फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana 22 Kist: किसानों को 22वीं किस्त की सौगात, ऐसे चेक करें आपको मिले 2000 रुपये या नहीं

Fri, 13 Mar 2026 08:03 PM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Fri, 13 Mar 2026 08:03 PM IST
खास बातें

pmkisan.gov.in, PM Kisan 22nd Installment Status Live Updates: पीएम किसान योजना से जुड़े करोड़ों किसानों का इंतजार आज खत्म हो गया। खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने आज 22वीं किस्त जारी कर दी है जिसका लाभ करोड़ों किसानों को दिया गया। पीएम मोदी ने डीबीटी के माध्यम से 22वीं किस्त लाभार्थियों के बैंक खाते में हस्तांतरित की।

विज्ञापन
PM Kisan 22nd Installment Status Check Live: Prime Minister Modi Released 22 Kist Paisa Check Kaise Kare
जारी हुई 22वीं किस्त। - फोटो : Youtube/Narendra Modi

लाइव अपडेट

07:59 PM, 13-Mar-2026

PM Kisan 22nd Installment 2026 Live Update: किन किसानों को मिली है 22वीं किस्त?

  • पीएम किसान योजना की किस्त सिर्फ उन किसानों को मिलती है, जो इस योजना के लिए पात्र होते हैं
  • साथ ही जो किसान ई-केवाईसी करवाते हैं और जो लोग भू-सत्यापन का काम करवाते हैं उन्हें किस्त का लाभ मिलता है
07:44 PM, 13-Mar-2026

PM Kisan 22nd Installment 2026 Live Update: कितने पैसे आए हैं बैंक अकाउंट में?

  • पीएम किसान योजना की आज 22वीं किस्त जारी हुई है। इस किस्त में 2-2 हजार रुपये पात्र किसानों के बैंक खाते में भेजे गए हैं। अगर आप भी पात्र होंगे, तो आपके भी बैंक खाते में 2000 रुपये आए होंगे।
विज्ञापन
07:27 PM, 13-Mar-2026

PM Kisan 22nd Installment 2026 Live Update: कृषि मंत्री ने किस्त जारी होने के बाद जारी किया वीडियो

  • सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केंद्रीय कृषि मंत्री ने कार्यक्रम का एक वीडियो शेयर किया जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा 'आज देश के किसानों के लिए प्रसन्नता का क्षण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम-किसान सम्मान निधि के अंतर्गत देशभर के 9.32 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में ₹18,640 करोड़ से अधिक की राशि 22वीं किस्त के रूप में अंतरित की है। यह केवल धनराशि नहीं, बल्कि किसान के परिश्रम का सम्मान, परंपरा का संरक्षण और परिश्रमियों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। हमारा किसान मेहनती है, माटी से जुड़ा है, और मातृभूमि का मुकुट है। जब किसान समृद्ध होता है तो गाँव गतिशील होते हैं, खेत खुशहाल होते हैं और देश विकास के पथ पर दृढ़ता से आगे बढ़ता है। यह सम्मान राशि इसी दिशा में एक महत्त्वपूर्ण प्रयास है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी का अभिनंदन और किसान भाई-बहनों को बधाई।'

07:20 PM, 13-Mar-2026

PM Kisan 22nd Installment 2026 Live Update: ये 2 काम भी नहीं करवाए, तो भी अटकी हो सकती है किस्त

  • ई-केवाईसी के अलावा अगर आपने भू-सत्यापन का काम नहीं करवाया है तो भी आपकी किस्त अटकी हो सकती है, क्योंकि योजना के तहत ये भी जरूरी कामों की लिस्ट में आता है
  • भू-सत्यापन के अलावा आपको आधार लिंकिंग का काम भी करवाना होता है। अगर आपने ये काम भी नहीं करवाया है तो भी आपकी किस्त अटकी हो सकती है
07:14 PM, 13-Mar-2026

PM Kisan 22nd Installment 2026 Live Update: इन किसानों की भी अटकी हो सकती है किस्त, चेक करें आप तो नहीं लिस्ट में

  • पीएम किसान योजना के तहत किसानों को तभी लाभ मिलता है, जब वे योजना के तहत आने वाले जरूरी काम करवाते हैं
  • इसमें पहला काम है ई-केवाईसी का, जो करवाना जरूरी है। अगर आपने ई-केवाईसी नहीं करवाई है या ये एक्टिव नहीं है तो आपकी किस्त अटक सकती है
07:03 PM, 13-Mar-2026

PM Kisan 22nd Installment 2026 Live Update: किन किसानों को नहीं मिली 22वीं किस्त?

  • पीएम किसान योजना के तहत जारी होने वाली किस्त सिर्फ उन किसानों को मिलती है, जो योजना के लिए पात्र होते हैं। अगर आप इस योजना के लिए अपात्र पाए गए हैं, तो आपको योजना के तहत मिलने वाली किस्त का लाभ नहीं दिया जाता है। दस्तावेजों की कमी से लेकर अपात्र होने जैसी स्थिति में ये नियम लागू होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:52 PM, 13-Mar-2026

PM Kisan 22nd Installment 2026 Live Update: मैसेज नहीं आया, तो कैसे चेक करें किस्त के पैसे?

  • अगर आपको किसी कारण से सरकार द्वारा भेजा गया किस्त वाला मैसेज प्राप्त नहीं हुआ है, तो आपको बैंक द्वारा भेजा गया मैसेज आया होगा?
  • पर अगर आपको कोई भी मैसेज प्राप्त नहीं हुआ है, तो आप फोन बैंकिंग के जरिए ये चेक कर सकते हैं कि आपको पैसे मिले हैं या नहीं
  • आप यूपीआई, नेट बैंकिंग या नजदीकी एटीएम पर जाकर भी ये चेक कर सकते हैं कि आपको 22वीं किस्त के तहत जारी हुई 2000 रुपये मिले हैं या नहीं
06:42 PM, 13-Mar-2026

PM Kisan 22nd Installment 2026 Live Update: क्या आपको मिला मैसेज?

  • पीएम किसान योजना की किस्त जारी होने के बाद सरकार लाभार्थियों को मैसेज भेजती है
  • इस मैसेज में जानकारी होती है कि आपके बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये भेज दिए गए हैं
  • अगर आपको ये मैसेज मिला है तो आपके बैंक खाते में किस्त के पैसे आ गए हैं
06:25 PM, 13-Mar-2026

PM Kisan 22nd Installment 2026 Live Update: बैंक अकाउंट में नहीं आई 22वीं किस्त, तो जानें क्या करें?

  • अगर आपके बैंक खाते में 22वीं किस्त अभी नहीं आई है, तो आप थोड़ा इंतजार कर सकते हैं
  • किस्त अभी थोड़ी देर पहले जारी हुई है तो हो सकता है कि धीरे-धीरे किस्त आ रही हो और आपके बैंक खाते में भी किस्त के पैसे आ रहे हो
06:19 PM, 13-Mar-2026

PM Kisan 22nd Installment 2026 Live Update: आपको मिली 22वीं किस्त या नहीं? ऐसे करें चेक

  • पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी हो चुकी है
  • आपको इसका मैसेज आया होगा, जो सरकार की तरफ से आता है
  • अगर आपको सरकार वाला मैसेज नहीं आया है तो आपको बैंक की तरफ से मैसेज आया होगा
  • आप चाहें तो अपने नजदीकी एटीएम मे जाकर या फोन बैंकिंग के जरिए भी ये चेक कर सकते हैं कि आपको 22वीं किस्त मिली है या नहीं
Load More
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed