फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayodhya Deepotsav 2024: 55 घाटों पर जले 25 लाख से ज्यादा दीप, लेजर-ड्रोन शो भी... चमक उठी अवधपुरी

Wed, 30 Oct 2024 08:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 30 Oct 2024 08:15 PM IST
खास बातें

Deepotsav Ayodhya 2024 Photos Videos Live Updates : रामनगरी में 500 वर्षों बाद बालक राम के भव्य मंदिर में विराजने के बाद से अयोध्यावासी खुशी से सराबोर हैं। नव्य मंदिर में उनकी पहली दिवाली पर 25 लाख से ज्यादा दीपों के एक साथ जलने का कीर्तिमान रचा गया। आगे पढ़ें और जानें पल-पल का अपडेट...

विज्ञापन
Ayodhya Deepotsav Live Updates Ram Mandir Temple Choti Diwali, Saryu River, Yogi Adityanath News in Hindi
अवधपुरी में मना दीपोत्सव - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

08:08 PM, 30-Oct-2024
25 लाख से ज्यादा दीपों से सजा सरयू घाट
अयोध्या के सरयू घाट पर आज दीपोत्सव मनाया गया। इस बार सरयू घाट पर दो कीर्तिमान दर्ज हुए हैं। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दो कीर्तिमान दर्ज हो गए हैं। पहला 1121 अर्चकों ने एक साथ सरयू महाआरती की और वहीं दूसरी तरफ 25 लाख 12 हजार 585 दीप जले हैं।
07:37 PM, 30-Oct-2024
देखें अयोध्या दीपोत्सव का लाइव वीडियो-

विज्ञापन
06:35 PM, 30-Oct-2024
सरयू घाट पर शुरू हुआ लेजर और लाइट शो
उत्तर प्रदेश के अयोध्या के सरयू घाट पर लेजर और लाइट शो चल रहा है। दीयों और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाता घाट, साउंड-लाइट शो के ज़रिए रामलीला का वर्णन किया जा रहा है।

 
06:34 PM, 30-Oct-2024
लाखों दीयो से रोशन हुआ अयोध्या में सरयू घाट
 
06:17 PM, 30-Oct-2024
अयोध्या में कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ
 
06:11 PM, 30-Oct-2024
सीएम योगी ने सरयू घाट पर की आरती
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप प्रज्जवलित करने के बाद सरयू घाट पर पहुंचे। जहां उन्होंने सरयू घाट पर आरती की।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
06:01 PM, 30-Oct-2024
लाखों दीपों से फिर जगमगाया सरयू घाट...
 
05:45 PM, 30-Oct-2024
अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी ने दीप प्रज्जवलित कर दीपोत्सव का शुभारंभ कर दिया है, देखें वीडियो

05:42 PM, 30-Oct-2024
अयोध्या में सरयू नदी के किनारे भव्य दीपोत्सव समारोह देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। अयोध्या में आज दीपोत्सव के दौरान सरयू नदी के किनारे घाटों को रोशन करने के लिए 25 लाख दीये जलाए जा रहे हैं।
 
05:35 PM, 30-Oct-2024
अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर उत्तर प्रदेश के मंत्री स्वतंत्र देव ने कहा कि पीएम मोदी और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 500 सालों बाद भगवान राम अपने जन्मस्थान पर बैठे हैं। प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार दीपोत्सव मनाया जा रहा है। बड़े पैमाने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed