Spain vs Costa Rica: स्पेन ने विश्व कप में अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल की, कोस्टारिका को 7-0 से रौंदा
{"_id":"637e399da4707c1a01699459","slug":"spain-vs-costa-rica-football-live-score-fifa-world-cup-2022-group-e-match-at-al-thumama-stadium-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Spain vs Costa Rica: स्पेन ने विश्व कप में अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल की, कोस्टारिका को 7-0 से रौंदा","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Wed, 23 Nov 2022 11:32 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 23 Nov 2022 11:32 PM IST
खास बातें
Spain vs Costa Rica FIFA World Cup 2022 Live Score News in Hindi : स्पेन ने कतर में फुटबॉल विश्व कप के चौथे दिन बुधवार (23 नवंबर) को कोस्टारिका के खिलाफ ऐतिहासिक जीत हासिल की। उसने ग्रुप-ई में अपने पहले मैच में कोस्टारिका को 7-0 से हरा दिया। स्पेन की टीम ग्रुप-ई में अपना दूसरा मुकाबला 28 नवंबर को जर्मनी के खिलाफ खेलेगी। वहीं, कोस्टारिका का सामना 27 नवंबर को जापान से होगा।
विज्ञापन
गोल करने के बाद स्पेन की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
11:29 PM, 23-Nov-2022
Spain vs Costa Rica: स्पेन की धमाकेदार जीत
स्पेन ने कतर में फुटबॉल विश्व कप के चौथे दिन बुधवार (23 नवंबर) को कोस्टारिका के खिलाफ ऐतिहासिक जीत हासिल की। उसने ग्रुप-ई में अपने पहले मैच में कोस्टारिका को 7-0 से हरा दिया। यह विश्व कप इतिहास में उसकी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 24 जून 1998 को उसने बुल्गारिया को 6-1 से हराया था। स्पेन की टीम इस मैच को जीतने के बाद ग्रुप-ई में जापान को पीछे छोड़कर शीर्ष पर पहुंच गई है।यह कोस्टारिका की संयुक्त रूप से फुटबॉल इतिहास में सबसे बड़ी हार है। उसे 1975 में मैक्सिको के खिलाफ 0-7 से हार मिली थी। हालांकि, वह विश्व कप का मैच नहीं था
स्पेन के लिए मैच में पहला गोल दानी ओल्मो ने 11वें मिनट में किया। उनके बाद मार्को असेंसियो ने 21वें मिनट में दूसरा गोलकर टीम की बढ़त को दोगुनी कर दी। फेरान टोरेस ने 31वें मिनट में पेनल्टी पर अपना पहला गोल किया। इस तरह स्पेन की टीम हाफटाइम तक 3-0 से आगे थी। उसने दूसरे हाफ में अपनी आक्रमकता और ज्यादा बढ़ा दी। इस दौरान चार गोल दागे। फेरान टोरेस ने अपना दूसरा गोल 54वें मिनट में किया। यह टीम का चौथा गोल था। उनके बाद युवा स्टार गावी ने 74वें, कार्लोस सोलर ने 90वें और अल्वारो मोराट ने इंजरी टाइम (90+2वें) मिनट में गोल किया।
स्पेन की टीम ग्रुप-ई में अपना दूसरा मुकाबला 28 नवंबर को जर्मनी के खिलाफ खेलेगी। वहीं, कोस्टारिका का सामना 27 नवंबर को जापान से होगा।
11:06 PM, 23-Nov-2022
Spain vs Costa Rica Live Score: फेरान टोरेस ने किया दूसरा गोल
स्पेन ने 74वें मिनट में पांचवां गोल कर दिया। युवा सनसनी गावी ने टीम के लिए पांचवां गोल किया। यह उनका विश्व कप में पहला मैच था और उन्होंने पहले ही मुकाबले में गोल कर दिया। वह पेले के बाद विश्व कप में गोल करने वाले सबसे युवा फुटबॉलर बन गए हैं। गावी ने 18 साल 110 दिन की आयु में गोल किया। पेले ने 1958 विश्व कप के फाइनल में स्वीडन के खिलाफ गोल किया था। तब उनकी उम्र 17 साल 249 दिन थी।
विज्ञापन
10:52 PM, 23-Nov-2022
Spain vs Costa Rica Live Score: फेरान टोरेस ने किया दूसरा गोल
फेरान टोरेस ने स्पेन को दूसरे हाफ में 4-0 से आगे कर दिया। उन्होंने 54वें मिनट में कोस्टारिका के गोलकीपर कैलोर नवास को छकाते हुए शानदार गोल किया।10:20 PM, 23-Nov-2022
Spain vs Costa Rica Live Score: पहले हाफ का खेल समाप्त
पहले हाफ का खेल समाप्त हो चुका है। स्पेन की टीम 3-0 से आगे है। कोस्टारिका के खिलाड़ी कहीं से भी मैच में लड़ते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। स्पेन की टीम ने अपने पास से उसे परेशान कर रखा है। अब दूसरे हाफ में कोस्टारिका की टीम वापसी करती है या नहीं, यह देखने वाली बात होगी।10:02 PM, 23-Nov-2022
Spain vs Costa Rica Live Score: स्पेन ने किया तीसरा गोल
स्पेन की टीम कोस्टारिका पर लगातार आक्रमण कर रही है। इसका फायदा उसे 29वें मिनट में मिला। कोस्टारिका के पेनल्टी बॉक्स में डुआर्ते ने स्पेन के जोर्डी अल्बा को गिरा दिया। रेफरी ने इस कारण स्पेन को पेनल्टी दे दी। फेरान टोरेस ने इस पर कोई गलती नहीं की। उन्होंने गेंद को सीधा गोलपोस्ट में डाल दिया।09:52 PM, 23-Nov-2022
Spain vs Costa Rica Live Score: स्पेन का दूसरा गोल
स्पेन की टीम शानदार फुटबॉल का प्रदर्शन कर रही है। उसने छोटे-छोटे पास से कोस्टारिका को छकाया है। इन छोटे-छोटे पास का फायदा स्पेन को मिला भी है। उसने 21वें मिनट में अपनी बढ़त को दोगुनी कर ली। रियल मैड्रिड के लिए क्लब फुटबॉल खेलने वाले अनुभवी खिलाड़ी मार्को असेंसियो ने टीम का दूसरा गोल किया। असेंसियो ने बार्सिलोना के लिए क्लब फुटबॉल खेलने वाले जोर्डी अल्बा के पास पर गोल किया। क्लब स्तर पर रियल मैड्रिड और बार्सिलोना एक-दूसरे के विरोधी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:43 PM, 23-Nov-2022
Spain vs Costa Rica Live Score: स्पेन ने किया पहला गोल
स्पेन ने मैच में पहला गोल किया। दानी ओल्मो ने 11वें मिनट में कोस्टारिका के दिग्गज गोलकीपर कैलोल नवास को छकाते हुए शानदार गोल किया। उन्होंने युवा स्टार पेड्री के पास पर गेंद को अपने पैर पर लिया और शानदार ड्रिबलिंग करते हुए नवास के पास पहुंच गए। फिर उनके सिर के ऊपर से गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया।09:36 PM, 23-Nov-2022
Spain vs Costa Rica Live Score: पहले हाफ का खेल शुरू
स्पेन और कोस्टारिका के बीच मैच में पहले हाफ का खेल शुरू हो गया है। स्पेन की टीम 2010 से विश्व कप में अपना उद्घाटन मैच नहीं जीत पाई है। वह इस दौरान तीन मैच हार चुकी है। स्पेन की नजर इस बार जीत के शुरुआत करने पड़ होगी।08:56 PM, 23-Nov-2022
Spain vs Costa Rica Live Score: दोनों टीमों की स्टार्टिंग इलेवन
स्पेन: उनाई सिमोन (गोलकीपर), सीजर एजपिलिकुएटा, एमरिक लापोर्टे, रोड्री, जोर्डी अल्बा, गावी, सर्जियो बुस्केट्स, पेड्री, फेरान टोरेस, असेंसियो, दानी ओलमो।कोस्टारिका: कैलोर नवास (गोलकीपर), मार्टिनेज, ड्यूआर्टे, फुलर, कैल्वो, ओविदो, तेजेडा, सेलसो बोर्गेस, कैंपबेल, बेनेट, कॉन्ट्रेरास।
08:37 PM, 23-Nov-2022