फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wrestlers Protest Live: पहलवानों ने अध्यक्ष-कोच पर लगाए शोषण के आरोप, खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ से मांगा जवाब

Wed, 18 Jan 2023 10:15 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 18 Jan 2023 10:15 PM IST
खास बातें

Wrestlers Protest at Jantar Mantar Live News Updates in Hindi : नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। बुधवार (18 जनवरी) को भारतीय कुश्ती में अचानक तूफान खड़ा हुआ। विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया समेत करीब 30 पहलवान भारतीय कुश्ती संघ के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठ गए। संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और कई कोच के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगे। इसके बाद दोनों तरफ से आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हुआ। हम इस खबर से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं।

विज्ञापन
Wrestlers Protest Live Top Wrestlers Protest Against Indian Wrestling Federation President Brijbhushan Sharan
पहलवान विनेश फोगाट और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

10:10 PM, 18-Jan-2023

Wrestlers Protest Live: खेल मंत्रालय ने मांगा जवाब

पहलवानों के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठने के बाद कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने सफाई दी। उसके बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल जंतर-मंतर पर पहलवानों से मिलने गईं। उन्होंने इस मामले में फेडरेशन से जवाब मांगा है। अब खेल मंत्रालय की भी इस मामले में एंट्री हो गई है। मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती संघ से जवाब मांग लिया है।
09:03 PM, 18-Jan-2023

Wrestlers Protest Live: 97 फीसदी खिलाड़ी भारतीय कुश्ती संघ के साथ: बोले बृजभूषण शरण सिंह

बृजभूषण शरण सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, ''मैंने ओलंपियनों की सफलता में योगदान दिया है। एक हफ्ते पहले बजरंग पुनिया और साक्षी मुझसे मिले थे, उन्हें पहले कोई समस्या नहीं थी। हो सकता है, उन्हें अध्यक्ष के रूप में लिए गए कुछ फैसले पसंद नहीं आए, लेकिन मैंने केवल उन फैसलों को खेल के हित में लिया।''

बृजभूषण शरण सिंह ने आगे कहा, ''97 फीसदी खिलाड़ी भारतीय कुश्ती संघ के साथ हैं। मैं यौन उत्पीड़न के आरोपों से आहत हूं। कोई भी खिलाड़ी मुझ पर या मुख्य कोच पर ये आरोप नहीं लगा सकता। कुछ पहलवानों पर धरने पर बैठने के लिए दबाव बनाया गया।''
विज्ञापन
08:45 PM, 18-Jan-2023

Wrestlers Protest Live: बृजभूषण शरण सिंह ने रखा अपना पक्ष

इस पूरे मामले पर बृजभूषण शरण सिंह ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने पहलवानों द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताया। बृजभूषण ने कहा कि अगर ये सही साबित हुए तो मैं फांसी पर लटक जाऊंगा। उन्होंने कहा कि पहलवानों के धरने के पीछे एक बड़े उद्योगपति का हाथ है।
08:25 PM, 18-Jan-2023

Wrestlers Protest Live: पहलवानों से मिलीं स्वाती मालीवाल

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल भी जंतर-मंरत जाकर खिलाड़ियों से मिलीं। उन्होंने कहा, "मैं हैरान हूं। भारत को ऊंचाइयों पर ले जाने वाली महिलाएं न्याय मांगने के लिए जंतर-मंतर पर इकट्ठी हुई हैं। यह शर्मनाक है। हमने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय खेल मंत्रालय को नोटिस भेजा है। इस मामले में तत्काल न्याय दिया जाना चाहिए। डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और जिन कोचों के नाम मामले में सामने आए हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।"
08:25 PM, 18-Jan-2023

Wrestlers Protest Live: क्या बोले पहलवान?

अपने प्रदर्शन को लेकर पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा "भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) पहलवानों को परेशान कर रहा है। जो लोग डब्ल्यूएफआई का हिस्सा हैं उन्हें खेल के बारे में कुछ नहीं पता है। पहलवान चल रही तानाशाही को बर्दाश्त नहीं करना चाहते।" ओलंपिक पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक ने कहा "हम रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया का विरोध कर रहे हैं। हम पहलवान यहां इकट्ठे हुए हैं।"
08:22 PM, 18-Jan-2023

Wrestlers Protest Live: क्या है मामला

दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने राष्ट्रीय संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर तानाशाही के आरोप लगाए हैं। विरोध प्रदर्शन कर रहे पहलवानों में टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया और विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता विनेश फोगट सहित देश के कई शीर्ष पहलवान शामिल हैं। बृजभूषण शरण सिंह जिस तरह से भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) का संचालन सिंह कर रहे हैं, पहलवान उससे तंग आ चुके हैं। बृजभूषण शरण सिंह 2011 से भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं। वह फरवरी 2019 में लगातार तीसरी बार डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष चुने गए थे। बृजभूषण शरण सिंह कैसरगंज से भाजपा सांसद भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
08:15 PM, 18-Jan-2023

Wrestlers Protest Live: पहलवानों ने अध्यक्ष-कोच पर लगाए शोषण के आरोप, खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ से मांगा जवाब

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। बुधवार (18 जनवरी) को भारतीय कुश्ती में अचानक तूफान खड़ा हुआ। विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया समेत करीब 30 पहलवान भारतीय कुश्ती संघ के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठ गए। संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और कई कोच के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगे। इसके बाद दोनों तरफ से आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हुआ। हम इस खबर से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed