, 10-Oct-2022
सैफई में पीएम मोदी के भी आने की चर्चा
सैफई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी आने की चर्चा है। हालांकि अभी तक अधिकृत कार्यक्रम घोषित नहीं हुआ है।08:43 PM, 10-Oct-2022
अब्दुल्ला आजम सैफई रवाना, आजम खां भी अंतिम संस्कार में होंगे शामिल
रामपुर की स्वार विधानसभा सीट से सपा विधायक अब्दुल्ला आजम सैफई के लिए लिए रवाना हुए। उनके साथ में सपा नेता फिरोज खान और रुचिवीरा भी रवाना हुईं। मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आजम खान भी सैफई पहुंचेंगे।
विज्ञापन
07:11 PM, 10-Oct-2022
जयाप्रदा ने 'नेता जी' के निधन पर जताया शोक
रामपुर लोकसभा क्षेत्र की पूर्व सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा ने सपा मुखिया एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख जताया है। सांसद जयाप्रदा ने कहा कि आदरणीय नेताजी के स्वर्गवास होने का समाचार सुनकर बहुत दुःख हुआ। मै जब समाजवादी पार्टी में थी तब मै नेताजी से बहुत प्रभावित थी वह हमेशा परिवार और समाज को बाँधकर चलने की बात करते थे और उन्होंने ही समाजवादी पार्टी को और परिवार को एक माला में पिरोलर रखा।06:23 PM, 10-Oct-2022
सीएम योगी ने मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि
सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी के पूर्व सीएम और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को उनके पैतृक गांव सैफई में श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर यूपी सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी भी मौजूद रहे।
05:42 PM, 10-Oct-2022
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे सैफई
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यानथ 4:35 बजे इटावा के सैफई पहुंचे। इसके बाद से वह पार्थिव शरीर के आने का इंतजार कर रहे थे।
#WATCH | Mortal remains of former Defence Minister and former UP CM Mulayam Singh Yadav reached his ancestral village Saifai in Uttar Pradesh.
— ANI (@ANI) October 10, 2022
His last rites will be held there tomorrow, on October 11 pic.twitter.com/NiTjHAHjPS
05:28 PM, 10-Oct-2022
सैफई पहुंचा मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पिता मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर का काफिला लेकर शाम 5.23 बजे सैफई पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों का हुजूम उमड़ा और जब तक सूरज चांद रहेगा नेता जी का नाम रहेगा के नारे गूंजे।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:31 PM, 10-Oct-2022
मथुरा से लेकर आगरा तक लोगों ने नम आंखों से 'नेता जी' को दी अंतिम विदाई
गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर यमुना एक्सप्रेस वे होते हुए सैफई के लिए ले जाया गया है। इस दौरान जब शव यात्रा मथुरा के मांट और बाजना से गुजरी तो वहां पहले से मौजूद लोगों की भीड़ ने अपने नेता को अंतिम विदाई दी। इसके बाद ये यात्रा आगरा के खंदौली टोल प्लाजा पर पहुंची। यहां पहले भी पहले से ही बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं और लोगों की भीड़ जमा हुई थी। शव यात्रा को देख लोगों की आंखे नम हो गईं।
04:20 PM, 10-Oct-2022
चंदन की लकड़ी से होगा मुलायम सिंह यादव के शव का अंतिम संस्कार
सपा संरक्षक और यूपी के तीन बार मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार चंदन की लकड़ी से होगा। इत्रनगरी कन्नौज से लकड़ी और फूल लेकर समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश कोषाध्यक्ष सैफई पहुंचे हैं।
03:44 PM, 10-Oct-2022
अलीगढ़ के टप्पल से गुजरा 'नेता जी' के पार्थिव शरीर का काफिला
मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर का काफिला अलीगढ़ के टप्पल में यमुना एक्सप्रेसवे से होकर गुजरा है। जहां समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी और उन्होंने पार्थिव शरीर के दर्शन किए। इस दौरान यमुना एक्सप्रेसवे पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।03:32 PM, 10-Oct-2022