Subhadra Yojana: प्रधानमंत्री मोदी ने दी सुभद्रा योजना की सौगात, महिलाओं को हर साल मिलेंगे इतने पैसे
- Subhadra Yojana Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुभद्रा योजना को लॉन्च किया
- इस योजना का लाभ सीधे तौर पर महिलाओं को मिलेगा
- इस योजना के जरिए महिलाओं की आर्थिक मदद करने के अलावा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जाएगा।
लाइव अपडेट
- सुभद्रा योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी जिलों से आए सुभद्रा हिताधिकारियों को सुभद्रा का प्रतीकात्मक कार्ड वितरण कर रहे हैं। इसमें हिताधिकारियों को आर्थिक मदद दी जा रही है।
प्रधानमंत्री @narendramodi ने ओडिशा के भुवनेश्वर में सबसे बड़ी, एकल महिला केंद्रित योजना 'सुभद्रा' का शुभारंभ किया
— पीआईबी हिंदी (@PIBHindi) September 17, 2024
इस योजना के तहत, 21-60 वर्ष की आयु के सभी पात्र लाभार्थियों को 2024-25 से 2028-29 के बीच 5 वर्षों की अवधि में 50,000/- रुपये मिलेंगे@PMOIndia #SubhadraYojana pic.twitter.com/bsVkJCXxN9
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुभद्रा योजना को लॉन्च कर दिया है, इसके साथ ही इस योजना की शुरुआत हो गई है। साथ ही पहली किस्त के 5 हजार रुपये भी महिलाओं को दिए गए हैं।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच पर पहुंच चुके हैं और अब से कुछ देर में वे सुभद्रा योजना को लॉन्च करेंगे।
- पहले कार्यक्रम का समय 12 बजे बताया गया था, लेकिन अब इसकी शुरुआत के लिए 12.30 बजे का समय बताया जा रहा है। इसके बाद ही पीएम नरेंद्र मोदी सुभद्रा योजना को लॉन्च करेंगे।
- पीएम नरेंद्र मोदी अब से कुछ देर बाद सुभद्रा योजना को लॉन्च करेंगे। ऐसे में पात्र महिलाओं को योजना का लाभ मिलेगा।
- इस सुभद्रा योजना को उड़ीसा सरकार चलाएगी जिसके अंतर्गत महिलाओं को सुभद्रा डेबिट कार्ड भी दिए जाएंगे।
- अब से लगभग आधे घंटे बाद कार्यक्रम की शुरुआत होगी, जहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुभद्रा योजना की शुरुआत करेंगे।